Monday, May 6, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » जिला कांग्रेस कमेटी ने डा0 अम्बेडकर को किया नमन

जिला कांग्रेस कमेटी ने डा0 अम्बेडकर को किया नमन

मथुरा। जिला कांग्रेस कमेटी मथुरा के द्वारा जिला अध्यक्ष चौधरी भगवान सिंह वर्मा के नेतृत्व में अपनी कार्यकारिणी व कार्यकर्ताओं के साथ भारत के प्रथम कानून मंत्री व संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर मथुरा डींग गेट स्थित डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर पहुंच कर माल्यार्पण कर उनकी जन्म जयंती मनाई गई। जिला अध्यक्ष चौधरी भगवान सिंह वर्मा के द्वारा कांग्रेस की पदाधिकारी का कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के जीवन पर प्रकाश डाला और बताया कि डॉक्टर भीमराव अंबेडकर का जन्म 14 अप्रैल सन 1891 में मध्य प्रदेश के महू में हुआ था तथा वह अत्यंत साधारण परिवार के सदस्य थे तथा अपने माता-पिता की सबसे छोटी संतान थे डॉ भीमराव अंबेडकर प्रारंभ से ही काफी योग्य व पढ़ाई लिखाई में काफी तेज बालक थे। उनके द्वारा बाम्बे विश्वविद्यालय से अर्थशास्त्र व राजनीतिक शास्त्र में स्नातक की परीक्षा उत्तीर्ण करने के उपरांत संयुक्त राज्य अमेरिका से एम0ए0 की परीक्षा उत्तीर्ण की तथा ब्रिटेन से विधि की परीक्षा उत्तीर्ण की उनकी योग्यता इस बात से समझी जा सकती है कि उनके द्वारा कुल 32 डिग्रियां हासिल की गई तथा उन्हें 9 भाषाओं का ज्ञान था। भारत की आजादी में उनका अहम योगदान रहा। उनके द्वारा दलित व पिछड़ों के लिए संघर्ष किया गया। जब भारत स्वतंत्र हुआ तो उन्हें संविधान की मसौदा समिति का अध्यक्ष बनाया गया। डॉ आंबेडकर जीवन पर्यंत दलितों और अति पिछड़ों के लिए संघर्ष करते रहे। उन्हें भारत के सर्वाेच्च पुरस्कार भारत रत्न से भी सम्मानित किया गया। आज ऐसे ही महान व्यक्तित्व की जन्म तिथि है जिनको कांग्रेस पार्टी अपनी पुष्पांजलि अर्पित करती है तथा उनके दिखाई हुई रास्ते पर चलने का संकल्प लेती है। कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को किसान कांग्रेस के जिला अध्यक्ष ठाकुर नरेश पाल सिंह जसावत, जिला उपाध्यक्ष बृजेश कुमार शर्मा, एडवोकेट विनोद आर्य, के द्वारा संबोधित किया गया।