Monday, May 6, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » सुहागनगरी में धूमधाम से निकली चक्रवर्ती सम्राट अशोक की भव्य शोभायात्रा

सुहागनगरी में धूमधाम से निकली चक्रवर्ती सम्राट अशोक की भव्य शोभायात्रा

फिरोजाबाद। चक्रवर्ती सम्राट अशोक महान जन्मोत्सव समिति के तत्वाधान में सम्राट अशोक की भव्य शोभायात्रा रसूलपुर डाक बंगला से गाजे-बाजे के साथ निकाली गई। शोभायात्रा में सम्राट अशोक, भारत माता, ज्योतिबाराव फुले, भगवान गौतम बुद्ध, लव-कुश एवं बाबा साहब डॉ भीमराव आंबेडकर, जंयती संस्थापक स्व. ठा. गुलाब सिंह कुशवाहा की झांकी विशेष आकर्षण का केंद्र रही। शोभायात्रा का मार्ग में जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया।
सम्राट अशोक की शोभायात्रा का शुभारम्भ मुख्य अतिथि प्रेम सिंह शाक्य (चेयरमैन पैक्सफेड, राज्य मंत्री उ.प्र सरकार), त्रिलोकचन्द्र कुशवाहा (निवर्तमान जिला उपाध्यक्ष) के द्वारा द्वीप प्रज्वलित व हरी झंडी दिखाकर किया गया। शोभायात्रा प्रभारी लाखन सिंह कुशवाहा के नेतृत्व में सम्राट अशोक की शोभायात्रा रसूलपुर से प्रारम्भ होकर, नालबंद चौराहा, इमामबाड़ा चौराहा, घंटाघर, सदर बाजार, गंज चौराहा, डाकखाना चौराहा, रामलीला चौराहा, कोटला चुंगी, बंबा चौराहा होते हुए कोटला रोड स्थित रामप्रकाश आदर्श विद्यालय पर पहुंचकर सम्पन्न हुई। शोभा यात्रा का मार्ग में कई स्थानों पर पुष्प वर्षा करके एवं आरती उतारकर भव्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता रामप्रकाश कुशवाह एवं संचालन डॉ राधेश्याम कुशवाह ने किया। शोभायात्रा में सीमा समृद्धि कुशवाहा, रघुराज सिंह शाक्य (पूर्व सांसद), सीमा शाक्य (शिक्षा सेवा चयन आयोग सदस्य, उ.प्र.), चंदन सिंह प्रेमी, डॉ एसपी लहरी, शोभायात्रा अध्यक्ष राजू सिंह कुशवाह, महामंत्री बबलू कुशवाहा, कोषाध्यक्ष दीपक सिंह कुशवाहा, संयोजक राकेश बाबा, डॉ ज्ञान सिंह शाक्य, नीरज कुशवाहा, बंटू कुशवाहा, नृपेन्द्र कुशवाहा, बबलू राज कुशवाहा, प्रेमप्रकाश कुशवाहा, जितेन्द्र कुशवाहा, अजीत कुशवाह, केशव देव (पार्षद), संजय कुशवाह, डॉ सुनील कुशवाहा, अजीत कुशवाह, प्रवीन कुशवाहा, देवेंद्र, धर्मेद्र, अभिषेक, रौकी, महेंद्र कुशवाहा, पिंटू कुशवाहा, विनोद कुशवाहा, स्नेहलता कुशवाहा, प्रांजलि कुशवाहा सहित बड़ी संख्या में कुशवाह समाज के लोग मौजूद रहे।