फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। दिल्ली से इटावा जा रही रोडबेज बस में एक यात्री को जहरखुरानी का शिकार बनातेे हुए लूट लिया। जिसको अचेत हालत में बस परिचालक द्वारा उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इटावा डिपो की रोडबेज बस संख्या यूपी 75 -2448 दिल्ली से इटावा के लिए सुबह चली थी। जिसमें हरियाण के बल्लमगढ़ से एक व्यक्ति टूण्डला के लिए टिकिट लेकर बस में बैठा था। जो कि फिरोजाबाद आने पर परिचालक योगेन्द्र शुक्ला ने देखा तो वह अचेत हालत में पडा हुआ था। घटना की जानकारी अधिकारियों को देने के बाद अचेत युवक को परिचालक बस स्टैण्ड पर कार्यरत प्रेमसिंह को लेकर सरकारी ट्रामा सेन्टर पहुचा। जहां अचेत युवक के पास मिले आधार कार्ड से उसका नाम जनपद एटा के वाबसा निवासी पूरनसिंह पुत्र मवारीलाल मालूम हुआ उसके पास से लगभग सात सो से अधिक रूपये भी मिले, अचेत को अस्पताल में भर्ती कराने के बाद रोडबेजकर्मी चलते बने। अचेत युवक का अस्पताल में उपचार जारी है।
Read More »
Jansaamna
हाथरस, नीरज चक्रपाणि। हाथरस कोतवाली क्षेत्र के आगरा रोड पर सरस्वती इंटर कॉलेज के पास चोरों ने एकसाथ 3 दुकानों की छत काट ली और हजारों रुपयों की नगदी और माल पर हाथ साफ कर ले गए, एक साथ 3 दुकानों की छत कटने से पुलिस की गश्त पर सवालिया निशान उठ खड़े हुए है। जिले में 3 बैंक और 3 दर्जन से अधिक घर, दुकानों को बना चुके है। चोर पिछले दो महीने में निशाना पर आज तक किसी भी घटना का खुलासा नही हुआ है। दुकानदारों की सूचना पर इलाका पुलिस पहुंची मौके पर जांच पड़ताल में जुटी।
हाथरस, नीरज चक्रपाणि। हाथरस में व्यापार कर सचल दल ने चेकिंग के दौरान कर चोरी के शक में एक प्लाईवुड से भरे ट्रक को पकड़ लिया और कार्यालय पर खड़ा करवा दिया। लेकिन ड्राइवर ट्रक खड़ा करके भाग गया, जब ड्राइवर भाग गया तब सचल दल को शक हुआ। ट्रक की तलाशी लेने पर सचल दल भौचक्का रह गया क्योकि ट्रक में प्लाईवुड के नीचे सैकड़ों की संख्या में हरियाणा की शराब की पेटियां भरी हुई थी। शराब की पेटियां देख कर वाणिज्य कर अधिकारी ने तत्काल डीएम हाथरस सूचना दी। डीएम ने सदर कोतवाली और आबकारी विभाग के अधिकारीयों को मौके पर भेज कर शराब की जब्ती की कार्यवाही करवाई है। आपको बता दे होली के मद्देनजर शराब माफिया अवैध शराब की तस्करी के लिए पुलिस की आँखों में धूल झोकने की तरह तरह के हथकंडे अपनाते है।
कानपुर नगर, स्वप्निल तिवारी। भारतीय अल्पसंख्यक बोर्ड के तत्वाधान में धनीराम पैंथर की अध्यक्षता में कानपुर प्रेस क्लब स्थित पत्रकार वार्ता का आयोजन किया गया पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए धनीराम पैंथर ने बताया कि अखिल भारतीय रक्षक बोर्ड के राष्ट्रीय अध्यक्ष अब्दुल कुद्दूस हादी की अध्यक्षता में महासचिव धनीराम पैंथर कोषाध्यक्ष पादरी जितेंद्र सिंह संयोजक सरदार हरविंदर सिंह लॉर्ड व भारतीय अल्पसंख्यक बोर्ड के कई अन्य पदाधिकारी 23 फरवरी को भारतीय अल्पसंख्यक बोर्ड के द्वारा होने वाले कार्यक्रम संविधान बचाओ एवं कौमी एकता महासम्मेलन के विषय में पत्रकार वार्ता की इन दिनों प्रदेश में अल्पसंख्यकों पर सुनियोजित ढंग से किए जा रहे अत्याचारों के खिलाफ है