सलोन/रायबरेली, पवन कुमार गुप्ता। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव इंद्रजीत सरोज का सपा कार्यकर्ताओं द्वारा पूर्व जिला पंचायत सदस्य संतराम पासी के नेतृत्व में कटेह चौराहे पर जोरदार स्वागत किया गया।इसके साथ ही मौजूद ऊंचाहार विधानसभा से समाजवादी पार्टी के विधायक डॉ मनोज कुमार पांडेय का भी सभी ने स्वागत किया।सलोन विधानसभा आगमन पर सूची चौराहे से कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से राष्ट्रीय महासचिव पूर्व मंत्री इंद्रजीत सरोज का जोरदार स्वागत किया।पूर्व मंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार हर मोर्चे पर विफल है।जनता अखिलेश यादव को आशा भरी निगाहों से देख रही है।2022 में उत्तर प्रदेश में पुनः सपा की सरकार बनेगी और कैबिनेट मंत्री प्रबुद्ध सभा के प्रदेश अध्यक्ष विधायक डॉ. मनोज कुमार पांडे ने कहा कि कार्यकर्ता तन मन से जुट जाए।जनपद की सभी सीटों पर समाजवादी परचम को फहराना है।