Thursday, May 15, 2025
Breaking News

डीएम के निर्देशन में अमृत सरोवर व तालाबों में भरा जा रहा पानी

रायबरेली। भीषण गर्मी के मद्देनज़र जिलाधिकारी हर्षिता माथुर के निर्देश पर जनपद में स्थित अमृत सरोवरों और अन्य परंपरागत तालाबों में पानी भरने का कार्य तेजी से किया जा रहा है। इस पहल का उद्देश्य न केवल जल संरक्षण को बढ़ावा देना है, बल्कि पशु-पक्षियों के लिए गर्मी में पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित कराना भी है।
विकास खण्ड राही के खण्ड विकास अधिकारी गौरी सिंह राठौर ने जानकारी देते हुए बताया कि क्षेत्र में 17 अमृत सरोवर और 48 तालाबों में पानी भरने का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि गर्मी के मौसम में जल स्रोतों को पुनर्जीवित करना अत्यंत आवश्यक है, जिससे क्षेत्र में जल संकट की स्थिति से बचा जा सके।

Read More »

पूर्व सांसद व नगर पालिका अध्यक्ष ने छात्रों को वितरित किए टैबलेट

हाथरस। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्रेरणा से संचालित *स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजना* के अंतर्गत बागला डिग्री कॉलेज में एक भव्य टैबलेट वितरण समारोह आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नगर पालिका अध्यक्ष स्वेता दिवाकर ने शिरकत की और छात्र-छात्राओं को नि:शुल्क टैबलेट वितरित किए। इस अवसर पर स्वेता दिवाकर ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार द्वारा चलाई जा रही यह योजना युवाओं के तकनीकी सशक्तिकरण की दिशा में एक क्रांतिकारी कदम है। यह टैबलेट न केवल पढ़ाई में उपयोगी होगा, बल्कि यह नवाचार, आत्मनिर्भरता और डिजिटल शिक्षा को भी बढ़ावा देगा।

Read More »

कर्मचारियों के हित में हुई चर्चा, जितेन्द्र कुमार को संगठन मंत्री बनाया गया

कानपुर। ज्ञान भारती इंटर कॉलेज में आयोजित एक महत्वपूर्ण बैठक में कर्मचारियों के हितों पर चर्चा की गई और संगठनात्मक विस्तार के तहत नए पदाधिकारी की घोषणा की गई। बैठक के दौरान उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षणेत्तर संघ, कानपुर नगर के पदाधिकारियों ने यह घोषणा की कि लल्लू प्रसाद इंटर कॉलेज, कानपुर के कर्मचारी जितेन्द्र कुमार को जिला संगठन मंत्री के पद पर मनोनीत किया गया है। यह मनोनयन जिला अध्यक्ष रितेश कुमार सचान और जिला मंत्री पंकज कुमार वर्मा से दूरभाष पर संपर्क कर, उनके निर्देशानुसार किया गया। संघ के सभी पदाधिकारियों ने जितेन्द्र कुमार को नए दायित्व की बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Read More »

कैबिनेट मंत्री ने अश्वनी जैन को किया सम्मानित

सिरसागंज। महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण योजना के अंतर्गत आव गंगा नदी के पुनरोद्धार कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जयवीर सिंह, कैबिनेट मंत्री पर्यटन एवं संस्कृति विभाग उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा विज्ञान को जन-जन तक पहुंचाने के लिए जिला विज्ञान क्लब, फिरोजाबाद के जिला समन्वयक एवं श्री एम डी जैन इंटर कॉलेज, सिरसागंज के प्रवक्ता अश्वनी कुमार जैन को प्रशस्ति पत्र प्रदान करके सम्मानित किया। अश्वनी कुमार जैन को यह प्रशस्ति पत्र सत्र 2024-25 में विज्ञान और प्रौद्योगिकी परिषद उत्तर प्रदेश लखनऊ द्वारा प्रस्तावित नवप्रवर्तन एवं विज्ञान के लोकप्रियकरण संचार कार्यक्रम, जिनमें नवाचार के कार्यक्रमों की प्रदर्शनी, जनपद स्तरीय विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता, स्वच्छ पर्यावरण

Read More »

गर्भवती महिला की पिकअप से टक्कर में मौत

फिरोजाबाद। थाना रसूलपुर क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। नगला बरी चौराहे के पास एक मैक्स पिकअप ने सात माह की गर्भवती महिला को टक्कर मार दी। हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई। मृतका की पहचान समा के रूप में हुई है। वह शान मोहम्मद की पत्नी थी और कश्मीरी गेट थाना रामगढ़ की रहने वाली थी। समा का मायका रसरईया, जिला फर्रुखाबाद में है। उनकी शादी को अभी मात्र दो साल हुए थे। घटना के समय समा दवा लेने के लिए नगला बरी चौराहे पर गई थी। तभी तेज रफ्तार मैक्स पिकअप ने उन्हें टक्कर मार दी। दुर्घटना के समय उनका पति शान मोहम्मद मजदूरी करने गया हुआ था।

Read More »

ऊंचाहार में प्रभावित चल रही HDFC और UCO बैंक की ATM सेवा

रायबरेली। जिले के ऊंचाहार नगर पंचायत में संचालित एचडीएफसी बैंक और यूको बैंक की शाखाओं की एटीएम सेवाएं लंबे समय से बाधित चल रही हैं, जिससे आम लोगों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। करीब 32 हजार की आबादी वाले इस नगर में एटीएम सेवा के बाधित रहने से खाताधारकों और अन्य उपभोक्ताओं को जन सुविधा केंद्रों पर निर्भर रहना पड़ रहा है, जहां अतिरिक्त सहायता शुल्क भी देना पड़ता है।
एचडीएफसी बैंक की शाखा नगर के मध्य ऊंचाहार चौराहे और पुलिस चौकी से लगभग 500 मीटर की दूरी पर स्थित है। यहां का एटीएम लंबे समय से रात्रि के समय बंद कर दिया जाता है, जिससे रात के समय पैसों की आवश्यकता पड़ने पर लोगों को परेशानी होती है।

Read More »

महिला शक्ति ने माताओं को किया सम्मानित

फिरोजाबाद। जायंट्स ग्रुप ऑफ फिरोजाबाद महिला शक्ति द्वारा फिरोजाबाद क्लब में मातृ दिवस मनाया गया। जिसमें ग्रुप की सभी सदस्यों की माँ और सासूमाँ को सम्मानित किया गया। अध्यक्षा प्राची अग्रवाल ने कहा कि ग्रुप की माँ और सासू माँ को बुलाने का उद्देश्य उनको खास महसूस कराना और उनके साथ मस्ती करना था। ताकि इस छोटे से प्रयास से रिश्तों में और मिठास घोल सकें। यदि सभी अपने माता-पिता और बुजुर्गों का मान सम्मान और ध्यान स्वयं करें, तो दुनिया में किसी वृद्धाश्रम के बनने की जरूरत ही नहीं होगी। रीना गर्ग ने बताया कि सबसे पहले सभी मां व सासू मां का टीका लगाकर माला पहनाकर स्वागत किया गया।

Read More »

राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के निर्विरोध अध्यक्ष बने आशुतोष शुक्ला

बछरावां, रायबरेली। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ का त्रैवार्षिक अधिवेशन एवं निर्वाचन बुधवार को बछरावां में सम्पन्न हुआ। अधिवेशन में सर्वसम्मति से आशुतोष शुक्ल को निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया। चुनाव प्रक्रिया का संचालन वरिष्ठ उपाध्यक्ष वीरेंद्र चौधरी एवं जिला मंत्री प्रतिमा सिंह की निगरानी में, चुनाव अधिकारी जयकरन, जिला मीडिया प्रभारी शाश्वत बाजपेयी, सह मीडिया प्रभारी शशि चौधरी तथा जिला मंत्री द्वारा किया गया। एक ही नामांकन होने के कारण आशुतोष शुक्ल को निर्विरोध अध्यक्ष घोषित किया गया।
अन्य निर्वाचित पदाधिकारियों में कार्यवाहक अध्यक्ष पद पर अभिनव सिंह चौहान, महामंत्री पद पर लोकतंत्र शुक्ल और कोषाध्यक्ष पद पर राहुल वर्मा शामिल हैं। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर प्रशांत मोहन, महिला उपाध्यक्ष के रूप में जया मौर्य और उपाध्यक्ष के रूप में विभा सिंह, रमेश वर्मा, कृष्ण मोहन दुबे, राम प्रकाश तथा अंजू गुप्ता निर्वाचित हुए।

Read More »

भारतीय सेना के शौर्य को सलाम करने के लिए दिल्ली के कर्तव्य पथ पर निकली तिरंगा यात्रा

नई दिल्ली। ऑपरेशन ‘सिंदूर’ ने न केवल भारतीय सेना की क्षमताओं को उजागर किया, बल्कि देशवासियों के बीच एकता और साहस का भी प्रतीक बना है। इसी क्रम में भारतीय सेना के शौर्य को सलाम करने के लिए दिल्ली के कर्तव्य पथ पर यह यात्रा निकाली गई।
ऑपरेशन ‘सिंदूर’ का नाम इन दिनों देशभर में चर्चा का विषय बना हुआ है. यह ऑपरेशन भारतीय सेना द्वारा किया गया था, जिसमें उन्होंने पाकिस्तान को घुटनों पर ला दिया। इस ऑपरेशन के तहत कई आतंकियों को ढेर किया गया और उनके ठिकानों को ध्वस्त किया गया। इस सफलता ने भारतीय सेना के जोश और जज्बे को उजागर किया है, जिसके लिए पूरा देश उन्हें सलाम कर रहा है।
‘तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा’ ने राजधानी के आसमान में देशभक्ति की नई गूंज भर दी।

Read More »

विद्यार्थी जीवन में ज़रूरी है ‘ऑब्जर्व, फॉलो एवं सी द बेनिफिट’ का कॉन्सेप्ट : प्रो. राज कुमार मित्तल

लखनऊ। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय में बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर स्थायी आयोजन समिति एवं इतिहास विभाग के संयुक्त तत्वावधान में ‘बौद्ध धर्म एवं भारतीय सभ्यता’ विषय पर आयोजित द्विदिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. राज कुमार मित्तल ने की। इस अवसर पर डीन ऑफ अकेडमिक अफेयर्स प्रो. एस. विक्टर बाबू, स्थायी आयोजन समिति बीबीएयू के चेयरमैन प्रो. के.एल. महावर, दक्षिण बिहार केंद्रीय विश्वविद्यालय के इतिहास विभाग के प्रो. आनंद सिंह, लखनऊ विश्वविद्यालय की प्रो. सुषमा त्रिवेदी, बीबीएयू के इतिहास विभाग की प्रो. शूरा दारापुरी तथा कार्यक्रम समन्वयक एवं विभागाध्यक्ष प्रो. वी.एम. रवि कुमार उपस्थित रहे।

Read More »