Thursday, March 13, 2025
Breaking News

बिसावर में निजी अस्पताल संचालको की मनमानी, स्वास्थ्य विभाग की गाइड लाइन का नहीं हो रहा पालन

हाथरस। बिसावर क्षेत्र के निजी अस्पताल संचालक लोगों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ कर रहा है। निजी अस्पतालों मे रोजाना निकलने वाले बायो वेस्ट के निस्तारण के उचित प्रबंध नहीं हैं। कस्बे के सहकारी संघ के परिसर के पीछे इन दिनों बायो वेस्ट खुले में बिखरा हुआ है। पट्टियां, सीरिंज, खाली बोतल, टिश्यू आदि मेडिकल कचरे का ढेर पड़ा है। हैरानी की बात तो यह है कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा किसी भी स्थिति में बायो मेडिकल वेस्ट को खुले में न फेंकने के सख्त निर्देश दिए गए हैं, निस्तारण के नियम भी तय किए गए हैं।

Read More »

महिला हिंसा विरोधी पखवाड़ा अभियान के अन्तर्गत ब्लॉक स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन

चन्दौली। ग्राम्या संस्थान के तत्वाधान में 25 नवंबर अंतर्राष्ट्रीय महिला हिंसा विरोध दिवस से 10 दिसंबर विश्व मानवाधिकार दिवस तक चलाए जा रहे महिला हिंसा विरोधी पखवाड़ा अभियान के अंतर्गत सोमवार को ब्लॉक सभागार नौगढ़ में ब्लॉक स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में किशोरियों महिलाओं पर हो रहे घरेलू हिंसा छेड़छाड़ आदि विषयों पर विभिन्न वक्ताओं ने अपने विचार व्यक्त कर लोगों को जागरूक किया। संस्थान के सुरेंद्र ने अभियान के बारे में बताया कि नौगढ़ के विभिन्न गांव में रैली, बैठक, पपेट शो, नुक्कड़ नाटक आदि के माध्यम से महिला हिंसा एवं लिंग आधारित भेदभाव पर लोगों को जागरूक किया जा रहा है। खंड विकास अधिकारी ने महिलाओं से जुड़े मुद्दों पेंशन आवास शौचालय आदि के बारे में बताया कि कोई पात्र व्यक्ति है उसको यह सुविधा नहीं मिली है तो हमारे कार्यालय में आए उसके समस्या का अवश्य समाधान होगा।

Read More »

कांग्रेसियों ने रक्तदान कर मनाया सोनिया गांधी का जन्मदिन

फिरोजाबाद। कांग्रेसियो ने जिला अस्पताल में रक्तदान कर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की पूर्व अध्यक्ष और यूपीए की चेयरपर्सन सोनिया गांधी (सांसद) का जन्मदिन मनाया।
निवर्तमान जिलाध्यक्ष संदीप तिवारी ने कहा कि आज अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की पूर्व अध्यक्ष और यूपीए की चेयरपर्सन सोनिया गांधी का जन्म दिवस है। हम सभी कांग्रेसजन उनके जन्म दिवस पर भगवान से प्रार्थना कर उनकी दीर्घायु की कामना की है। साथ ही उनके जन्मदिन पर रक्तदान किया है। रक्तदान से अच्छा कोई दूसरा उपहार हम कांग्रेसीजनों की ओर से नहीं हो सकता है। जिलाध्यक्ष ने कहा कि सोनिया गांधी के जन्म दिवस के अवसर पर हम सभी जातियों और धर्म के लोग एकजुट होकर रक्तदान कर रहे हैं और इस नफरती भाजपा सरकार को बता रहे हैं कि यह देश उसके बांटने से नहीं बटेगा, एक था एक है और एक रहेगा।

Read More »

निर्मल नदीम जौनपुरी के सम्मान में काव्य गोष्ठी का हुआ आयोजन

सलोन, रायबरेली। बज़्मे हयात ए अदब के तत्वाधान में काशाना ए हयात किठावां में एक काव्य गोष्ठी का आयोजन निर्मल नदीम जौनपुरी के सम्मान में किया गया। इस मौक़े पर उनकी शालपोशी की गई। अध्यक्षता नफ़ीस अख़्तर सलोनी ने की और संचालन ख़ुर्शीद अम्बर प्रतापगढ़ी ने किया। ख़ुर्शीद अम्बर प्रतापगढ़ी ने पढ़ा- तुझे भूलना होगा तेरे लिए ही, ये ग़म भी ख़ुशी से उठाना पड़ेगा। निर्मल नदीम जौनपुरी ने पढ़ा – उड़ा आया हूं चर्ख़ पर ख़ाक अपनी, सितारों को अब जगमगाना पड़ेगा। क़ासिम हुनर सलोनी- वहां हम हैं तीरों की बारिश जहां है, मुसलसल हमें ज़ख़्म खाना पड़ेगा।

Read More »

चंद्रनगर महानगर में खेल संगम 15 दिसंबर को

फिरोजाबाद। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ चंद्रनगर महानगर के तत्वाधान में 15 दिसंबर को खेल संगम कार्यक्रम का आयोजन नगर के एस.आर.के महाविद्यालय केे प्रांगण में किया जाएगा। जिसमें संपूर्ण महानगर में लग रहीं शाखाओं से सैकड़ों की संख्या में विद्यार्थी प्रतिभाग करेंगे।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के महानगर प्रचारक शेखर ने जानकारी देते हुए बताया कि खेल संगम कार्यक्रम का आयोजन 15 दिसंबर दिन रविवार को एस.आर.के डिग्री कॉलेज के प्रांगण में किया जाएगा। जिसमें महानगर की सभी शाखाओं के 600 युवा स्वयंसेवक 20 खेलों में प्रतिभाग करेंगे। यह सभी विद्यार्थी स्वयंसेवक 14 वर्ष से 25 वर्ष तक की आयु रहेंगे। सभी विद्यार्थियों का पंजीकरण किया जा चुका है। इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ब्रजप्रांत के प्रांत प्रचारक धर्मेंद्र जी मुख्य वक्ता के रूप में रहेंगे।

Read More »

वृद्धजन समिति ने लगाया आयुष्मान कार्ड जागरूकता शिविर

फिरोजाबाद। वरिष्ठ नागरिक सेवा न्यास वृद्धजन समिति द्वारा मेडीसिटी‌ ‌ हॉस्पीटल में आयुष्मान जन जागरुकता शिविर आयोजित किया गया। जिसमें वृद्वजनों के आयुष्मान कार्ड बनाएं गए।
कार्यक्रम मे उद्योगपति देवीचरन अग्रवाल ने कहा कि समाज के वरिष्ठजनो का‌ सम्मान और सहायता करना सबसे अधिक ‌सरहनीय काम है, हम सभी‌ को अधिक से वरिष्ठजनो‌ की सेवा करनी चाहिए्। रमाकान्त उपाध्याय सद्स्य उत्तर प्रदेश गौ सैवा आयोग ने वरिष्ठ नागरिक सेवा न्यास द्वारा लगाये गये शिविर की सराहनीय की। उन्होने कहा कि ‌इस प्रकार‌ के सेवा के काम अनुकरणीय है। इससे अन्य लोगो को भी प्रेरणा मिलती है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ रामवदन राम ने‌ कहां कि संस्था ने जो‌ आयुष्मान कार्ड जागरुकता अभियान शिविर की शुरुआत की गई है। वह समाज सेवा का अच्छा उदाहरण है।

Read More »

पूर्व अध्यक्ष के जन्मदिन पर कांग्रेसी करेंगे रक्तदान आज

फिरोजाबाद। नौ दिसम्बर को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की पूर्व अध्यक्ष और यूपीए की चेयरपर्सन सोनिया गांधी का जन्मदिन पर रक्तदान शिविर जिला अस्पताल में आयोजित किया जायेगा। जिसमें सभी कांग्रेसीजन ब्लड डोनेट करेंगे।
निर्वतमान जिलाध्यक्ष संदीप तिवारी ने घर संसार स्थित कार्यालय पर आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान कहा कि उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय तथा राष्ट्रीय महासचिव और प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडे के आह्वान पर पार्टी की पूर्व अध्यक्ष और यूपीए की चेयरपर्सन सोनिया गांधी का जन्म दिवस पर सभी कांग्रेसीजन नौ दिसम्बर को प्रातः 11 बजे जिला अस्पताल में रक्तदान कर मनाएंगे।

Read More »

स्कूली बच्चों को बांटे स्कूल बैग

हाथरस। केनरा बैंक के प्रबंधक राजकुमार चौधरी एवं अथर्वा सेवा ही कर्म है के संस्थापक एवं समाजसेवी हर्ष पहलवान द्वारा गंगचौली बीआरसी पर 200 ग़रीब बच्चों को निःशुल्क स्कूल बैग वितरित किए गये। स्कूल बैग पाकर बच्चों के चेहरे खिल उठे। इस मौके पर मुकेश चौहान पूर्व प्रधान चंद्रगढ़ी और अश्विन उपाध्याय, प्राध्यापक गंगचौली संविलियन स्कूल एवं स्कूल का स्टाफ मौजूद था।

Read More »

कार्यकारिणी बैठक में हुआ फैसलाः नवोदित पत्रकारों के प्रशिक्षण के लिए उपज स्थापित करेगा मास मीडिया संस्थान

लखनऊ। उत्तर प्रदेश एसोसिएशन ऑफ जर्नलिस्ट्स (उपज) नवोदित पत्रकारों के प्रशिक्षण के लिए मास मीडिया संस्थान की स्थापना करेगा। यह फैसला रविवार को राजधानी स्थित विधायक निवास दारुलशफा के कॉमन हाल में आयोजित प्रांतीय कार्यकारिणी बैठक में लिया गया। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष सर्वेश कुमार सिंह ने की।
मुख्य अतिथि नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स इंडिया के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष त्रियुगनरायण तिवारी ने कहा कि आज पत्रकारिता में प्रशिक्षण की बहुत आवश्यकता है। पत्रकारिता आज तकनीक के युग में है, पत्रकारिता के लिए नए परिवेश के अनुरूप प्रशिक्षण आवश्यक है। उपज के उपाध्यक्ष मोहम्मद बिलाल किदवई ने कहा कि पत्रकारों को ट्रेनिंग के लिए हमें मीडिया संस्थानों से भी सहयोग लेना होगा।

Read More »

जुगलबंदी कार्यक्रम में कुसुम के गीतों पर कुमुद ने उकेरे लोक चित्र

लखनऊ। उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी की रसमंच योजना के अंतर्गत लोकरंग फाउण्डेशन की ओर से शनिवार को अकादमी के वाल्मीकि ऑडिटोरियम में जुगलबंदी का यादगार कार्यक्रम आयोजित किया गया है। इसमें लोकप्रिय गायिका कुसुम वर्मा ने जहां एक से बढ़कर एक पारंपरिक लोकगीत सुनाए वहीं उन गीतों पर आधारित प्रचलित लोक चित्रकारी डॉ. कुमुद सिंह ने की। उत्तर प्रदेश की थाती की धरातल पर कंठस्वरों और कूची की यह जुगलबंदी आगंतुकों को मंत्रमुग्ध कर गई। इस अवसर पर महावर प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। इसमें प्रतिभागियों ने न केवल पैरों में आलता लगाकर प्रतिभाग किया बल्कि महावर से सम्बंधित दिलचस्प जानकारियां भी दी। सभी विजेताओं को इस समारोह के अंत में पुरस्कृत भी किया गया।

Read More »