Sunday, May 18, 2025
Breaking News

अयोध्या की पारम्परिक रामलीला का मंचन” पर विशेष डाक आवरण एवं विरूपण का राष्ट्रपति ने किया विमोचन

लखनऊ| रामायण कॉन्क्लेव के शुभारम्भ अवसर पर भारत के  राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने “अयोध्या शोध संस्थान द्वारा वैश्विक स्तर पर अयोध्या की पारम्परिक रामलीला का मंचन” पर विशेष डाक आवरण का विमोचन किया । उत्तर प्रदेश के चीफ पोस्टमास्टर जनरल कौशलेन्द्र कुमार सिन्हा ने राष्ट्रपति महोदय को विशेष आवरण का प्रथम सेट भेंट किया। इस मौक़े पर पोस्टमास्टर जनरल लखनऊ परिक्षेत्र  विवेक कुमार दक्ष , प्रवर् डाक अधीक्षक फैजाबाद मंडल  आर एन यादव समेत डाक विभाग के अन्य अधिकारी तथा अयोध्या शोध संस्थान के निदेशक डॉ लवकुश द्विवेदी भी मौजूद रहे। रामायण कॉन्क्लेव शुभारम्भ अवसर पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद द्वारा देश की प्रथम महिला सविता कोविंद, उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उपमुख्यमंत्री  केशव प्रसाद मौर्य, उपमुख्यमंत्री  दिनेश शर्मा, प्रभारी मंत्री नीलकन्ठ तिवारी की गरिमामयी उपस्थिति में भारतीय डाक विभाग और उत्तर प्रदेश शासन के संस्कृति विभाग के अधीन अयोध्या शोध संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में अयोध्या की पारम्परिक रामलीला का मंचन पर विशेष आवरण का विमोचन किया गया l

Read More »

जनसमस्याओं को लेकर कांग्रेस कमेटी ने दिया धरना किया प्रदर्शन

कानपुर दक्षिण। शहर के किदवई नगर थाना क्षेत्र में आज कांग्रेस कमेटी के द्वारा जनसमस्या को लेकर धरना दिया गया। इस धरने में कानपुर शहर के दक्षिण जिला अध्यक्ष शैलेंद्र दीक्षित भी मौजूद रहे। क्षेत्रिय लोगों का कहना है। कि क्षेत्र में सीवर समस्या, पेयजल और साफ.सफाई की एक बड़ी समस्या बनी हुई है। ना तो कोई इस पर ध्यान दे रहा है। ना कोई सुनवाई करने वाला है। आखिर हम लोग जाए तो कहां जाए।इसी को लेकर आज क्षेत्रीय लोगो सहित कांग्रेस कमेटी द्वारा धरना दिया गया। दक्षिण जिलाध्यक्ष शैलेंद्र दीक्षित ने बताया कि शहर में चारों तरफ जरा सी बारिश में ही मोहल्ले टापू बन जाते हैं। और रोड नहर पर तब्दील हो जाती हैं। गंदगी का अंबार लगा हुआ है। अधिकारी भ्रष्टाचार में लिप्त कोई भी आम जनता की सुनवाई के लिए नहीं बैठा है। अब ऐसे में परेशान जनता आखिर करे तो क्या करें। उनकी अपील है। कि इन समस्या को देखते हुए 2022 के चुनाव में एक नया जनादेश दे। उन्होने कहा की जनता की सुनवाई न करने वाले को करारा जवाब देना जरूरी है।

Read More »

 किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष का हुआ स्वागत

हाथरस। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के पदाधिकारियों ने भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष का फूलमाला पहनाकर एवँ प्रतीक चिन्ह भेंट कर जोरदार स्वागत किया।अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के जिलाध्यक्ष जोगेन्द्र सिंह के नेतृत्व में महासभा के पदाधिकारीयों ने रत्नगर्भा कॉलोनी पहुँचकर भाजपा किसान मोर्चा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष भीकम सिंह चौहान का जोरदार स्वागत कर सम्मानित किया। जय श्री राम के उदघोष लगाये।

Read More »

देश की सशक्तता व उत्तम प्रदेश के लिए मोदी-योगी जरूरी : राजेश दिवाकर

हाथरस। देश और समाज को मोदी जी के नेतृत्व की आवश्यकता है। क्योंकि कोई भी देश विश्व पटल पर तभी छाप बना सकता है, जब उसका नेतृत्व राजनीति ना करके राष्ट्रनीति अपनाये और वह हमारे पास मोदी और योगी जी के रूप में मौजूद है।  मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व सांसद राजेश दिवाकर ने बूथ संख्या 425 सेक्टर कैमार में मन की बात के दौरान व्यक्त किये। इस अवसर पर पहले मास्टर सूरजपाल सिंह के साथ सामूहिक रूप से मोदी जी के मन की बात कार्यक्रम को सुना गया।

Read More »

 शहर को मिली ओवरब्रिज की सौगात

हाथरस। नवनिर्मित ओवरब्रिज पर आवागमन शुरू होते ही शहर की एक विकराल समस्या का समाधान हो गया है। हांलाकि इसमें अड़चनें बहुत आई थी और शासन के सहयोग से उनका भी समाधान हुआ। अंततोगत्वा आज एक सुखद अनुभूति हो रही है। यह उद्गार जिले से भाजपा के पूर्व सांसद रहे राजेश दिवाकर ने इंटरनेशनल एडवोकेट ऑर्गेनाइजेशन द्वारा किए गए स्वागत के दौरान व्यक्त किए। उन्होंने बताया कि निर्वाचित होने के बाद सरकार बनते ही मेरी प्रथमिता में ओवरब्रिज का निर्माण पहली पंक्ति में था।

Read More »

दूध पीने से एक बच्चे की मौत व चार बच्चों की हालत गंभीर

हाथरस।चंदपा कोतवली इलाके के गांव नगला कलू में दूध पीने से एक बच्चे की मौत व चार बच्चों की हालत गंभीर है,चारों बच्चों का उपचार जिला अस्पताल में जारी।आपको बतादें की हाथरस के नगला गांव कलू में मुनेष के 3 बच्चे छाया ज्योति व शिवम तथा रंजीत के दो बच्चे भानू व बबिता ने दूध पिया था।

Read More »

महिला टीचर से मोबाईल लूट फरार हुये लूटेरे

कानपुर दक्षिण। बर्रा थाना क्षेत्र के गुंजन विहार इलाके में रहने वाली महिला टीचर घर से कोचिंग पढ़ाने निकली थी। घर से कुछ ही दूरी पर किसी का फोेन आने पर टीचर किसी से बात करने लगी, तभी पीछे से अपाचे बाइक सवार तीन लुटेरों ने टीचर फोन छीनकर फरार हो गये। टीचर बाइक सवार लुटेरो के पीछे शोर मचाती हुई काफी दूर तक पीछा किया, मगर लूटेरे तेज रफ्तार बाइक लेकर भाग निकले। वही टीचर ने बताया लुटेरे काफी दूर से पीछा कर रहे थे आगे मौका पाकर घटना को अंजाम दे दिया। घटना स्थल पर लगे सीसीटीवी में लूट की घटना कैद हो गई। सबसे बड़ी बात तो यह है कि इससे पहले भी बर्रा क्षेत्र मे कई लूट हो चुकी है, लेकिन पुलिस अभी तक लुटेरो को पकड़ने मे नाकाम साबित हुई।जिसमे साफ तौर पर पुलिस की लापरवाही देखने को मिल रही है।

Read More »

श्रीकृष्ण का जीवन दर्शन एवं अलौकिक लीलाएं

जन्माष्टमी का त्यौहार प्रतिवर्ष भाद्रपक्ष कृष्णाष्टमी को भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव के रूप में धूमधाम से मनाया जाता है। इस पर्व का भारतीय संस्कृति में इतना महत्व इसीलिए माना गया है क्योंकि श्रीकृष्ण को भारतीय संस्कृति का विलक्षण महानायक माना गया है। उनके व्यक्तित्व को जानने के लिए उनके जीवन दर्शन और अलौकिक लीलाओं को समझना जरूरी है। द्वापर युग के अंत में मथुरा में अग्रसेन नामक राजा का शासन था। उनका पुत्र था कंस, जिसने बलपूर्वक अपने पिता से सिंहासन छीन लिया और स्वयं मथुरा का राजा बन गया। कंस की बहन देवकी का विवाह यदुवंशी वसुदेव के साथ हुआ।

Read More »

भगत सिंह कोश्यारी पर केन्द्रित पुस्तक का विमोचन

दिल्ली। नई दिल्ली के कांस्टीट्यूशनल क्लब ऑफ इंडिया में महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी पर केन्द्रित 450 पृष्ठों की एक पुस्तक का विमोचन केन्द्रीय मंत्री पीयूष गोयल, अश्विनी कुमार चौबे, राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी तथा वरिष्ठ भाजपा नेता श्याम जाजू की गरिमामयी उपस्थिति में हुआ।
हाल ही में प्रतिष्ठित प्रकाशन समूह ‘चाणक्य वार्ता’ द्वारा महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी द्वारा भारतीय संसद के दोनों सदनों राज्यसभा और लोकसभा में दिए गए भाषणों का संकलन प्रकाशित किया गया है। ‘भारतीय संसद में भगत सिंह कोश्यारी’ नामक इस पुस्तक में कोश्यारी द्वारा याचिका समिति के अध्यक्ष के रुप में लिए गए अनेक महत्वपूर्ण निर्णयों की रिपोर्ट भी प्रकाशित की गई हैं।

Read More »

सपा का बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन

फिरोजाबाद। समाजबादी पार्टी विधानसभा फिरोजाबाद का बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन नगर निगम के रामचन्द्र पालीवाल में आयोजित हुआ। सम्मेलन के मुख्य अथिति पार्टी के पूर्व सांसद अक्षय यादव ने आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर पार्टी के पदाधिकारियों को दिशा निर्देश दिये। पूर्व सांसद अक्षय यादव ने बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर पार्टी के द्वारा बूथों की समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया हैै। जिसमें पार्टी के सभी बूथ प्रभारियो को बुलाया गया है। आगामी विधानसभा चुनाव में किस बूथ पर क्या कार्य करने है। इसकी जानकारी की गई है। साथ ही सभी बूथ प्रभारियों को अपने-अपने बूथ क्षेत्रों में जाकर पार्टी को मजबूत करने एवं लोगोे के बीच जाकर पार्टी के द्वारा किये गये कार्याे की जानकारी देने को कहा गया है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि आज प्रदेश की जनता मंहगाई की मार से परेशान है। लेकिन भारतीय जनता पार्टी लोगों को मंहगाई से निजाद देने की बजाय शहरों के नाम परिवर्तन किये जाने एवं समाजवादी पार्टी के द्वारा शुरू किये गये कार्यो का पुनः उद्घाटन करने की राजनीति कर रही है।

Read More »