Friday, April 26, 2024
Breaking News
Home » JAN SAAMNA DESK (page 9)

JAN SAAMNA DESK

मुख्य सचिव ने बच्चों को यूपी दर्शन पार्क का भी भ्रमण कराया

लखनऊ। मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र ने भिक्षावृत्ति छोड़ कर शिक्षा की ओर अग्रसर बच्चों के साथ गोमतीनगर स्थित जनेश्वर मिश्र पार्क का भ्रमण किया और 5 डी एनिमेटेड फिल्म देखी। इसके पश्चात मुख्य सचिव ने बच्चों को यूपी दर्शन पार्क का भ्रमण कराया। मुख्य सचिव ने बच्चों को बताया कि यूपी दर्शन पार्क का निर्माण कबाड़ हो चुकी वस्तुओं का प्रयोग कर किया गया है। इस पार्क में पूरे प्रदेश के प्रसिद्ध धार्मिक और ऐतिहासिक इमारतों को एक जगह पर समेटने की कोशिश की गई है। इस पार्क अयोध्या का श्रीराम मंदिर, आगरा का ताज महल, विधान भवन सहित प्रदेश के 18 सुप्रसिद्ध स्थलों की झलक दिखाई देती है। मुख्य सचिव ने बच्चों को सभी 18 मोन्यूमेंट के बारे में विस्तार से जानकारी दी। भ्रमण के उपरांत मुख्य सचिव ने बच्चों से प्रश्न पूछे, सही उत्तर देने पर बच्चों का उत्साहवर्धन किया और पुरस्कृत किया। 5 डी एनिमेटेड फिल्म का बच्चों ने अत्यधिक आनंद उठाया। यूपी दर्शन पार्क का भ्रमण बच्चों के लिए ज्ञानवर्धक रहा। शो देखने के उपरांत अपने अनुभवों को साझा करते हुए बच्चों ने बताया कि 5क् शो काफी खूबसूरत और रोमांचित करने वाला था। हम सभी ने खूब आनंद लिया। ऐसा लग रहा था जैसे सब कुछ आंखों के सामने हो रहा हो। हम खुद वहां मौजूद थे और दुनिया की सैर कर रहे थे।

Read More »

एनटीपीसी ऊंचाहार में बाबासाहेब की 133वीं जयंती मनाई गई

पवन कुमार गुप्ताः रायबरेली। एनटीपीसी ऊंचाहार में बाबासाहेब डॉ० भीमराव अम्बेडकर की 133वीं जयंती का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आरंभ करते हुए बाबासाहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। निर्धन व पिछड़े हुए लोगों की सेवा की बाबासाहेब की दी हुई शिक्षा का अनुसरण करते हुए इस शुभ अवसर पर अंबेडकर भवन में अनुसूचित जाति एवं जनजाति एसोसिएशन के सौजन्य से वस्त्र व मच्छरदानी इत्यादि वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया, जिसमें परिसर के आसपास के ग्रामीणों व सफाईकर्मियों को ये सामग्री महाप्रबंधक (प्रचालन एवं अनुरक्षण) अतुल कमलाकर देसाई, महाप्रबंधक (ईंधन प्रबंधन) के डी यादव, प्रियदर्शिनी लेडीज़ क्लब की अध्यक्षा तरूणा छाबड़ा सहित अन्य वरिष्ठ सदस्याएं द्वारा वितरित की गई।
इसके पूर्व सूर्याेदय के साथ ही जयंती समारोह के प्रति उत्सुकता से भरे कर्मचारियों, महिलाओं एवं बच्चों ने एसोसिएशन द्वारा आयोजित खेलकूद प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर भाग लिया। गत एक सप्ताह से ही नारा-निबंध एवं चित्रकला प्रतियोगिताओं के साथ जयंती सप्ताह मनाने की शुरुआत कर दी गई थी।

Read More »

अवैध हथियार बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़

फिरोजाबाद। जसराना पुलिस ने बंद पड़े ईंट भट्ठे में तमंचा बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़ करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मौके से 11 तमंचे और कारतूस समेत तमंचे बनाने के उपकरण भी बरामद किए हैं। आरोपी एक तमंचे को 5 हजार में बेचते थे। लोकसभा चुनाव को लेकर तमंचों की डिमांड अधिक हो रही थी। एसपी ग्रामीण कुमार रणविजय सिंह ने पुलिस लाइंस में बताया कि नगला राम चौराहे के पास पुलिस ने भट्ठे पर छापा मारा तो मौके पर देवेंद्र सिंह और रामशंकर उर्फ छोटे निवासी मोहम्मदपुर तमंचे बनाते मिले। मौके पर आठ बने और तीन अधबने तमंचे और बड़ी संख्या में उपकरण मिले। पूछताछ में आरोपितों ने बताया कि लोकसभा चुनाव आने वाला है, उसमें तमंचों की मांग बढ़ जाती है। इसीलिए वे तमंचे बना रहे थे, ताकि चुनाव में महंगे दामों पर बेच सकें। मुनाफे को वे बराबर बांट लेते हैं। एक तमंचा वह पांच हजार में बेचते हैं। आरोपित देवेन्द्र ने बताया कि वह पूर्व में भी थाना नसीरपुर एवं थाना अवागढ़ एटा से अवैध तमंचे बनाने के मामले में जेल जा चुका है।

Read More »

ससुराल पहुंचे पति ने पहले पत्नी को और फिर खुद को गोली मारी, गंभीर हालत में आगरा रेफर

फिरोजाबाद। ससुराल पहुंचे युवक ने पत्नी से विवाद होने पर पहले पत्नी को गोली मारी और फिर उसके बाद खुद को भी गोली मार ली। गंभीर हालत में दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां से उन्हें आगरा रेफर कर दिया गया है। जहां उनका उपचार चल रहा है। गोली मारने की वजह अभी तक सामने नहीं आई है। पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
थाना मटसेना क्षेत्र के खेड़ा गणेशपुर निवासी वर्षा की शादी आगरा के शोभा नगर निवासी रवि कुमार पुत्र रामवीर के साथ हुई थी। दोनों की शादी लगभग 9 वर्ष पहले हुई। परिजनों के मुताबिक पिछले कुछ महीने से वर्षा की तबीयत खराब थी। मायके वाले उसे 2 महीने पहले अपने घर ले आए। यहां लाकर उसका इलाज कर रहे थे। रवि उसे बुलाने के लिए आया था। कमरे में किसी बात को लेकर पति-पत्नी में विवाद हो गया। रवि ने पहले वर्षा को गोली मारी। बाद में खुद को भी गोली मार ली। गोली की आवाज सुन परिवार के लोग कमरे में पहुंचे।

Read More »

सुहागनगरी में धूमधाम से निकली चक्रवर्ती सम्राट अशोक की भव्य शोभायात्रा

फिरोजाबाद। चक्रवर्ती सम्राट अशोक महान जन्मोत्सव समिति के तत्वाधान में सम्राट अशोक की भव्य शोभायात्रा रसूलपुर डाक बंगला से गाजे-बाजे के साथ निकाली गई। शोभायात्रा में सम्राट अशोक, भारत माता, ज्योतिबाराव फुले, भगवान गौतम बुद्ध, लव-कुश एवं बाबा साहब डॉ भीमराव आंबेडकर, जंयती संस्थापक स्व. ठा. गुलाब सिंह कुशवाहा की झांकी विशेष आकर्षण का केंद्र रही। शोभायात्रा का मार्ग में जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया।
सम्राट अशोक की शोभायात्रा का शुभारम्भ मुख्य अतिथि प्रेम सिंह शाक्य (चेयरमैन पैक्सफेड, राज्य मंत्री उ.प्र सरकार), त्रिलोकचन्द्र कुशवाहा (निवर्तमान जिला उपाध्यक्ष) के द्वारा द्वीप प्रज्वलित व हरी झंडी दिखाकर किया गया। शोभायात्रा प्रभारी लाखन सिंह कुशवाहा के नेतृत्व में सम्राट अशोक की शोभायात्रा रसूलपुर से प्रारम्भ होकर, नालबंद चौराहा, इमामबाड़ा चौराहा, घंटाघर, सदर बाजार, गंज चौराहा, डाकखाना चौराहा, रामलीला चौराहा, कोटला चुंगी, बंबा चौराहा होते हुए कोटला रोड स्थित रामप्रकाश आदर्श विद्यालय पर पहुंचकर सम्पन्न हुई।

Read More »

जिला कांग्रेस कमेटी ने डा0 अम्बेडकर को किया नमन

मथुरा। जिला कांग्रेस कमेटी मथुरा के द्वारा जिला अध्यक्ष चौधरी भगवान सिंह वर्मा के नेतृत्व में अपनी कार्यकारिणी व कार्यकर्ताओं के साथ भारत के प्रथम कानून मंत्री व संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर मथुरा डींग गेट स्थित डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर पहुंच कर माल्यार्पण कर उनकी जन्म जयंती मनाई गई। जिला अध्यक्ष चौधरी भगवान सिंह वर्मा के द्वारा कांग्रेस की पदाधिकारी का कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के जीवन पर प्रकाश डाला और बताया कि डॉक्टर भीमराव अंबेडकर का जन्म 14 अप्रैल सन 1891 में मध्य प्रदेश के महू में हुआ था तथा वह अत्यंत साधारण परिवार के सदस्य थे तथा अपने माता-पिता की सबसे छोटी संतान थे डॉ भीमराव अंबेडकर प्रारंभ से ही काफी योग्य व पढ़ाई लिखाई में काफी तेज बालक थे। उनके द्वारा बाम्बे विश्वविद्यालय से अर्थशास्त्र व राजनीतिक शास्त्र में स्नातक की परीक्षा उत्तीर्ण करने के उपरांत संयुक्त राज्य अमेरिका से एम0ए0 की परीक्षा उत्तीर्ण की तथा ब्रिटेन से विधि की परीक्षा उत्तीर्ण की उनकी योग्यता इस बात से समझी जा सकती है कि उनके द्वारा कुल 32 डिग्रियां हासिल की गई तथा उन्हें 9 भाषाओं का ज्ञान था।

Read More »

जिलाधिकारी ने किया राजकीय बाल गृह शिशु का निरीक्षण किया

मथुरा। जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार सिंह ने राजकीय बाल गृह शिशु मथुरा का निरीक्षण किया। उन्होंने राजकीय बाल गृह शिशु में उपस्थित विभिन्न आयु के बच्चों की जानकारी ली। उन्होंने सभी के स्वास्थ्य की जानकारी लेते हुए निर्देश दिए कि नियमित रूप से बच्चों के हेल्थ चेकअप कराते रहे, उनकी समस्याओं का समयबद्धता के साथ निस्तारण सुनिश्चित करे। जिलाधिकारी ने बच्चों को स्कूल बैग तथा उपहारों का वितरण किया। उन्होंने बच्चों से वार्ता की तथा उनके साथ खेला। उन्होंने स्वयं छोटे-छोटे बच्चों को अपने हाथों में खिलाया। जिलाधिकारी ने कहा कि छोटे-छोटे बच्चों से मिलकर सुकून मिलता है। बच्चों की मुस्कान देखकर दिल को अच्छा लगता है। उन्होंने राजकीय बाल गृह शिशु की मूल-भूत सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने क्लास रूम, बेड रूम, स्नानागार, शौचालय, पाक-शाला आदि का निरीक्षण किया।

Read More »

जिला सूचना अधिकारी अनुराग रंजन ने बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया

रायबरेली। जिले के विकास भवन स्थित सूचना कार्यालय में संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ० भीमराव अंबेडकर की 133वीं जयंती मनाई गई। इस अवसर पर जिला सूचना अधिकारी अनुराग रंजन ने डॉ० अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और पुष्प चढ़ाकर उनके योगदान को याद किया। उन्होंने कहा बाबा साहब हम सभी के प्रेरणा स्रोत हैं एवं उन सभी व्यक्तियों के लिए पथ प्रदर्शक हैं जो अपने जीवन में संघर्ष कर रहा है। हमें उनके जीवन दर्शन से सीख लेनी चाहिए। इस अवसर पर सूचना कार्यालय के कर्मचारी लेखाकार इफ्तिखार खान, राम बहादुर यादव, रंजीत और विकास, बड़े लाल बाबू, राशिद आदि लोग उपस्थित रहे।

Read More »

जयन्ती के मौके पर डॉ0 आम्बेडकर का किया गुणगान

कानपुर। संविधान निर्माता भारत रत्न बाबा साहब डॉ0 भीमराव आंबेडकर की जयंती पर भारतीय जनता पार्टी कानपुर दक्षिण के पिछड़ा मोर्चा द्वारा वार्ड 65 के दामोदर नगर में एक सभा आयोजित की गई। इस मौके पर डॉ0 आम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए उन्हें अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए पूर्व जिलाध्यक्ष रामदेव शुक्ल, मंत्री संजय कटियार, योगेन्द्र शर्मा एवं रमाकांत शर्मा ने उनके जीवन और देश के प्रति किए गए उनके योगदान को याद किया। वक्ताओं ने आम्बेडकर जी को याद करते हुए कहा कि आंबेडकर जी के विचारों के कारण आज दलित समाज को सम्मान मिलने लगा है। सरकारी नौकरियों में आरक्षण से दबे कुचले समाज के जीवन स्तर पर सुधार हुआ है। कार्यक्रम में समरसता का संदेश देते हुए उपस्थित जनसमूह ने साथ बैठकर भोजन किया।

Read More »

स्कूल में शिक्षकों की कमी पर अभिभावकों द्वारा लगाए आरोप को प्रधानाचार्य ने भी स्वीकारा

» शिक्षकों की कमी से कक्षा के संचालन पर फर्क नहीं पड़ेगाः प्रधानाचार्य (डीएवी पब्लिक स्कूल)
पवन कुमार गुप्ताः रायबरेली। बीते गुरुवार को ऊंचाहार क्षेत्र के डीएवी पब्लिक स्कूल में शिक्षकों की कमी का आरोप लगाते हुए कुछ अभिभावकों ने नाम न छापने की शर्त पर आवाज उठाई थी। उनका कहना है कि इस समय नए सत्र को लेकर स्कूल में तेजी के साथ एडमिशन लिया जा रहा है, परंतु वार्षिक परीक्षा से पहले भी कुछ अध्यापक विद्यालय छोड़कर जा चुके थे। जिससे बच्चों की पढ़ाई में बाधा उत्पन्न हुई।
वहीं अभिभावकों के लगाए आरोप की पुष्टि के लिए जब विद्यालय के फिजिकल एजुकेशन के अध्यापक मनीष श्रीवास्तव से बात की गई तो उन्होंने कहा कि अभिभावकों को मीडिया से बात करने की क्या जरूरत थी और आपको भी खबर छापने के लिए हमसे पूछना चाहिए था। इसके साथ ही उन्होंने अध्यापकों की भर्ती प्रक्रिया के सवाल पर कुतर्क करते हुए व्हाट्सएप पर संदेश भेजकर पत्रकारिता पर सवाल तक खड़े किए।

Read More »