Sunday, June 8, 2025
Breaking News
Home » मुख्य समाचार (page 3587)

मुख्य समाचार

मतगणना कराने की तैयारी, सुरक्षा के पुख्ता इन्तजाम

JAN SAAMNA PORTAL HEADप्रभारी अधिकारी मतगणना कार्मिक/प्रशिक्षण के रूप में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व हुए नियुक्त
मतगणना कार्मिकों को बेहतर से बेहतर प्रशिक्षण देने की सभी तैयारियां व निष्पक्ष, निर्भीक, भयरहित, सकुशल मतगणना कराने की तैयारी रखे सुव्यवस्थित: कुमार रविकांत सिंह
मतगणना परिसर में मोबाईल माचिस इलेक्ट्रानिक्स उपकरण आदि ले जाना वर्जित, वाहन भी सौ मीटर दूर रहेंगे
कानपुर देहात, जन सामना ब्यूरो। जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी कुमार रविकांत सिंह ने बताया कि 11 मार्च को स्पोर्टस स्टेडियम माती में विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2017 कानपुर देहात की सम्बन्धित चारों विधान सभा क्षेत्र की मतगणना का कार्य निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित समय में मतगणना स्थल पर सुरक्षा के पुख्ता इन्तजाम के मध्य पूरी तरह व्यवस्थित निष्पक्ष निर्भीक भयरहित सकुशल तरीके से सम्पन्न होगा। जिसकी सभी तैयारियां पूरी की जा रही है। 

Read More »

कृषि विविधीकरण को बढ़ावा दे किसान: डीएम

PORTAL HEAD copyसरसों की खेती व पीली क्रान्ति को भी भली भांति जाने किसान
कानपुर देहात, जन सामना ब्यूरो। किसान भारत में प्रायः पीली सरसो की खेती नवंबर से शरद ऋतु में की जाती है और यह फरवरी व मार्च के प्रथम व द्वितीय सप्ताह तक काट लेते है। इस फसल को 18 से 25 सेल्सियस तापमान की आवश्यकता होती है। सरसो की फसल के लिए फूल आते समय वर्षा, अधिक आर्द्रता एवं वायुमण्डल मे बादल छाए रहना अच्छा नही होता है। अगर इस तरह का मौसम का होता है तो फसल पर माहू या चैपा के आने का अधिक प्रकोप हो जाता है। शासन किसानो व कृषि विकास के लिए निरन्तर जोर दे रही है। शासन ने अनेक किसानो के लाभ के लिए कल्याणकारी व लाभपरक कार्यक्रम व योेजना भी चलाए है। जिसे किसानों ने समय-समय पर लाभ भी लिया है। जिलाधिकारी कुमार रविकान्त सिंह ने कहा कि किसान कृषि विकास के लिए कृषि विविधिकरण को बढ़ावा दे। सरसों की खेती-पीली क्रान्ति के महत्व को किसान अनदेखी न करें।

Read More »

सड़क भी बचाये और ईट मिट्टी के ऊपर होलिका बनायें

2017.03.02 02 ravijansaamnaकानपुर कमल मिश्रा। राष्ट्रीय विकलांग पार्टी द्वारा किदवई नगर चैराहे से एच ब्लाक चैराहा शनिदेव मंदिर तक होली में सड़के बचाने के लिए जागरूकता रैली निकाली गयी जिसमें नारे लगाये गये होली मनाये सड़के बचाये। इस अवसर पर संस्था के आरके तिवारी ने लोगो से अपील की कि होली में सडकों पर होलिका दहन न करे। पार्को में या परती भूमि पर होलिका स्थापित करे जहां पर पर्का व परती भूमि न हो तो वहां पर मिटटी और ईंट डालकर उसे लीला कर उसके उपर होलिका स्थापित करे, जिससे करोडो रू0 की लागत से बनी सड़कों को क्षतिग्रस्त होने से बचाया जा सके। 

Read More »

त्योहार सिर पर, सफाई व्यवस्था धड़ाम

2017.03.02 01 ravijansaamnaकानपुर, कमल मिश्रा। होली का पर्व सामने है और शहर में सफाई व्यवस्था पूरी तरह धड़ाम हो चुकी है। भले ही विभाग द्वारा सफाई के दावे किये जा रहे हो लेकिन हकीकत केवल शहरवासी ही जानते है। जगह-जगह लगे कूड़े के अम्बार स्वयं ही सफाई की हकीकत बयां कर रहे है। शहर में सफाई व्यवस्था पूरी तरह से धड़ाम हो चुकी है। हर गलियो, सड़कों और चैराहों पर कूड़े के ढ़ेर लगे है। ज्यादा खराब स्थिति धनी आबादी वाले क्षेत्रो की है जहां लोगों का जीना दूभर है। जनता की माने तो न तो सही समय पर झाडू लगती है और न ही कूड़ा का उठान होता है। नालियो की सफाई को तो अर्सा बीत चुका है। सिल्ट से भरी नालियों से न होकर अब जलभराव सड़कों पर होने लगा है। 

Read More »

जितेन्द्र सिंह से मिले महाराष्ट्र के छात्र

नई दिल्ली। पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास (स्वतंत्र प्रभार), प्रधानमंत्री कार्यालय, कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन, परमाणु ऊर्जा और अंतरिक्ष विभाग में राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने आज महाराष्ट्र से आए छात्रों के एक समूह से मुलाकात की। ये छात्र एमईएस आबासाहेब गरवारे कॉलेज पुणे से हैं और जनसंचार तथा पत्रकारिता में स्नातक की पढ़ाई कर रहे हैं। ये छात्र स्टडी टूर पर दिल्ली आए हुए हैं। दिल्ली आने से पहले छात्रों ने पंजाब के फिरोजपुर और अमृतसर जिलों का भी भ्रमण किया।
छात्रों के साथ बातचीत के दौरान डॉ. जितेन्द्र सिंह ने कहा कि उन्हें समाज के लिए एक राय निर्माता के रूप में कार्य करना चाहिए तथा एक सकारात्मक रवैये के साथ विकास के अधिकतर मुद्दों को उजागर करना चाहिए। उन्होंने छात्रों से जम्मू -कश्मीर, विमुद्रीकरण, जीएसटी और पूर्वोत्तर सहित अन्य उभरते मुद्दों पर बातचीत की।

Read More »

अवैध खनन के आरोप में ट्रैक्टर पकड़ा, पुलिस ने मिटाए बाॅडी व चेसिस नम्बर!

चौबेपुर थाना क्षेत्र में अवैध खनन की चर्चा
स्थानीय लोगों की मानें तो पुलिस की सह पर हो रहा अवैध खनन
रात्रि 10 बजे के बाद शुरू होता है अवैध खनन का कार्य

कानपुर, जन सामना ब्यूरो। चौबेपुर थाना क्षेत्र में अवैध खनन हो रहा है और इसे स्थानीय पुलिस भी स्वीकार कर रही है। स्थानीय सूत्रों की मानें तो रात्रि में 10 बजे के बाद अवैध खनन के कार्य किया जाता है।
थानाध्यक्ष चैबेपुर के मुताबिक अवैध खनन के आरोप में बिगत दिनों पूरा गनू निवासी अजय सिंह पुत्र देश राज यादव का एक ट्रैक्टर पकड़ा गया और उसे सीज किया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि अजय के पास दो ट्रैक्टर हैं जिनमें से एक को सीज किया गया, जबकि एक ट्रैक्टर नहीं पकड़ा जा सका है।
वहीं अजय सिंह के भाई चन्द्रपाल सिंह यादव ने स्थानीय पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए। चन्द्रपाल के अनुसार वो अपने निजी कार्य हेतु बालू खरीद कर ले जा रहे थे और बालू खरीद की रसीद भी उनके पास थी, लेकिन पुरानी खुन्नश के चलते उसके ट्रैक्टर को पुलिस ने सीज कर दिया। उन्होंने यह भी गंभीर आरोप लगाया कि पुलिसकर्मियों ने ही उनके ट्रैक्टर की बाॅडी नम्बर व चेसिस नम्बरों को थाने में नष्ट करवा दिया है जिससे उनका ट्रैक्टर न्यायालय से भी नहीं छूट पायेगा।

Read More »

आग पीड़ितों को बांटी खाद्य सामग्री

2017.03.01.4 ssp awadheshकानपुर, जन सामना संवाददाता। छोटा मंगलपुर गांव में अखिल भारतीय कूर्मि क्षत्रिय महासभा, कानपुर नगर इकाई ने राहत सामग्री वितरण की।
विदित हो की कुछ दिन पहले इसी गाँव में आग लग जाने से 48 घर पूरी तरह जलकर खाक हो गए थे कुछ भी सामान नहीं बचा था।
महासभा के जिलाध्यक्ष अवधेश कटियार ने बताया कि महासभा ने प्रति परिवार को 2 किलो आटा, 2 किलो आलू, 1 किलो चावल, 1 पैकेट नमक, 1 पैकेट बिस्किट, 1 जार वितरित किए।
महासभा ने 50 परिवार के हिसाब राशन वितरित किया, पीड़ित परिवार के लोग राहत सामग्री पाकर बहुत खुश हुए उनकी आँखों से मानो दुआएं निकल रहीं हो ऐसा लग रहा था।

Read More »

गांवों की जमीनों पर केडीए बनायेगा आवास

2017.03.01.3 ssp kdaकमल मिश्रा की विशेष रिपोर्ट:-
कानपुर। शहर में आवास की बढती मांग को देखते हुए केडीए ने शहर के आस-पास स्थित गांवों की जमीनों पर नजरे गड़ा दी है। गांवों में जमीनों पर नजर रखने के लिए टीमें बनाई गयी हैं जो ग्राम समाज की जगह को चिन्हित करेगी और ऐसी जमीनों पर जो कब्जे है उन्हे उखाड़ फेंकेगी। बताया जाता है कि खाली जगहों पर छोटी-छोटी परियोजनाएं विकसित की जायेगी। शहर में लगे राजस्व गांव बारा सिरोही, सिंहपुर कछार, बैरी, अकबरपुर, बांगर, देहली सुजानपुर, बिनगवां, अर्रा, खाडेपुर, चकेरी, अहिरंवा, बर्रा, पनकी, गंगागंज आद में ग्राम समाज की भूमि पर बने अवैध निर्माण को हटवाया जायेगा। इसके लिए तहसीलदारों को जिम्मेदारी सौंपी जा चुकी है। उन्हें एक पखवारे में सर्वे करके जमीनों के बारे में जानकारी देनी है। केडीए बीच बीच में किसानों की आ रही जमीनों को भी लेने की तैयारी कर रहा है जवाहरपुरम व कपली, माती में किसानों से बात चल रही है।

Read More »

थ्योरी ऑफ टीचिंग पर व्याख्यान का आयोजन

2017.03.01.3 ssp dg pg collegeकानपुर नगर, कमल मिश्रा। दयानंद गर्ल्स पीजी कॉलेज में शिक्षा विभाग द्वारा व्याख्यान का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विषय स्कूल इंटर्नशिप कनेक्टिंग थ्योरी ऑफ टीचिंग टू द प्रैक्टिस ऑफ टीचिंग पर चर्चा की गयी। मुख्य वक्ता डा0 मनीष कुमार ने विस्तार पर विषय पर अपने विचार प्रस्तुत किया कि छात्राओं को इंटर्नश्ज्ञिप करते समय थ्योरी और प्रशिक्षण के मध्य किस प्रकार समन्वय स्थापित करे। छात्राओं ने भी र्चा में बडे उत्साह से भाल लिया। इस दौरान डा0 गीतांली, तथा बीएड विभाग की समस्त प्रवक्ताओं ने भाग लिया जिसमें डा0 सबीहा अंजुम, बीनू आनंद, डा0 ऊषा शुक्ला आदि उपस्थित रहे।

Read More »

जल स्तर में गिरावट, हो सकता है जल संकट

कानपुर नगर, जन सामना संवाददाता। गंगा का जल स्तर लगातार गिरता जा रहा है जिससे आने वाले समय में शहर को पानी की समस्या से जूझना पडेगा। मौजूदा हालातों में भी पानी की कमी महसूस की जाने लगी है वहीं कई क्षेत्रों में गंदे पानी सप्लाई की समस्या बढ़ गयी है। हालत यही रही तो आने वाले कुछ ही दिनों में ड्रेजर मशीन द्वारा भी पानी खींचना मुश्किल हो जायेगा, जिससे भैंरो घाट से जलापूर्ति ठप्प भी हो सकती है। भैरोंघाट पंपिग स्टेशन से शहर को प्रतिदिन 20 करोड लीटर पानी की सप्लाई होती है। वहीं जलकल महाप्रबंधक आरपी सिंह सलूजा ने सिचाई विभाग को पत्र लिखकर बैराज से गंगा में पानी छोडने की गुजारिश की थी। गंगा का जल स्तर बीते दिनों एक फिट तीन इंच गिरने से गंगा की मुख्य धारा भैरोघाट पंपिंग स्टेशन से और दूर हो गयी। फिलहाल जलापूर्ति के लिए जलकल विभाग प्रयासरत है लेकिन यदि दो-चार इंच और जल स्तर में गिरावट आती है तो समस्या गंभीर हो जोगी और ऐसे में भैरोंघाट से पानी की आपूर्ति ठप्प हो जायेगी। बताया जाता है कि भैरोघाट पंपिंग स्टेशन के पास गंगा का जल स्तर 356.5 फिट से नीचे नही होना चाहिए।

Read More »