Sunday, April 28, 2024
Breaking News
Home » JAN SAAMNA DESK (page 288)

JAN SAAMNA DESK

बच्चों के भविष्य के साथ प्रयोग कर रहे अधिकारी

मथुरा। उत्तर प्रदेश के बेसिक शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारी द्वारा जारी फरमान शिक्षा विभाग के लिए नया प्रयोग की तरह इस्तेमाल हो रहा हैं। निजी शिक्षण संस्थान से जुड़े अर्पित जादौन ने कहा कि इन आदेशों पर ब्यूरोक्रेसी मानमाने फैसले ले रही है। जिसका खामियाजा बेसिक शिक्षा उठा रहा है। शिक्षकों को जहां मर्जी वहां ड्यूटी लगा दी जाती है। पढ़ाने के अलावा बेसिक शिक्षकों को ढेर सारी बेगारी करनी पड़ती है। संसाधनों के अभाव में सरकारी तुगलकी फरमानों का भी अनुपालन करना पड़ता है। शाम को आदेश आता है, सुबह आदेश पलट जाता है। उत्तर प्रदेश के सरकारी स्कूलों के हालत किसी से छुपी नहीं है। बच्चों को बहुत कुछ फ्री में प्राप्त करने भोजन खिलवाने निःशुल्क बेग, किताबें दिए जाने के बाद भी बच्चों की संख्या के लिए ये स्कूल तरस रहे हैं। प्रतिवर्ष बच्चों की संख्या कम होती जा रही है। इसकी तरफ न तो विभागीय मंत्री का ध्यान है और न ही विभाग के अफसरों का यदि बच्चे पर ड्रेस नहीं है, तो उसका दंड अध्यापक को दिया जाता है।

Read More »

मथुरा वृंदावन रेल ट्रैक पर आईडिया देने बडी संख्या में पहुंचे लोग

⇒कलेक्ट्रेट सभागार में गुरुवार को प्रस्तावित बैठक शुक्रवार को हुई
मथुरा। वृंदावन मथुरा रेलवे ट्रेक को किस स्वरूप में बनाया जाए इसको लेकर मथुरा वृंदावन के लोगों में एक राय नहीं है। वृंदावन के लोग चाहते हैं कि इस प्रोजेक्ट पर जल्द काम शुरू हो, वहीं मथुरा में लोगों में ट्रेक के स्वरूप को लेकर एक राय नहीं है। ध्वस्तीकरण अभियान के बाद तमाम संगठनों और लोगों ने अपने अपने स्तर से अधिकारी और जनप्रतिनिधियों के पास ट्रैक के स्वरूप को लेकर सुझाव रखे। इसके बाद रेलवे की गति शक्ति यूनिट ने ऐसे सभी सुझावों को एक मंच पर लाकर एक राय बनाने की पहल की है। शुक्रवार को मथुरा वृंदावन रेल ट्रैक के गेज परिवर्तन के चल रहे कार्य को लेकर डीएम, एसएसपी की मौजूदगी में स्थानीय निवासियों के साथ बैठक की और उनके सुझाव जाने। कलेक्ट्रेट सभागार में हुई बैठक में मांट विधायक राजेश चौधरी, डीआरएम आगरा टीपी अग्रवाल, डीएम पुलकित खरे, एसएसपी शैलेश पांडे और नगर आयुक्त अनुनय झा मुख्य रूप से मौजूद रहे।

Read More »

वकीलों और प्रशासन के बीच गतिरोध खत्म, पर आंदोलन रहेगा जारी

मथुराः श्याम बिहारी भार्गव। बुधवार को जिला प्रशासन और वकीलों के बीच बिगड़ी बात शुक्रवार को बन गई। शुक्रवार को वकीलों के तेवर सख्त थे। बुधवार के घटनाक्रम के बाद बार एसोसिएशन ने बार के सेंट्रल हॉल में बैठक बुलाई थी। बैठक में बार के समस्त पदाधिकारी और बडी संख्या में वकील मौजूद थे। वकीलों के तेवर सख्त थे। जिस समय वकीलों की बैठक चल रही थी डीएम पुलकित खरे, एसएसपी शैलेश पांडे और सिटी मजिस्ट्रेट सौरभ दुबे बार एसोसिएशन के सभागार में पहुंचे। वकीलों से बातचीत की। नाराज वकीलों से बात करने के बाद अधिकारियों ने ज्ञापन लिया। बैठक के दौरान बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेंद्र शर्मा ने कहा था कि अगर जिलाधिकारी हॉल में आकर ज्ञापन नहीं लेते हैं तो प्रशासन के खिलाफ आंदोलन होगा। इसके बाद जिलाधिकारी और एसएसपी वकीलों के बीच पहुंचे। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेंद्र शर्मा ने कहा कि इस प्रकरण में जिलाधिकारी का व्यवहार दुर्भाग्यपूर्ण रहा है।

Read More »

मथुरा में तीन दिवसीय अक्रूर मेला महोत्सव का आगाज

मथुरा। श्री अक्रूर जी रथयात्रा महोत्सव समिति मथुरा के तत्वावधान में 15, 16, 17 सितंबर को तीन दिवसीय अक्रूर मेला महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। आयोजकों ने मेला की तैयारियां शुरू कर दी हैं। मेला में अक्रूर रथयात्रा, विराट कवि सम्मेलन, अलौकिक छप्पन भोग, डंडियां नाईट, प्रतिभा सम्मान समारोह मुख्य आकर्षण रहेंगें। समिति के संस्थापक सरंक्षक अमित वार्ष्णेय, अध्यक्ष राजू गुप्ता, डॉ पुनीत वार्ष्णेय महामंत्री, ऋषि गुप्ता ने बताया कि 15 सितंबर को दोपहर दो बजे अप्सरा पैलेस होलीगेट से अक्रूर जी महाराज की रथयात्रा प्रमुख मार्गों से होती हुई बैंड बाजों की मधुर धुन के साथ धूमधाम से निकाली जाएगी। 16 सितंबर को सायं सात बजे एसकेएस ग्रांड पैलेस मथुरा वृंदावन रोड पर अलौकिक छप्पन भोग, मेधावी छात्र छात्रा सम्मान समारोह व प्रतिभा सम्मान समारोह के अलावा विराट कवि सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा।

Read More »

शांति एवं सौहार्द से मनाए चेहल्लुम का त्यौहार

मथुराः श्याम बिहारी भार्गव। कोसीकलां में त्योहारों के दौरान आपसी सौहार्द और शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए प्रशासन और पुलिस महकमे ने कमर कस ली है। पुलिस न सिर्फ सुरक्षा व्यवस्था को लेकर ड्यूटी चार्ट बना रही है, बल्कि थाना में संभ्रांत लोगों के साथ बैठक का आयोजन भी किया है। शुक्रवार की सायं एसडीएम श्वेता सिंह और सीओ गौरव त्रिपाठी ने थाना परिसर में शहर के संभ्रांत लोगों के साथ पीस कमेटी की बैठक का आयोजन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि हम सभी का दायित्व है कि शांतिपूर्ण और सौहार्द के साथ भरे वातावरण में त्योहार मनाए।

Read More »

पेरियर ललई सिंह यादव की 113 वीं जयंती समारोह सम्पन्न

खागा, फतेहपुर। नगर पंचायत नौबस्ता रोड स्थित एक मैरेज हॉल में भारत रत्न बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर विकास समिति के तत्वाधान में पेरियर ललई सिंह यादव की 113 वीं जयंती को बड़े धूमधाम के साथ मनाया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हथगाम नगर पंचायत अध्यक्ष धीरेन्द्र सिंह यादव उर्फ मुन्ना बाबू व आयोजक सिपाही लाल रहे। कार्यक्रम में सर्वप्रथम उनके चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित एवं पुष्प अर्पित कर शुभारंभ किया गया। इस कार्यक्रम का संचालन आर एन मौर्य व कार्यक्रम की अध्यक्षता शियाराम मौर्य पूर्व प्रधानाचार्य ने किया।

Read More »

अभिनंदन समारोहः एनटीपीसी ऊंचाहार में सेवानिवृत्त कर्मचारियों के लिए आयोजित हुआ अभिनंदन समारोह

रायबरेलीः पवन कुमार गुप्ता। एनटीपीसी ऊंचाहार में तीन कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति के अवसर पर शानदार अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। सेवानिवृत कर्मचारी धर्म व्रत बंसल, आनन्द स्वरूप भारती व धर्म राज अपने-अपने परिवार के साथ कार्यक्रम में उपस्थित हुए। कार्यक्रम में जहां एक ओर सेवानिवृत हो रहे कर्मचारियों ने नम आंखों से अपने अनुभव साझा किए। वहीं दूसरी ओर एनटीपीसी की प्रशंसा करते हुए प्रबंधन को हार्दिक धन्यवाद देकर कंपनी की निरंतर उन्नति की कामना की। एनटीपीसी ऊंचाहार के कार्यकारी निदेशक अभय कुमार समैयार ने सेवानिवृत हो रहे कर्मचारियों को आशीर्वचन दिए और कहा कि स्वस्थ रहते हुए कंपनी से विदा लेना सौभाग्य की बात है। इतने अधिक अनुभवी कर्मचारियों का सेवानिवृत्त होना कंपनी के लिए भी अपूर्णीय क्षति है।

Read More »

बागपत की रवीना को पीसीएस (जे) परीक्षा में प्रदेश में आठवां स्थान

बागपत। उत्तर प्रदेश में बागपत के अग्रवाल मंडी मंडी टटीरी निवासी रवीना ने पीसीएस जे की परीक्षा में आठवां स्थान प्राप्त कर जनपद व कस्बे का नाम रोशन किया है। उनके घर बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। अग्रवाल मंडी टटीरी निवासी अशोक कुमार ट्रांसपोर्टर के छोटे भाई प्रदीप कुमार डीएस कॉलेज अलीगढ़ में प्रोफेसर है। उनकी बिटिया रवीना ने पीसीएस न्यायिक अधिकारी उत्तर प्रदेश न्यायिक सेवा सिविल जज जूनियर डिवीजन की परीक्षा में आठवीं रैंक से पास की। उसने परिवार एवं संपूर्ण कस्बे का गौरव बढ़ाया है। बिटिया की माता श्रीमती स्मिता, ताई श्रीमती सीमा एवं चाचा नवीन कुमार ने मिठाई खिलाकर कर खुशी जताई। रवीना का इकलौता भाई अमन बीटेक करके मुंबई से एमबीए कर रहा है। समाचार मिलने पर संपूर्ण कस्बे में हर्ष की लहर दौड़ गई। रवीना के बाबा रामानंद एवं ताऊ अशोक कुमार और चाचा नवीन को बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। इस अवसर पर समाजसेवी अभिमन्यु गुप्ता ने कहा, बिटिया ने संपूर्ण जनपद का नाम रोशन किया है।

Read More »

शिक्षा रत्न अमन कुमार को जी 20 की सिविल 20 कांफ्रेंस से आया आमंत्रण, 3 सितंबर को ग्रेटर नोएडा में होंगे शामिल

बागपत। जी 20 के आधिकारिक संवाद समूह सिविल 20 की कांफ्रेंस में ट्यौढी के सामाजिक कार्यकर्ता अमन कुमार, बतौर अतिथि आमंत्रित किए गए है। सिविल 20 समूह का उद्देश्य सिविल सोसाइटी संगठनों को विभिन्न सामाजिक मुद्दों पर चर्चा और परस्पर सहयोग के लिए एक मंच प्रदान करना है। कांफ्रेंस का आयोजन एडुक्लाउड्स द्वारा ग्रेटर नोएडा में 3 सितंबर को किया जा रहा है। कार्यक्रम में देशभर से 300 शिक्षाविद और 200 पॉलिसी निर्माता शामिल होंगे। अमन कुमार ने बताया कि सिविल 20 समूह का उद्देश्य सिविल सोसाइटी संगठनों के बीच परस्पर सहयोग की भावना को मजबूत करना है। कांफ्रेंस में सिविल 20 प्राथमिकता के मुद्दे जैसे शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण, प्रौद्योगिकी और स्वयंसेवा आदि विषयों पर चर्चा होगी। साथ ही स्वैच्छिक योगदान से सामाजिक विकास के विषय पर विशेषज्ञ अपने विचार साझा करेंगे। गौरतलब है कि वर्तमान में अमन, नेहरू युवा केन्द्र बागपत से जुड़े है।

Read More »

मोहम्मद अरशद दद्दा को मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड में राष्ट्रीय सचिव बनाया गया

कानपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देशानुसार मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मंत्री सिद्धार्थ सिंह की सहमति से मोहम्मद अरशद दद्दा को समाजवादी पार्टी मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड में राष्ट्रीय सचिव बनाया गया है। नवनिर्वाचित राष्ट्रीय सचिव मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड ने कहा कि मुझे जोे जिम्मेदारी पार्टी ने दी है उसके लिए मैं शीर्ष नेतृत्व, पार्टी पदाधिकारीयों व समस्त कार्यकर्ताओं को विश्वास दिलाना चाहता हूं कि शरीर के आखिरी सांस तक व जीवन के अन्तिम क्षण तक पार्टी को राष्ट्र में बुलंदियों के शिखर तक पहुंचाने में सर्वत्र न्योछावर कर दूंगा।

Read More »