Saturday, May 11, 2024
Breaking News
Home » Jan Saamna Office (page 333)

Jan Saamna Office

राज्यसभा सांसद ने कोरोना वारियर्स का किया धन्यवाद ज्ञापित

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री और राज्यसभा सांसद डा. अनिल जैन ने जनपद फिरोजाबाद के सभी कोरोना वारियर्स (फाइटर्स) का धन्यवाद ज्ञापित किया है। धन्यवाद पत्र उनके प्रतिनिधि के रूप में समाजसेवी सुनील अग्रवाल ने जिलाधिकारी चंद्र विजय सिंह को भेंट किया। पत्र के माध्यम से डा. अनिल जैन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी आह्वान पर पूरा देश कोरोना के खिलाफ लड़ाई में एकजुट हो गया है। देश के सभी नागरिक पूरी ईमानदारी के साथ अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन कर रहे है। साथ ही कहा कि कोरोना महामारी के कारण सम्पूर्ण भारत में हुए लॉकडाउन से उत्पन्न विषम परिस्थिति जब पूरा देश अपने घरों की चारदीवारी में बंद है। ऐसे में डॉक्टर, नर्स, पैरामेडिकल स्टाफ, सफाई कर्मी, पुलिसकर्मी, बैंक कर्मी व अन्य सरकारी सेवा से जुड़े अन्य कर्मी दिन-रात बिना स्वयं की परवाह किये अपना कार्य निस्वार्थ भावना के साथ कर रहे है। ताकि किसी को कोई तकलीफ न हो और अनिवार्य सेवाएं नागरिकों को मिल सकें। इन सभी का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं।

Read More »

घरों में ही रहकर भक्तों ने मनाई हनुमान जयंती

शिकोहाबाद बालाजी मंदिर पर केक काटकर मनाया जन्मदिन
फिरोजाबाद/टूंडला/शिकोहाबाद, जन सामना संवाददाता। सुहागनगरी में बुधवार को हनुमान जयंती बड़े ही धूमधाम के साथ हनुमान भक्तों ने घरो में मनाई। भक्तों ने हनुमान जी महाराज का विधि-विधान से पूजा अर्चना करने के बाद बेसन के लड्डू का भोग लगाया। वहीं घरों में हनुमान भक्तों ने सुंदर काण्ड का पाठ किया।
बताते चले हर वर्ष हनुमान जयंती पर हनुमान जी के प्रमुख मंदिरों में बड़े ही धूमधाम के साथ धार्मिक आयोजन किये जाते है। इस वर्ष देश में कोरोना वायरस के संक्रमण के कारण मंदिरों में किसी प्रकार का आयोजन नहीं किया गया। देश में पूरी तरह लाॅकडाउन है जिसके चलते मंदिर पुजारियों ने हनुमान जी पूजा अर्चना की। वहीं आम लोगों ने भी अपने-अपने घरों में हनुमान जी महाराज की झांकी सजाई। लोगों ने घरों में ही प्रसाद बनाकर भोग लगाया। वहीं गली-मौहल्लों में खुले हनुमान मंदिर में भक्तों ने हनुमान जी महाराज का भोग लगाकर मिष्ठान वितरण किया। इसी क्रम में कांग्रेस जिलाध्यक्ष संदीप तिवारी ने मटका वाली स्थित हनुमान मंदिर में भोग लगाकर प्रसाद वितरण किया।

Read More »

एक दिन छोड़कर आवश्यक वस्तुऐं के लिए खुलेंगी दुकानें

जनपद में रोस्टर व्यवस्था लागू
फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। जनपद में कोरोना वायरस के पॉजीटिव के मामलों में हुई हाल ही में बढ़ोत्तरी एवं कोरोना के संक्रमण के प्रभावी रोकथाम के लिए जिलाधिकारी चंद्र विजय सिंह ने एक और बड़ा फैसला लिया है। अब शहर में एक दिन छोड़कर एक दिन प्रातः सात बजे से 9 बजे तक मात्र दो घंटे के लिए ही आवश्यक वस्तुओं की दुकानें खोली जाएंगी।
लाॅकडाउन में लोगों की मनमानी के चलते जिला प्रशासन को सख्त कदम उठाने पड़ रहे है। जिला प्रशासन की तमाम पाबंदियों के बाद भी लोग बेवजह घर से निकलना नहीं छोड़ रहे हैं। इसी के चलते जिला अधिकारी ने यह रोस्टर व्यवस्था लागू की है। इसके अनुसार आवश्यक वस्तुओं की दुकानें गुरूवार नौ अप्रैल को प्रातः दो घंटे के लिए खुलेगी और उसके अगले दिन अर्थात 10 अप्रैल को यह दुकाने पूर्णता बंद रहेगी। सरकारी सस्ता गल्ला विक्रेता पर यह रोस्टर लागू नहीं होगा। जिलाधिकारी चंद्र विजय सिंह ने स्पष्ट कहा है कि इसका सख्ती से पालन कराया जाएगा और लॉक डाउन का उल्लंघन करने वालों पर मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।

Read More »

यमुना में डूबे छः लोगों में से पांच को निकाला, एक की तलाश जारी

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। हनुमान जयंती के अवसर पर बुधवार को कुछ लोग थाना बसई मौहम्मदपुर क्षेत्र में यमुना स्थित पसीना वाले हनुमान जी के दर्शन को पहुंचे थे। तभी अचानक पैर फिसलने से एक युवक डूब गया। युवक को डूबता देख उसे बचाने के लिये पांच अन्य युवक भी यमुना में उतर गये। उपस्थित लोगों ने इन पांच युवको को सकुशल निकाल लिया। लेकिन पैर फिसलने से डूबे युवक की तलाश अभी भी जारी है।
थाना लाइनपार के मौहल्ला ओम नगर निवासी रविन्द्र के दो पुत्र विकास और आकाश व बृजेश कुमार व उसके तीन पुत्र सूरज, जीतू और अरूण बुधवार को हनुमान जयंती के अवसर पर थाना बसई मौहम्मदपुर क्षेत्र के चन्द्रवार स्थित यमुना किनारे पसीना वाले हनुमान जी के दर्शन को पहुंचे थे। बताया जाता है कि आकाश यमुना किनारे खड़ा हुआ था तभी अचानक उसका पैर फिसल गया और वह यमुना में डूब गया। आकाश को डूबता देख उसके साथ गये यह पांच लोग भी उसे बचाने के लिये यमुना में उतर गये।

Read More »

भाजपा नेता के ट्रांसपोर्ट से चोरी का प्रयास

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। थाना दक्षिण क्षेत्र के अन्तर्गत मौहल्ला पैमेश्वर गेट स्थित भाजपा नेता की ट्रांसपोर्ट का ताला तोड़कर अज्ञात चोरों ने चोरी का प्रयास किया। पड़ोस के लोगों द्वारा शोर करने पर चोर भाग गये।
थाना लाइनपार के लेबर कालोनी निवासी भाजपा नेता श्रीनिवास शर्मा की पैमेश्वर गेट पर ट्रांसपोर्ट कम्पनी है। लाॅकडाउन के चले ट्रांसपोर्ट बंद है। मंगलवार की रात्रि में चोरों ने ट्रांसपोर्ट पर धाबा बोल दिया। चोर चोरी करने के उद्वेश्य से ट्रांसपोर्ट का ताला तोड़ रहे थे तभी अचानक आस पास के लोगों को आहट हो गयी और उन्होंने शोर मचा दिया। शोर सुनकर चोर भाग गये। जानकारी के बाद ट्रांसपोर्ट मालिक भाजपा नेता ने थाने में सूचना दी। पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण किया है।

Read More »

युवक को उसके साथियों ने ओवरव्रिज से फेंका, घायल

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। फिरोजाबाद-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित ओवरव्रिज से एक युवक को उसके साथियों ने फेंक दिया। जिससे वह गम्भीर रूप से घायल हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
थाना टूण्डला के गांव बसई निवासी मोहित पुत्र अशोक कुमार को गम्भीर रूप से घायल अवस्था में पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां उसने जानकारी देते हुये बताया कि उसे उसके ही दोस्तों ने फोन कर घर से किसी आवश्यक कार्य की कहकर बुलाया था। आरोप है कि इसके बाद इन दोस्तों ने टूण्डला ओवरव्रिज से उसे नीचे फेंक दिया। जिससे वह घायल हुआ है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। सूत्रों के अनुसार पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में भी लिया है जिनसे पूछताछ की जा रही है।

Read More »

लाइनमैन को ग्रामीणों ने पीटा, घायल

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। थाना टूण्डला के गांव राजा का ताल में बिद्युत विभाग के लाइनमैन के साथ कुछ ग्रामीणों ने पिटाई कर दी। जिससे वह घायल हो गया। घायल को जिला अस्पताल लाया गया है।
राजा का ताल निवासी देवेश पुत्र रामौतार विद्युत विभाग में कर्मचारी है। वह गांव में ही बुधवार को लाइन ठीक करने पहुंचा था। बताया जाता है कि तभी अचानक उसके साथ कुछ ग्रामीणों ने पिटाई कर दी। जिससे वह घायल हो गया। सूचना पुलिस को मिली तो वह भी मौके पर पहुंची और घटना स्थल का निरीक्षण किया है। समाचार लिखे जाने तक मुकदमा दर्ज किये जाने की कार्यवाही जारी थी। मारपीट की अन्य घटनाओं में राजू पुत्र प्यारे लाल, इमरान पुत्र इकवाल लेबर कालौनी लाइनपार, सरिता पुत्री रघुवीर, इसके भाई राजा बाबू, मां सुकमा देवी कुतकपुर चनौरा रामगढ़, सोना पत्नी रहीस, अली शेख पुत्र नत्थू खां, इस्लाम पुत्र गुलाब खां डेरा बंजारा नारखी, आमिर पुत्र फुरकान अली रतौली नारखी, श्रीदेवी इटौली फरिहा घायल हो गये।

Read More »

नाबालिग पुत्री के हत्या के मामले में पिता गिरफ्तार

टूंडला/फिरोजाबाद, जन सामना संवाददाता। नाबालिग पुत्री की पिता द्वारा गयी हत्या व उसके शव को जलाने के मामले में पुलिस ने हत्यारोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है। इसके साथ ही घटना को छुपाने के आरोप में मृतका की मां को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मां व पिता दोनों को जेल भेजा है।
थाना क्षेत्र के गांव मोहम्मदाबाद निवासी भैंसा बुग्गी चलाने वाले ओमप्रकाश उर्फ गुड्डा की सबसे छोटी पुत्री प्रभा 13 जो राजकीय बालिका इंटर कालेज में कक्षा सात की छात्रा थी, की मंगलवार रात्रि पिता ने गला दबाकर हत्या कर दी थी। प्रभा का उसके पडौस में रहने वाले एक किशोर से प्रेम प्रसंग चल रहा था। जिसकी भनक उसे लग गयी थी। गत सोमवार रात्रि 10 बजे करीब छात्रा मौका पाकर पड़ौस में रह रहे प्रेमी के घर पहुंच गई थी। जानकारी होने पर पीछे ही पिता वहां पहुंच गया था। उसने नाबालिग बेटी की पिटाई करने के बाद गला दबा दिया था, जिससे उसकी मौत हो गयी थी।

Read More »

कैंसर पीड़ित हैड़ कास्टेबल की उपचार के दौरान मौत

टूंडला/फिरोजाबाद, जन सामना संवाददाता। हाथरस पुलिस लाइन में तैनात कांस्टेबिल की बुधवार को आगरा उपचार के दौरान मौत हो गयी। वह कैंसर से पीड़ित थे।
टूंडला के गांव गांव नगला तुलसी वीरेन्द्र सिंह हाथरस पुलिस लाइन में तैनात थे। वे काफी समय से कैंसर से पीड़ित चल रहे थे तथा आगरा में उनका उपचार चल रहा था। बुधवार को अस्पताल में बीमारी के चलते उनकी मौत हो गई। मृतक के भाई विक्रम सिंह की तहरीर पर पुलिस ने उनके शव को पोस्टमार्टम के लिए फिरोजाबाद भेजा है।

Read More »

पालिका ने सफाई कर्मचारियों को बांटी पीपीई किट

शिकोहाबाद/फिरोजाबाद, जन सामना संवाददाता। कोरोना महामारी के इस दौर में भी अपनी जान की परवाह किये बगैर सफाई कार्य में लगे सफाई कर्मचारियों के लिये आखिर कार पालिका ने पीपीई किट मुहैया करा दी। बुधवार को पालिकाध्यक्षा मुमताज बेगम और अधिशाषी अधिकारी के नेतृत्व में सभी 120 कर्मचारियों को पीपीई किट वितरित की गयी। लॉक डाउन के प्रारंभ होने से ही कोरोना महामारी के बीच नगर की सफाई व्यवस्था का जिम्मा सफाई कर्मचारी बखूबी निभा रहे थे। इस दौरान उन्हें कोरोना संक्रमण का खतरा भी बढ़ रहा था। लेकिन इसके बाबजूद सभी सफाई कर्मचारी अपनी परवाह किये बगैर सफाई कार्य में मुस्तैद रहे। सफाई कर्मचारियों ने अपने साथी कर्मचारियों और उनके परिवार के सदस्यों की सुरक्षा के लिए पालिका और प्रशासन से पीपीई किट मुहैया कराने की मांग की थी। जिसको लेकर पालिका काफी संजीदा दिखी। मंगलवार को पालिका ने सभी सफाई कर्मचारियों को पीपीई किट मगंवा ली। बुधवार सुबह पालिकाध्यक्षा मुमताज बेगम, अधिशाषी अधिकारी अवधेश कुमार और पालिकाध्यक्ष प्रतिनिधि अब्दुल वाहिद की देखरेख में यह सभी किटें सफाई नेता रामअवतार के समक्ष सफाई कर्मचारियों को दी गई। इसके साथ ही पालिका ने सफाई कर्मचारियों को आईकार्ड भी वितरित किये हैं।

Read More »