Sunday, May 18, 2025
Breaking News

दो करोड़ से अधिक के आभूषण सहित दो चोर गिरफ्तार

फिरोजाबाद। जनपद पुलिस ने दो शातिर चोरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से दो करोड़ से अधिक के चोरी के आभूषण बरामद किये है। पुलिस ने चोरी की घटना का खुलासा कर चोरों को जेल भेजा है।एसएसपी अशोक कुमार ने बताया कि 5 अगस्त को शहर के बीचों बीच मोनार्क होटल के पीछे जलेसर रोड पर अरुण कुमार शर्मा के मकान के अंदर कमरे मे रखे लॉकर से भारी मात्रा मे सोने व चांदी के आभूषणो की चोरी हो गये। पुलिस ने मुकदमा दर्ज जांच शुरू कर दी। उन्होंने बताया कि थाना उत्तर प्रभारी अनूप कुमार भारतीय, थाना प्रभारी रामगढ़ हरवेन्द्र मिश्रा व सर्विलांस प्रभारी विक्रांत तोमर की टीम ने मंगलवार को दो चोर संतोष कुमार व रामनाथ पुत्रगण ओम प्रकाश बघेल निवासीगण नगला राधे पचवान, थाना नारखी को शनिदेव मंदिर के पीछे खाली पड़े स्थान से गिरफ्तार किया है। पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्तों ने चोरी की घटना का इकाबल किया है।

Read More »

काव्य गोष्ठी में वहीं राष्ट्र प्रेम की अद्भुत सरिता

फिरोजाबाद। विराट कवयित्री परिवार के द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव पर ऑनलाइन काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भारतवर्ष के कोने-कोने से प्रसिद्ध कवत्रियों ने अपनी सुंदर-सुंदर रचनाओं से राष्ट्र के प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त की। कार्यक्रम के संयोजक अतर सिंह प्रेमी ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। और सभी को 75 वें स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाओं के साथ ही काव्य गोष्ठी के लिए शुभ आशीष प्रदान किए। कार्यक्रम में रंजना बिनानी मुख्य अतिथि के रुप में आसाम से उपस्थित रही और सभी की रचनाओं पर सुंदर प्रतिक्रिया के द्वारा कार्यक्रम में सभी का उत्साहवर्धन करती रहीं। कार्यक्रम का संचालन बीना आडवाणी, साधना मिश्रा विंध्य व नीलू सक्सेना द्वारा किया गया। कार्यक्रम में 50 से भी अधिक प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम की अध्यक्षा अर्पिता ने सभी को स्वाधीनता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया।

Read More »

हिंदी सलाहकार समिति के सदस्य बने प्रो. ओमपाल सिंह निडर

फिरोजाबाद। एस.आर.के महाविद्यालय के पूर्व प्राचार्य, राष्ट्रीय स्तर के कवि एवं पूर्व सांसद प्रोफेसर ओमपाल सिंह निडर को केंद्र सरकार के डाक एवं संचार मंत्रालय की हिंदी सलाहकार समिति में सदस्य नामित किया गया है। यह जानकारी केंद्र सरकार की राजभाषा विभाग की संयुक्त सचिव डॉ मीनाक्षी जोली ने एक पत्र के माध्यम से दी है। प्रोफेसर ओमपाल सिंह निडर के हिंदी कलाकार समिति में सदस्य नामित होने पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय विचार संस्थान के राष्ट्रीय महामंत्री एवं पूर्व जिला पंचायत सदस्य भगवानदास शंखवार, अरविंद बघेल, हरिओम शर्मा आचार्य, प्रेमवीर सिंह सविता, ठाकुर राकेश कुमार सिंह ने बधाई दी है।

Read More »

भाजपा के प्रदेश सह संगठन मंत्री ने कार्यकर्ताओं के संग की बैठक

फिरोजाबाद। भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय पर विधानसभा योजना की बैठक (बूथ सत्यापन अभियान-2021) आयोजित हुई। बैठक में मुख्य अतिथि कर्मवीर सिंह (प्रदेश सह-संगठन महामंत्री उत्तर प्रदेश) ने कार्यकर्ताओ को सम्बोधित करते हुए संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया। बैठक की अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष राकेश शंखवार एवं संचालन महानगर महामंत्री केशव सिंह फौजी ने की। बैठक में महापौर नूतन राठौर, पूर्व जिलाध्यक्ष सुनील टंडन, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कन्हैया लाल गुप्ता, ब्लॉक प्रमुख डॉ. लक्ष्मीनारायन यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष अरविंद पचौरी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य नानक चन्द्र अग्रवाल, पूर्व प्रदेश कार्यसमिति सदस्य शिव मोहन श्रोतिय, पूर्व महानगर अध्यक्ष राजेन्द्र बौहरे, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बीएल वर्मा, महानगर महामंत्री केशव सिंह फौजी, सीए अवधेश पाठक, राधेश्याम यादव, आनंद अग्रवाल, महानगर मीडिया प्रभारी ठाकुर विजय सिंह आदि कार्यकर्ता बंधु मौजूद रहे।

Read More »

बढ़ती महंगाई के विरोध में कांग्रेसियों ने फूंका केंद्र सरकार का पुतला

फिरोजाबाद। महानगर कांग्रेस द्वारा बढ़ती मंहगाई के विरोध में कोहेनूर रोड से नगला बरी चौराहे से मार्च निकाला गया। वहीं कार्यकर्ताओं द्वारा नगला बरी चौराहे पर केंद्र सरकार का पुतला दहन किया गया।महानगर अध्यक्ष हाजी साजिद बेग ने कहा कि जब से ये सरकार देश की सत्ता पर काबिज हुई है। तब से इस देश की जनता ने दुख, परेशानी, बेरोजगारी के अलावा कुछ नहीं देखा। एआईसीसी सदस्य प्रकाश निधि गर्ग ने कहा आज देश की हर महिला बढ़ती बेरोजगारी के कारण पहले से ही परेशान चल रही हैं। ऊपर से गैस सिलेंडर प्रति सप्ताह आसमान पर पहुँच रहा है और घर की रसोई भी अनियंत्रित हो गई। अल्पसंख्यक विभाग जिलाध्यक्ष वकार खालिक ने कहा ये सरकार अपने पूंजीपति मित्रों को देश की सारी सम्पदा धीरे-धीरे बेच कर देश को कंगाल करके छोड़ेगी। जब तक देश में इस सरकार के पूंजीपति मित्र देश को अपने हाथों से चलाते रहेंगे ये देश सालो पीछे चला जयेगा। यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष चाँद कुरैशी ने कहा हर पांचबे दिन गैस सिलेंडर, पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ रहे हैं और देश की जनता मूकदर्शक बनी देश की बिपक्षी पार्टियों की तरफ टकटकी लगाए देख रही है।

Read More »

जनपद की महिलाओं के लिए आशा की एक नई किरण है मुख्य विकास अधिकारी

कानपुर देहात | जिलाधिकारी जितेन्द्र प्रताप सिंह के मार्ग दर्शन व मुख्य विकास अधिकारी सौम्या पाण्डेय के नेतृत्व में महिलाओं के स्वावलम्बन और सशक्तीकरण हेतु जनपद कानपुर देहात में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे है। इसीक्रम में मुख्य विकास अधिकारी के प्रेरणाओं के परिणाम स्वरूप स्वयं सहायता समूहों के तहत महिलाओं को ज्यादा से ज्यादा जोड़कर उनको आजीविका के मामले में आत्मनिर्भर बनाया जा रहा है, प्रेरणा ओजस के तहत जनपद में विभिन्न प्रकार की वस्तुऐं बनाने का काम महिलाओं से लिया जा रहा है, मुख्य विकास अधिकारी ने इस योजना को सरकार के एक जनपद एक उत्पाद से जोड़ते हुए इसमें और गति और सक्रियता लाने का कार्य किया है।

Read More »

अधिकारी अपने निजी कार्यो की तरह ही, सरकारी कार्यो को दें तरजीह: जिलाधिकारी

कानपुर देहात। जिलाधिकारी जितेन्द्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में वैक्सीनेशन, गोल्डन कार्ड, कन्या सुमंगला योजना, आईजीआरएस आदि की समीक्षा की गई, इस समीक्षा में डा0 जतारया ने जिलाधिकारी को बताया कि आज जनपद में 6500 वैक्सीनेशन उपलब्ध है, जिस पर जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि जनपद के जिन लोगों को टीका नही लगा है उनको टीका अवश्य लगवाये। वहीं उन्होंने कहा कि जिन लोगों को द्वितीय डोज नही लगा है उनको अवश्य लगवाया जाये। वहीं गोल्डन कार्ड की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने गोल्डन कार्ड प्रभारी व बीएलई ई-डिस्ट्रिक मैनेजर सहित सभी सम्बन्धित अधिकारियों पर कड़ी नाराजगी जाहिर करते हुए निर्देशित किया कि गोल्डन कार्ड बनाने में प्रगति लाये तथा जिन लोगों के गोल्डन कार्ड बन गये है उन लाभार्थी को गोल्डन कार्ड उपलब्ध कराये जाने की कार्यवाही की जाये। उन्होंने कहा कि अपने दायित्वों का निर्वहन सही तरीके से करंे तथा अधिकारी व कर्मचारी अपने निजी कार्यो की तरह ही, सरकारी कार्यो को तरजीह दे तो कोई कार्य लंबित नही रहेंगे।

Read More »

प्रसिद्ध संत अनिल ने चकरनगर के हरौली गांव में बाढ़ प्रभावितों को दवा व भोजन वितरित किया

इटावा । प्रसिद्ध संत अनिल गुरु जी प्रदेश महामंत्री उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय संत सुरक्षा परिषद ने हरौली गाँव में पहुंचकर में बाढ़ प्रभावित परिवारों  को खाना, दवाएं वितरित की।प्रसिद्ध सन्त अनिल गुरुजी ने कल मंगलवार को अपने एक सैकड़ा से अधिक भक्तों के साथ चकरनगर क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित गांव हरौली पहुंचे यह गांव बाढ़ से सबसे ज्यादा प्रभावित था इस गांव में बाढ़ का पानी लोगों की छतों तक पहुंच गया था।  और लोग एक सप्ताह से अधिक छत पर ही अपना जीवन यापन किए अनिल गुरु जी ने पुलिस प्रशासन व समाजसेवी संस्थाओं को धन्यवाद दिया और कहा कि ऐसे मौकों पर सभी लोगों को एकजुट होकर  पीड़ितों की मदद करने के लिए आगे आना चाहिए। अनिल गुरु जी ने भरेह के प्रसिद्ध भारेश्वर मंदिर के दर्शन पूजन किये।  उन्होंने कहा कि बाढ़ पीड़ितों की सेवा से बढ़कर दूसरी कोई सेवा नहीं है और प्राकृतिक प्रकोप से कोई बचा नहीं है सब यहीं रखा रह जाएगा। इसलिए बड़े उद्योगपतियों, राज्य सरकारों को चाहिए कि बाढ़ प्रभावित गांव को गोद ले और जिनके घर उजड़े हैं उन्हें पुनः बसाएं, बच्चों को पढ़ाई, राहत सामग्री लगातार एक वर्ष तक उपलब्ध कराएं। अनिल गुरु जी ने बाढ़ पीड़ितों को भोजन वितरित किया और सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी की डॉक्टरों की टीम ने जरूरी दवाएं वितरित की इस अवसर पर अनिल गुरु जी ने कहा  उनके भक्त इस गांव में और भी सहायता उपलब्ध कराएंगे।

Read More »

पालिका में पालिकाध्यक्ष आशीष ने फहराया तिरंगा

हाथरस। आजादी के अमृत महोत्सव 75 वें स्वतंत्रता दिवस की वर्षगांठ पर जहां पूरे जनपद में जगह-जगह पर स्वतंत्रता दिवस भारी धूमधाम के साथ मनाया गया। वहीं शहर के पालिका अध्यक्ष पं. आशीष शर्मा द्वारा नगर पालिका परिषद में तिरंगा झंडा फहराया गया और अमर शहीदों को नमन कर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की गई।

Read More »

गरीब फूलवती के मकान की खातिर धरने पर बैठे योगेश कुमार ओके

हाथरस। जहाँ एक ओर पूरा देश आजादी का 75 वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा था, वहीं दूसरी ओर फूलवती वेवशी मजबूरी के साथ सरकारी घोषणा की पूर्ति की आस में विवशता के आंसू वहा रही थी, ये कैसी आजादी है कि फूलवती आज भी लाचारी गरीबी के चंगुल में जकड़ी हुई है और वर्तमान यूपी सरकार आजादी के जश्न में झूम रही है।

Read More »