Monday, May 20, 2024
Breaking News
Home » JAN SAAMNA DESK 2 (page 937)

क्वारंटाइन सेंटर का मंडलायुक्त और आईजी ने किया निरीक्षण

फिरोजाबाद/टूंडला। कोरोना से डरकर नहीं बल्कि डटकर सामना करें। इससे डरने की आवश्यकता नहीं है। आगरा मंडल में कुल 12 कोरोना संक्रमित पाए गए थे इनमें से आठ ठीक हो गए। अब मात्र चार शेष रह गए हैं।
मंडलायुुक्त अनिल कुमार, आईजी ए सतीश गणेश नगर के ठा. बीरी सिंह इंटर काॅलेज में बनाए गए क्वारंटाइन सेंटर का निरीक्षण करने पहुंचे। उन्होंने केन्द्र का निरीक्षण किया और अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कोरोना से न डरने की तहसीलदार डाॅ. गजेन्द्र पाल सिंह, इंस्पेक्टर ज्ञानेन्द्र कुमार आदि मौजूद रहे। बात कही। आगरा मंडल में कोरोना संक्रमित मामले को लेकर उन्होंने कहा कि कुल 12 मामले प्रकाश में आए इनमें से आठ ठीक हो चुके हैं जबकि चार एडमिट किए गए हैं। उनकी तबियत भी अब ठीक हैं। अन्य राज्यों से आने वालों को क्वारंटाइन कराया गया है। बाहर से आने वाले लोगों की जांच भी की जा रही है। प्राइवेट अस्पताल हायर किए जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि अभी इसकी आवश्यकता नहीं है। दिल्ली के निजामुद्दीन से आने वाले लोगों के सवाल पर उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों की तलाश कर उन्हें क्वारंटाइन कराया जा रहा है। आईजी ने सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त रखने के दिशा निर्देश दिए। इस मौके पर एसडीएम केपी सिंह तोमर, मोैजूद थे।

Read More »

नहीं थम रही कालाबाजारी, दूने दामों पर बेचे जा रहे सामान

टूंडला/फिरोजाबाद। लाॅक डाउन के बीच जरूरी सामान की दुकानें खोले जाने के आदेश का दुकानदार नाजायज फायदा उठा रहे हैं। आटा, दाल से लेकर सब्जी और फलों पर भी महंगाई की मार है। दुकानदार दूने से भी अधिक कीमतों पर सामान बेच रहे हैं। प्रशासन इन पर लगाम कसने में फेल नजर आ रहा है।
जिले में लोगों को सही कीमत से जरूरी सामान उपलब्ध हो सके इसे लेकर डीएम चन्द्र विजय ने खाने-पीने के सामानों के रेट तय किए हैं। उन्होंने सख्त निर्देश दिए हैं कि दुकानदार तय रेट से अधिक कीमतों पर सामान को न बेचें। इसकी हकीकत जानने के लिए डीएम ने मंगलवार को फिरोजाबाद शहर में निरीक्षण भी किया था। जहां कुछ दुकानों पर सामान तय रेट पर ही बेचा जा रहा था। लेकिन नगर में दुकानदार अपनी मनमाफिक रेटों पर सामान बेच रहे हैं। प्रशासन द्वारा कोई ठोस कार्रवाई न किए जाने के कारण आटा, दाल, मसाले, तेल, सब्जी और फलों की कीमतों में बढ़ोत्तरी कर दी गई है। विरोध करने पर दुकानदार उपभोक्ता को सामान देने से भी इंकार कर देते हैं। मजबूरन लोगों को अधिक रेट देना पड़ रहा है। आटा खरीदने गए नगर के स्टेशन रोड निवासी बृजेश कुमार बताते हैं कि अन्य दिनों में आटा 25 सेे 27 रुपए किलो बिकता था। लेेकिन अब 30 से 35 रुपए प्रति किलो में बिक रहा है। जबकि केले 25 रुपए किलो थे जो आज 40 रुपए प्रति किलो में बिक रहे हैं। इस मामले में एसडीएम केपी सिंह तोमर का कहना है कि यदि इस प्रकार की कोई शिकायत आती है तो कार्रवाई की जाएगी।

Read More »

अमर शहीद विद्यार्थी राम चंद्र प्रजापति की मनाई गई 90 वीं जन्म जयंती

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। प्रजापति समाज के अमर शहीद विद्यार्थी राम चन्द्र प्रजापति की 90वी जन्म जयन्ती मौहल्ला संतोष नगर में मनायी गई। जिसमें कोरोना वायरस के चलते समाज के कुछ ही लोगो ने कार्यक्रम में प्रतिभाग किया गया। सभी लोगो ने शहीद विद्यार्थी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। प्रजापति व्यापार सेवा समिति के अध्यक्ष इनाम सिहं प्रजापति ने कहा कि अमर शहीद विद्यार्थी राम चन्द्र प्रजापति ने जो बलिदान अपनी छोटी सी आयु में दिया था। आज प्रजापति समाज उनके पद चिन्हो पर चल कर समाज को एक नई पहचान दी जा सकती है। इस दौरान अखिल भारतीय प्रजापति कुम्भकार महासंघ के बृज क्षेत्र के अध्यक्ष सतीश चन्द्र प्रजापति (राजा भईया), सुभाष चन्द्र गोला, संदीप प्रजापति, साहिल प्रजापति, शनी प्रजापति, विशाल प्रजापति आदि मौजूद रहे।

Read More »

पार्षदों ने अपर जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी एवं नगर आयुक्त को सौंपा ज्ञापन

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। नगर निगम पार्षदों के द्वारा अपंजीकृत दिहाडी मजदूरों को आर्थिक लाभ दिलाये जाने के संबंघ अपर जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी एवं नगर आयुक्त को एक ज्ञापन सौंपा।पार्षद मोहित अग्रवाल, विजय शर्मा, शारिक सलीम ने अधिकारियों को अबगत कराते हुए कहा कि शहर में चूडी का कारोबार बडे़ स्तर पर होता है। जिसमें शहर के हजारों मजदूर दैनिक वेतन पर कार्य करतें हैं। जो किसी भी विभाग में पंजीकृत नहीं है। लाॅकडाउन की परिस्थिति के कारण यह लोग दिहाडी मजदूरी नही कर पा रहे है। शासन के द्वारा पंजीकृत मंजदूरों को 1000 रू दिए जाने का जो प्रावधान है। उसमें शहर के अपंजीकृत दिहाडी मजदूरों को भी शामिल कर उन्हे भी इस योजना का लाभ दिलाये जाने की मांग की है। साथ ही उन्होने नगर निगम के पास ठेले, पथ विक्रेताओं, रिक्शा चालक आदि गरीब लोगों का सलोे पुराना डाटा है। जिसमें सें कई लोंगो के खाते एवं मोबाइल बंद हो गये है। ऐसे में नगर निगम शासन द्वारा दी गई अर्थिक सहायता का लाभ गरीबों तक नही पहुंच पायेगा। इस के लिये नगर निगम के 70 पार्षद ऐसे मजदूरों का डोर टू डोर सर्वे करने को तैयार है। और अंपजीकृत दिहाड़ी मजदूरों को सरकार की योजना का लाभ दिया जाये।

Read More »

सफाई कर्मचारियों से पुलिस ने की अभद्रता, पुलिस के खिलाफ की नारेबाजी

शिकोहाबाद, फिरोजाबाद। नगर में सफाई कर्मचारियों के साथ अभद्रता के मामला तूल पकडता जा रहा है। जिसको लेकर सफाई कर्मचारियों ने बुधवार को मैनपुरी रोड स्थित जलकल विभाग पर धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान कर्मचारियों ने पुलिसकर्मियों पर लॉक डाउन के दौरान काम पर जाते समय अभद्रता का आरोप लगाया।
मंगलवार को कूडा उठाने वाले कर्मचारी काम खत्म कर अपने घर जा रहे थे। पुलिस ने हारूनवी, विपिन, शमसाद सहित पांच कर्मचारियों के साथ बुधवार को भी अभद्रता की। जिसके बाद सफाई निरीक्षिक दिनेश यादव की आवाहन पर सफाई कर्मचारियों ने जलकल विभाग पर एकत्रित होकर सुबह पुलिस के खिलाफ धरना दिया। दिनेश यादव ने कहा कि कर्मचारी सफाई कर्मचारी काम खत्म कर अपने घरों को पैदल जाते हैं। पालिका द्वारा सभी को पास जारी किए गए हैं लेकिन उसके बाद भी पुलिस उन कर्मचारियों के खिलाफ अभद्रता कर रही है जिसे किसी भी कीमत पर बर्दास्त नही किया जायेगा। सफाई कर्मचारियों की हडताल से महकमें में हडकंप मच गया। आनन फानन में जिलाधिकारी से मामले में बात की गई। जिलाधिकारी ने सफाई कर्मचारियों को आश्वासन दिया कि उनके साथ कोई अभद्रता नही की जायेगी। अगर कोई पुलिसकर्मी अभ्रदता करता है तो उसके खिलाफ कडी कार्यवाई की जायेगी। उसके बाद सफाई कर्मचारियों ने अपनी हडताल को समाप्त कर दिया। उन्होने बताया कि जिलाधिकारी से वार्ता के बाद हडताल को खत्म कर दिया गया है।

Read More »

ग्राम पंचायतों में नियमित कराई जा रही सफाई एवं दवा का छिड़काव

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। कोरोना वायरस से बचाव के लिये ग्राम पंचायत कटेना हर्षा विकासखंड हाथवंत फिरोजाबाद में ग्राम प्रधान सिकेरा एवं सेक्रेटरी महेंद्र पाल सिंह की देखरेख में ग्राम पंचायत में सफाई कार्य एवं मशीनों के द्वारा दवाई का छिड़काव कराया गया।
ग्राम प्रधान ने बताया जो भी व्यक्ति बाहर से आए हैं। उनको प्राइमरी विद्यालय में ठहराया जाए। साथ ही इसकी जानकारी प्रशासन को दी जाए। साथ ही लोगों से सोशल डिसटेंशिंग रखने की बात कही। इस दौरान ग्राम प्रधान ने सरकारी राशन कोटा का भी निरीक्षण किया। जहां लोगों को राशन दिलवाने का कार्य कराया गया। सेक्रेटरी महेंद्र पाल सिंह ने भी लोगों को समझाया और कहा सरकार द्वारा जो दवाइयां छिड़काव के लिए दी जा रही हैं। वह निरंतर चलती रहेंगी। इस दौरान नंदिनी यादव, विनेश सिकेरा बीटू, शिवकुमार, राजकुमार कुशवाहा का विशेष सहयोग रहा।

Read More »

नगर निगम ने शहर के वार्डो में सॉल्यूशन एवं कीट नाशक दवाओं कराया छिड़काव

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। कोरोना वायरस से बचाव के लिये महापौर नूतन राठौर एवं नगर आयुक्त विजय कुमार के निर्देश पर शुक्रवार को नगर निगम स्वास्थ्य विभाग के द्वारा पांच सेक्टरों में टीमों का गठन कर शहर के क्षेत्रों में एक प्रतिशत हाईपोक्लोराईट सोलूयूशन का स्प्रे कराया गया। साथ ही कीटनाशक दवाओं का छिडकाब कराया गया। जिसमें टीमों के द्वारा टैंकरों के द्वारा डबरई मुख्यालय, जिला मुख्यालय कालोनी डबरई, मण्डी समिति, रानी नगर, नगला मिर्जा, तिलक नगर, हबीबगंज, इन्द्रपुरी, असफाबाद, दुर्गेशनगर, जैननगर, टापाकलां, झलकारीनगर, मायापुरी बाल्मीक बस्ती, कौशल्यानगर, शिव कालोनी, संतनगर, आर्यनगर, शीतल खाॅ, डाकबगलां, तीसफुटा, कश्मीरी गेट, चिश्ती नगर, दीदामई, दुर्गेश नगर, करबला, ढोलपुरा, महावीर नगर, भीम नगर, सरस्वती नगर, विभव नगर, नगला भाऊ, जैन नगर, गणेश नगर, सत्य नगर, पैमेश्वर गेट, कटरा सुनारान, मोहल्ला टीला, लेवर कालौनी, नगला विश्नू, आदि वार्डों में एक प्रतिशत सोडियम हाईपोक्लोराईट सोलूय एवं कीटनाशक दवाओं का छिडकाब कराया गया। इस दौरान क्षेत्र के पार्षद के साथ स्वाथ्य विभाग के सेनेटरी ऑफिसर दलवीर सिंह, जितेन्द्र कुमार, अरविंद भारती, महेश कुमार, मनोज श्रीवास्वत, संजीव चैरसिया, प्रकाश सिंह, दिनेश पाल सिंह, सुदेश यादव, विपन पाण्डे एवं खद्य निरिक्षक मौजूद रहे।

Read More »

दुकान में मीट बेचते पकड़ा -मुकदमा दर्ज

शिकोहाबाद/फिरोजाबाद, जन सामना ब्यूरो। लॉक डाउन में बंदी के बावजूद मीट बेचने की सूचना पर तहसीलदार ने छापे मारकर दुकानदार को पकड़कर थाने ले आए और पुलिस के सुपुर्द कर दिया। जिसके बाद पुलिस ने दोनों खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।
कोरोना वायरस को लेकर 14 अप्रैल तक पूरे देश में लाॅक डाउन किया गया है। भीड़ एकत्रित होने पर रोक लगी हुई है इसके बावजूद भी मंगलवार दोपहर को नगर के मोहल्ला रुकनपुर में एक मीट की दुकान खुली मिली जिस पर वह दुकान पर बैठा हुआ था। दुकान पर मीट बेचा जा रहा था। सूचना मिलते ही तहसीलदार सत्य प्रकाश ने छापेमारी की। छापेमारी के दौरान दुकान पर मीट बेचा जा रहा था मौके पर वहां बड़ी संख्या में ग्राहक भी खड़े हुए थे। जिसके बाद वहां मौजूद लोग भाग खडे हुए। तहसीलदार ने दुकान स्वामी कदीर कुरैशी और उसका पुत्र आदिल मौहल्ला पड़ाव को पकड़ लिया। और उसे पकड़ कर थाने ले आए। जिसके बाद पुलिस ने दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। इस संबंध में इंस्पेक्टर अनिल कुमार ने बताया कि दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया गया है और दोनों को थाने से जमानत दे दी गई है।

Read More »

नागरिकों को भोजन एवं उनके रहने की उचित व्यवस्था सुनिश्चित कराई जाए: मुख्य सचिव

लखनऊ, जन सामना ब्यूरो। उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव राजेन्द्र कुमार तिवारी ने कोविड.19 के सम्बन्ध में अन्य राज्यों के नामित समस्त नोडल अधिकारियों को निर्देश दिये हैं कि अन्य राज्यों के अधिकारियों से समन्वय स्थापित करते हुए सभी नागरिकों को भोजन एवं उनके रहने की उचित व्यवस्था सुनिश्चित कराई जाए। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में रह रहे अन्य राज्यों के लोगों हेतु आवश्यक संख्या में शेल्टर होम विकसित करने के साथ.साथ भोजन की भी उचित व्यवस्था सुनिश्चित कराई जाए। उन्होंने नोडल अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए कि अन्य राज्यों में अधिकारियों से सम्पर्क स्थापित कर यह पता लगाएं कि राज्य में कहां.कहां पर खाने की व्यवस्था उपलब्ध है। उन्होंने कहा कि अन्य राज्यों में प्रदेश के लोगों को कम्युनिटी किचन के माध्यम से भोजन उपलब्ध कराने की व्यवस्था कराई जाए।

Read More »

विधायक ने गरीबो के खाने का किया इंतजाम

कानपुर,जन सामना ब्यूरो। लॉक डाउन के कारण दिन.ब.दिन दिहाड़ी मजदूरों,रिक्शा चालकों व गरीबों के सामने खाने का संकट उत्पन्न हो रहा है।जिसको देखते हुए सामाजिक संस्थाएं भी गरीब,मजदूर व यात्रियों के लिए अपने अपने हिसाब से खाने की व्यवस्था कर रही हैं,तो अब राजनीतिक लोगों ने भी गरीब का पेट भरने के लिए मोर्चा संभाल लिया है, सीसामऊ विधायक इरफान सोलंकी ने भी गरीबों का पेट भरने का इंतजाम शुरू कर दिया है।कुंदन देवी धर्मार्थ चिकित्सालय दर्शन पुरवा में सीसामऊ विधायक इरफान सोलंकी ने लगभग 1600 लोगों के खाने का इंतजाम कर लॉक डाउन के कारण भूख से लड़ रहे गरीब मजदूरों को राहत देने का काम किय विधायक ने कहा देश पर आई आपदा के कारण जो मजदूर,रिक्शा चालक व गरीब दिहाड़ी मजदूर जिनके सामने पेट भरने का संकट खड़ा हो गया था उनके खाने की व्यवस्था के लिए एक कमेटी बनाकर लगभग 16 सौ लोगों का खाना बनवा कर दर्शन पुरवा संत नगर चैराहा,पी रोड,जरीब चैकी,जवाहर नगर,चंद्र नगर आदि क्षेत्रों में खाना गरीबों,रिक्शा चालकों,दिहाड़ी मजदूरों या जिनको भी खाने की आवश्यकता होगी उन लोगों तक पहुंचाया जाएगा। विधायक ने बताया भोजन वितरण की जिम्मेदारी सपा नगर उपाध्यक्ष संजय सिंह को सौंपी गई है संजय सिंह के सहयोग के लिए वरुण जयसवाल,शुभम रावत,रामसेवक गुप्ता,राजेंद्र मोबाइल,प्रमोद ऋषभ श्रीवास्तव,बंटी बाल्मीकि,अजय शुक्ला,जीतू कैथल,संतोष गुप्ता उर्फ भैय्यू को लगाया गया है।

Read More »