Saturday, May 17, 2025
Breaking News

मोबाइल छिनैती की घटनाएं को अंजाम देने वाले चार अभियुक्तों को पुलिस ने दबोचा

फिरोजाबाद। चोरी की बाइक से मोबाइल छिनैती की घटनाओं को अंजाम देने वाले गिरोह के चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से छिनैती और चोरी के 36 मोबाइल बरामद हुए हैं। पकड़े जाने वालों में चोरी के मोबाइल खरीदने वाला मैकेनिक भी शामिल है। वह सस्ते दामों में चोरी के मोबाइल खरीदकर उनके पार्ट्स को महंगे दामों पर बेचने का काम करता था।एसपी देहात डॉक्टर अखिलेश नरायन सिंह ने बताया कि जिले भर में मोबाइल चोरी और छिनैती की घटनाएं लगातार बढ़ रही थीं। इसे लेकर थाना मक्खनपुर पर एक टीम का गठन किया गया था, जिससे मोबाइन छिनैती करने वालों को पकड़ा जा सके।

Read More »

एबीवीपी ने चलाया सदस्यता अभियान

फिरोजाबाद। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा तिलक इंटर कॉलेज, स्वामी शिवानन्द इंटर कॉलेज, एसएस कॉलेज में सदस्यता अभियान चलाकर छात्रों को विद्यार्थी परिषद की सदस्यता दिलाई गई। विभाग संयोजक रजत जैन ने सदस्यता के समय छात्रों को संबोधित करते हुए कहा अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद विश्व का सबसे बड़ा छात्र संगठन है। विद्यार्थियों को किसी भी प्रकार की समस्या हो तो एबीवीपी कार्यकर्ताओं से संपर्क करें। इस लॉकडाउन में मास्क वितरण, भोजन वितरण, वैक्सीन सेंटरों पर वोलेंटर्स के रूप में सेवा दी। साथ ही आंदोलन के साथ-साथ रचनात्मक कार्य भी करता है।

Read More »

रामलीला महोत्सव का शुभारंभ

हाथरस। नगला लच्छी में रामलीला महोत्सव का शुभारम्भ ब्लक प्रमुख रामेश्वर उपाध्याय ने भगवान गणेश की पूजा अर्चना कर, आरती उतारकर व फीता काटकर किया। कार्यक्रम के आयोजक आबिद खाँ, राजवीर सिंह पूर्व प्रधान एवं चौधरी मनवीर सिंह पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य ने रामेश्वर उपाध्याय का फूल माला पहनाकर, पीतांबर उढाकर व राम दरबार की प्रतिमा भेंट कर स्वागत व सम्मान किया।

Read More »

तबियत बिगड़ने पर दरोगा की मौत

मुरसान। कस्बा के मोहल्ला बौहरान की चंद्रमोहन गली निवासी दरोगा मुरारीलाल शर्मा पुत्र राधेश्याम की आज तबियत बिगड़ने पर मौत हो गई। वह 58 वर्ष के थे। वह एटा के एसपी अफिस में तैनात थे।मृतक दरोगा मुरारीलाल शर्मा मूल रूप से रायतपुर थाना इगलास जिला अलीगढ़ के निवासी थे। वह एटा से एक दिन की छुट्टी लेकर आये थे। वहीं बेटा नौकरी की तैयारी कर रहा था।

Read More »

आईएएस में चयनित अरूण का पालिकाध्यक्ष ने किया सम्मान

हाथरस। स्थानीय अलीगढ़ रोड़ आनन्दपुरी निवासी अरूण कुमार सिंह ने सिविल सेवा परीक्षा में 554 वीं रैंक हासिल की है। अरूण कुमार सिंह की इस सफलता पर उनके परिवार में खुशी का माहौल है।इस अवसर पर पालिका अध्यक्ष पं. आशीष शर्मा द्वारा अरूण कुमार सिंह का उनके घर जाकर फूल माला, पटका पहनाकर व प्रतीक चिन्ह भेंट कर भव्य स्वागत कर आशीर्वाद दिया तथा अरूण कुमार सिंह के साथ साथ ऐसी विलक्षण प्रतिभा को जन्म देने वाले उनके माता-पिता का भी सम्मान किया।

Read More »

पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनाई

उपाध्याय की जयन्ती पर लिया भाजपा को जिताने का संकल्प
हाथरस। पं. दीनदयाल उपाध्याय की 105 वीं जयंती पर आज उनके छवि चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित कर क्षेत्रीय सांसद राजवीर दिलेर, सदर विधायक हरीशंकर माहौर, सिकन्द्राराऊ विधायक वीरेन्द्र सिंह राणा, जिला अध्यक्ष गौरव आर्य ने जिला कार्यालय पर जयन्ती मनाई और श्रद्धा सुमन अर्पित किये।भारतीय जनता पार्टी के संस्थापक सदस्य पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती की अवसर पर बालापट्टी शक्ति केंद्र संयोजक रमन माहौर के आवास पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती बड़े धूमधाम के साथ मनाई गई। जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में हाथरस विधानसभा प्रभारी एवं पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य चौधरी नत्थी सिंह रहे।

Read More »

तालाब फाटक पूरी तरह बन्द के विरोध में कांग्रेस का धरना

हाथरस। तालाब फाटक रेलवे क्रसिंग को पूरी तरह से बंद कर दिए जाने के विरोध में आज जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चंद्रगुप्त विक्रमादित्य तमाम स्थानीय जन जिसमें श्रीनगर मोहल्ला , नई बस्ती, कैलाश नगर, रमनपुर और वहां के स्थानीय दुकानदारों के साथ कलेक्ट्रेट पर पहुंचे, जहां रेलवे क्रसिंग को पूरी तरह से बन्द किए जाने का विरोध में धरना प्रदर्शन किया।

Read More »

जिलाधिकारी ने किया हॉकी कोच को सम्मानित

हाथरस। ओलंपिक में भारतीय टीम को कांस्य पदक जिताने वाले भारतीय हॉकी पुरुष टीम के सहायक कोच पीयूष दुबे के कलेक्ट्रेट आगमन पर जिलाधिकारी रमेश रंजन ने बधाई दी तथा बुके, शाल एवंराधा कृष्ण स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया।

Read More »

पं. दीनदयाल उपाध्याय जयन्ती पर सभी ब्लाकों में लगा गरीब कल्याण मेला

मेला में किसान, जरूरतमंद व पात्र लाभार्थियों को किया लाभान्वित

हाथरस। शासन की मंशा एवं जिलाधिकारी रमे रंजन के कुशल नेतृत्व में समस्त विकास खंडों में आज पं. दीनदयाल उपाध्याय के जन्म दिवस व गरीब कल्याण दिवस के अवसर पर भव्य गरीब कल्याण मेले का आयोजन किया गया तथा विभिन्न विभागों द्वारा संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं से गरीब, जरूरतमंद, पात्र लाभार्थियों को लाभान्वित किया गया और शासन द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए जागरूक कर योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया गया।मेले में लगभग 5 हजार लोग सम्मिलित हुए एवं लोगों को विभिन्न विभागों द्वारा स्टल लगाकर शासन से संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी प्रदान की गई।

Read More »

मूसलाधार बारिश के कारण नगर पंचायत क्षेत्र में नालियां हुई क्षतिग्रस्त

रायबरेली, पवन कुमार गुप्ता। ऊंचाहार क्षेत्र की नगर पंचायत के वार्ड नं. 03 में सामने से पहली ही बारिश में नाली क्षतिग्रस्त हो चुकी है।समयानुसार नाली की मरम्मत ना कराए जाने के कारण बारिश और नाली के पानी की गंदगी के कारण लोगों को आने जाने में कड़ी मशक्कत करना पड़ रहा है।नगर पंचायत में बनी नालियों में गंदगी फैली है जो कि गंदे नाली के पानी से भरा रहता है।नालियों के क्षतिग्रस्त हो जाने से मोहल्ले में पानी भरने से आम जनता में आक्रोश व्याप्त होता जा रहा है। नाली का पानी इस तरह है मोहल्ले में फैला है कि वहां चलना दूभर है। इस बाबत जब वहां के नजदीकी लोगों से बातचीत की गई तो उन लोगों ने बताया कि इसकी जानकारी नगर पंचायत कार्यालय में दी गई है लेकिन अभी तक किसी भी प्रकार की कोई भी ठोस कद नहीं उठाए गए हैं और ना ही कोई कर्मचारी व अधिकारी या फिर नगर पंचायत अध्यक्ष इस तरफ ध्यान दे रहें हैं।

Read More »