Tuesday, October 8, 2024
Breaking News

नगर पालिका अध्यक्ष ने समस्या के समाधान के लिए कर्मचारियों को दिया निर्देश

⇒हफ्तों से सड़क पर बह रहा नाली का पानी और लगा है कचरे का ढेर
पवन कुमार गुप्ताः रायबरेली। जिले की नगर पालिका की कार्यशैली पर स्थानीय लोग ही सवाल खड़ा कर रहे हैं। नगर पालिका के दायरे में आने वाले मोहल्ले कचरे के ढेरों से और टूटी पड़ी नाली की गंदगी से भरे पड़े हैं। शहर के साथ साथ हाईवे के किनारे से होकर कालोनियों को जाने वाले रास्ते की सफाई व्यवस्था पर रायबरेली का नगर पालिका लापरवाही का प्रदर्शन कर रहा है।
मामला शहर से गुजर रहे लखनऊ प्रयागराज राजमार्ग के किनारे सुयश रेस्टोरेंट के सामने तुलसी नगर मार्ग को जाने वाले प्रगतिपुरम चौराहे का है। इस चौराहे के तुलसी नगर मार्ग को जाने वाले गेट पर प्रवेश करते ही सड़कों पर पानी भरा हुआ है लोग वाहनों से तो किसी तरह निकल जाते हैं लेकिन यहां के नगरवासियों के लिए पैदल चलकर सड़क तक आना मुश्किल होता है क्योंकि सड़क पर बह रहा नाली का पानी और लगे कचरे के ढेर से होकर उन्हें गुजरना पड़ता है। प्रगतिपुरम चौराहे से लेकर अलंकृत लान तक की नालियां बजबजा रही हैं सड़क के किनारे पानी भरा हुआ है। प्रगतिपुरम चौराहे पर सुभाष जनरल स्टोर के दुकानदार और वहां खड़े ग्राहकों ने बताया कि पिछले एक हफ्तों से इस सड़क पर नाली का एक पाइप टूटने की वजह से पानी का रिसाव हो रहा है। इसके साथ कचरे का ढेर रास्ते भर में लगा है कोई सफाई कर्मचारी भी यहां की गंदगी को साफ करना नहीं चाहता है। नगर पालिका का कोई भी कर्मचारी हफ्तों से इस सड़क पर बह रहे पानी को बंद कराने के लिए नहीं आया।

Read More »

“धर्मांधता का अजगर देश को निगल रहा है”

सबको धर्म के प्रति खुद के विचार श्रेष्ठ लगते है। चाहे हिन्दु पंडित, बाबा या स्वामी हो, मदरेसा का मौलवी हो या नेता यह सब धर्म के ठेकेदार पाखंड को धर्म के रंग में रंगकर अनपढ़ गंवार लोगों को कट्टरवाद का चोला पहना देते है और कहते है लड़ो, देखो तुम्हारे धर्म पर ऊँगली उठा रहे है और इस वाक्य को ब्रह्म वाक्य समझकर हाथ में धर्म की लाठी लेकर देश को जलाने अक्कल के अंधे लोग निकल पड़ते है। धर्म हर इंसान का निजी मामला है जो आज सरेआम भटक रहा है। आस्था पर टीका धर्म आज हरा-केसरिया दो रंगों में बंटकर बदबूदार और खून से लथपथ होता जा रहा है। तिरंगे में सजे यह दो रंग एकता का प्रतिक है जिसे हमने धर्म की शूली पर चढ़ा रखा है। इस दो रंगों पर सियासत चल रही है।

Read More »

फंदे पर लटका मिला महिला का शव,मायका पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप

फिरोजाबाद। सिरसागंज के गांव जैतपुर निवासी रश्मी का शव शनिवार सुबह घर के अंदर फंदे पर लटका मिला। रश्मी के गले में दुपट्टा बंधा हुआ था। महिला के शव को फंदे पर लटका देख पति और सास ससुर भाग गए। ग्रामीणों ने इसकी सूचना सिरसागंज थाना पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को फंदे से उतार लिया और रश्मी के परिजनों को सूचना दी। रश्मी की मौत की खबर पर परिजन भी उसकी ससुराल आ गए।

Read More »

वृद्धा की गला रेत कर हत्या

फिरोजाबाद। गांव चिमरारी में मकान के बाहर चारपाई पर सो रही वृद्धा की किसी धारदार हथियार से गला रेत कर हत्या कर दी गई। घटना की जानकारी शनिवार सुबह परिजनों को हुई। वृद्धा को मृत हालत में देख परिजनों में सनसनी फैल गई।शुक्रवार रात शांति देवी शर्मा (73) पत्नी स्व. सुरेश चंद्र शर्मा खाना खाने के बाद मकान के बाहर चबूतरे पर चारपाई बिछा कर सोई थीं।

Read More »

महापौर ने हाथों में झाडू थामकर दिया स्वच्छता का संदेश

फिरोजाबाद। स्वच्छ सर्वेक्षण 2022 के अंतर्गत नगर निगम द्वारा शहर में संचारी रोग की रोकथाम हेतु विशेष सफाई अभियान चलाया जा रहा है। जिसका शनिवार को महापौर नूतन राठौर ने अधिकारियों के संग निरीक्षण किया। मौके पर उन्होंने स्वयं हाथों में झाडू लेकर सफाई अभियान में सहभागिता की। महापौर नूतन राठौर ने बौधाश्रम, मायापुरी पुरानी टंकी, मोहन बिहार, सत्यनगर, टापाकला, दखल आदि क्षेत्रों का भ्रमण कर सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान महापौर ने खाली पड़े प्लाट की सफाई कराई। साथ ही हाथों में झाडू थामकर स्वच्छ भारत मिशन का संदेश दिया।

Read More »

सुहागनगरी में हर्षोल्लास व धूमधाम के साथ मनाई गई हनुमान जयंती

फिरोजाबाद। सुहागनगरी में हनुमान जयंती हर्षोल्लास व धूमधाम के साथ मनाई गई। सुबह से ही बड़े हनुमान मंदिर में दर्शन के लिए भक्तों का तांता लगा रहा। वहीं शहर के प्रमुख हनुमान मंदिरों में भव्य फूल बंगला सजाया गया। आरती के बाद प्रसाद वितरण किया गया। हनुमान जयंती महोत्सव समिति के तत्वावधान में हनुमान गढ़ मंदिर पर हनुमान जी महाराज का जन्मोत्सव धूमधाम के साथ मनाया गया। प्रातः काल मंदिर महंत पं. जगजीवनराम मिश्र इंदु गुरू जी ने हनुमान जी महाराज का दुग्धाभिषेक किया। इसके बाद स्वर्ण चोला एवं स्वर्ण आभूषणों से श्रंगार किया। मंदिर प्रांगण जय बजरंग बली के जयकारों से गुजायमान हो गया। वहीं मंदिर प्रांगण को मथुरा-वृंदावन के कलाकरों द्वारा बेला, गुलाब, गेंदा आदि फूलों से सजाया गया। जो अलग ही छटा बिखेर रहा था।

Read More »

सम्पूर्ण समाधान दिवस में छह शिकायतों का हुआ मौके पर निस्तारण

सदर तहसील में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में एडीएम व एसएसपी ने सुनी लोगों की फरियाद
फिरोजाबाद। तहसील सदर के सभाकक्ष में अपर जिलाधिकारी व प्रभारी जिलाधिकारी अभिषेक कुमार सिंह की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजित किया गया। सम्पूर्ण समाधान दिवस केे दौरान 49 शिकायतें प्राप्त हुए। जिनमें से छह शिकायतांे का मौके पर ही निस्तारण कर शिकायतकर्ताओं को राहत प्रदान की गई।सम्पूूर्ण समाधान दिवस के दौरान नगर निगम क्षेत्र, अवैध कब्जों, पैमाइश कराये जाने, राशन, आवास उपलब्ध कराने, विद्युत समस्या से जुड़ी हुयी शिकायतें प्रमुखता से प्राप्त हुयी। भूमि विवाद तथा अवैध कब्जों की शिकायत पर अपर जिलाधिकारी अभिषेक कुमार सिंह ने उपजिलाधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि भूमिहीनों के पट्टों पर अवैध कब्जा व सरकारी भूमि पर अतिक्रमण करने वालोें के विरूद्ध अभियान चलाकर कड़ी कार्यवाही की जाये।

Read More »

अग्निशमन सेवा सप्ताह के अंतर्गत हुआ मॉक ड्रिल का आयोजन

सिकंदराराऊ, हाथरस। अग्निशमन सेवा सप्ताह के दौरान शनिवार को पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार मुख्य अग्निशमन अधिकारी अरविंद कुमार सिंह के नेतृत्व में सिकंदराराऊ के जेपीएस इंटर कॉलेज में निबंध एवं चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें छात्र एवं छात्राओं ने प्रतिभाग किया । प्रतियोगिता का शीर्षक अग्नि सुरक्षा सीखें, उत्पादकता बढ़ाएं था। इस अवसर पर कॉलेज में मॉक ड्रिल का आयोजन भी किया गया तथा आकस्मिकता की स्थिति में फायर सर्विस द्वारा बताया गया कि कैसे रेस्क्यू किया जाता है और गैस सिलेंडर की आग को बुझाने आज का प्रदर्शन किया गया एवं आग से बचाव के संबंध में छात्र-छात्राओं को जानकारियां दी गई।

Read More »

20 वर्षों से सूखी नहर को चालू कराने की मांग

हाथरस। मुख्यमंत्री तथा आयुक्त से नहर हाथरस ब्रान्च के समानान्तर 20 वर्षों से सूखी नहर को चालू कराने की मांग की है।
सामाजिक संस्था भारतीय नागरिक कल्याण एवं अपराध निरोधक समिति के केन्द्रीय महासचिव हरीश कुमार शर्मा एडवोकेट ने बीसियों वर्ष पहले सिंचाई विभाग उ.प्र. द्वारा बनाई गई नहर हाथरस के समानान्तर सिंचाई हेतु पानी छुडवाने के लिये मुख्यमंत्री तथा मण्डलायुक्त अलीगढ़ को ई-मेल भेजकर मांग की है।
उन्होंने कहा है कि नहर हाथरस ब्रान्च के समानान्तर एक नहर करीब 20 वर्ष पूर्व सिंचाई विभाग उ.प्र. द्वारा बनाई गई थी। जिसमें किसानों की करोड़ों रूपयों की भूमि अधिग्रहीत करके सिंचाई विभाग द्वारा ली गई थी। किन्तु अभी तक यह नहर अधूरी पड़ी है। आज तक इसमें पानी नहीं आया है। परिणामतः उद्देश्य ही विफल हो गया है। यह नहर इगलास (अलीगढ़) से हाथरस जनपद में होकर जलेसर (एटा) और फिरोजाबाद तक के किसानों को सिंचाई हेतु नहरीय पानी उपलब्ध कराने को बनी थी। इस नहर को अविलम्ब चालू कराकर किसानों को नहरीय पानी सिंचाई हेतु उपलब्ध कराया जाना आवश्यक है। इससे अलीगढ़-हाथरस एटा व फिरोजाबाद आदि जिलों के लाखों किसान लाभान्वित हो सकेगें।

Read More »

आईपीएस आदित्य प्रकाश वर्मा ने प्राप्त की निस्वार्थ सेवा संस्थान की सदस्यता

हाथरस। आईपीएस आदित्य वर्मा जो फिलहाल एटा में 43 बटालियन के सेनानायक है। वर्मा जी निस्वार्थ सेवा संस्थान परिवार के सदस्यों से मिलने हाथरस आए। वहां उन्होंने संस्था के कार्यों के बारे में जाना और संस्था से अच्छा खासा प्रभावित हुए। आदित्य वर्मा द्वारा संस्था की भूरि-भूरि प्रशंसा की गई। उन्होंने कहा कि ऐसे माता-पिता को प्रणाम है जिनके युवा बच्चे निस्वार्थ सेवा संस्थान में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। सबसे पहले आईपीएस आदित्य वर्मा का बुके एवं पटका पहनाकर संस्था के कार्यालय (नया मिल कंपाउंड) पर स्वागत किया गया। सम्मान सहित उन्हें संस्था का सदस्य बनाया गया। साथ ही साथ संस्था का सदस्यता प्रमाण पत्र भी दिया गया। उन्होंने यह सुनिश्चित किया कि आगे होने वाले कार्यों में वह अपनी भागीदारी प्रदान करने का पूरा प्रयास करेंगे। उसके बाद आईपीएस को रोटी बैंक पर भोजन प्रसादी वितरण के लिए लाया गया, जहां उन्होंने अपने कर कमलों से प्रसाद वितरण किया।

Read More »