Friday, April 26, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार (page 579)

मुख्य समाचार

गर्वित द्वारा गरीब विद्यार्थियों हेतु प्रोजेक्ट वुड्स का आरंभ

नवी मुंबई। ग्रामीण आदि रिसर्च एंड वेदिक इन्नोवेशन ट्रस्ट यानी गर्वित भारत के तत्वावधान में प्रोजेक्ट वुड्स आरंभ किया गया है जिसके अंतर्गत पुरानी अनुपयोगी लकड़ियों से नई टेबल और चेयर बनाकर जरूरतमंद गरीब बच्चों को पढ़ने हेतु प्रदान की जाएंगी। समाज के सभी वर्गों को इस तरह की योजनाएं चलानी चाहिए क्योंकि इसके द्वारा हम पर्यावरण प्रदूषण कम कर सकते हैं लकड़ी पेड़ से प्राप्त होती है यह सोचने की बात है। इसके अतिरिक्त समाज में कोई सुतार रोजगार प्राप्त कर लेता है और गरीब जरूरतमंद छात्रों का भविष्य निर्मित होने में सहयोग भी हो जाता है। गर्वित के संस्थापक अध्यक्ष विपुल लखनवी के अनुसार टेबल चेयर के बिना पढ़ाई बेहद कठिन हो जाती है जमीन पर बैठकर या बिस्तर पर बैठ कर पढ़ाई नहीं होती है क्योंकि जब रीढ़ की हड्डी सीधी होती है तो मनुष्य के मस्तिष्क में न्यूरान्स बनने की गति बढ़ जाती है और उनकी आंतरिक शक्ति ऊपर उठने की कोशिश करती है जिस कारण शरीर के ऊर्जा केंद्र भी एक्टिव हो सकते है।

Read More »

जी-20 अभियान के तहत रंगोली, पोस्टर व निबंध प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

फिरोजाबाद। जी-20 जागरूकता अभियान तहत शनिवार को एस.आर.के. पीजी कॉलेज में रंगोली, पोस्टर एवं निबंध प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जियसमें छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया।
कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य डा. प्रमोद कुमार सिरोठिया ने कहा कि भारत विविध संस्कृति का देश है। देश में कई धर्मों के लोग आपसी भाई चारे के साथ रहते है।ं इन प्रतियोगिताओं के माध्यम से हमें जी-20 देशों की बैठक में शिरक्त करने आए विदेशी मेहमानों को भारतीय संस्कृति से परिचित कराने का एक बेहतर अवसर उपलब्ध हुआ है। विभिन्न प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को गणतंत्र दिवस पर सम्मानित करने का निर्णय लिया गया।

Read More »

कथा पंडाल में नंद के घर आनंद भयो जय कन्हैया लाल के गूंजे जयकारें

श्रीमद् भागवत कथा में श्रीकृष्ण जन्म, अहिल्या उद्वार, सीता स्वयंवर की कथा सुन दर्शक हुए भाव विभोर
फिरोजाबाद। लेबर काॅलौनी के रामलीला मैदान में चल रही श्रीमद्भागवत कथा में कथा व्यास महाराज ने राम जन्म, अहिल्या उद्वार, ताड़का वध, सीता स्वयंवर एवं श्रीकृष्ण जन्म की लीला का मनमोहक वर्णन किया।
शनिवार को कथा व्यास युवा संत सुशील महाराज ने श्रीमद्भागवत कथा का व्याख्यान करते हुए कहा कि भगवान राम को विश्वामित्र राजा दशरथ से अपने यज्ञ की रक्षा के लिए मांगने आते है। राम और लक्ष्मण और पिता की आज्ञा से विश्वामित्र के साथ चले जाते है। वहां मार्ग में ताड़का का वध करते है। इसके बाद अहिल्या का उद्वार करते है। जनकपुरी में सीता स्वयंवर को देखने गुरू विश्वामित्र के साथ राम और लक्ष्मण जाते है। जहाॅ शिव धनुष को एक से एक प्रतापी राजा हिला नहीं सके। तब गुरू विश्वामित्र की आज्ञा से राम शिव धनुष को उठाते और धनुष टूट जाता है।

Read More »

अब तक 80 फीसदी से ज्यादा मरीजों हो चुकी है जियो टैगिंग

फिरोजाबाद। राष्ट्रीय टीबी उन्मूलन कार्यक्रम के तहत वर्ष 2025 तक देश को टीबी मुक्त बनाने के लिए क्षय रोग विभाग द्वारा जनपद में वास्तविक टीबी मरीजों की जानकारी एकत्रित करने के उद्देश्य से मरीजों को जियो टैगिंग से जोड़ने का कार्य किया जा रहा है।
सीएमओ डा. दिनेश कुमार प्रेमी ने बताया कि राष्ट्रीय टीबी उन्मूलन कार्यक्रम को गति देने के साथ ही सफल बनाने के लिए वर्ष 2021 से टीबी मरीजों की जियो टैगिंग का कार्य सुचारू रूप से जारी है। इसमें एसटीएस (सीनियर ट्रीटमेंट सुपरवाइजर) रोगी की वास्तविक जानकारी प्राप्त कर निक्षय पोर्टल पर अपलोड की जाती है। इसमें स्वास्थ्य कर्मी एसटीएस रोगी के निवास स्थान पर जाकर उसकी लोकेशन अक्षांश और देशांतर भी फीड करता है। इससे यह पता लगता है कि जनपद में किस स्थान पर टीबी रोगी अधिक हैं, साथ ही जिन स्थानों पर मरीज कम है वहां विभाग और अच्छे से सक्रिय होकर मरीज ढूंढ सके।

Read More »

संपूर्ण समाधान दिवस में आई 92 शिकायतों में 11 का मौके पर कराया निस्तारण

-डीएम-एसएसपी ने टूंडला में आयोजित संर्पूण समाधान दिवस में सुनी लोगों की फरियाद
फिरोजाबाद। जिलाधिकारी रवि रंजन की अध्यक्षता में टूंडला तहसील सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। संपूर्ण समाधान दिवस में 92 शिकायतें दर्ज की गईं, इनमें से 11 शिकायतों का मौके पर निस्तारण कराया गया। जिसमें राजस्व, पुलिस और विकास संबंधी शिकायतें छाई रहीं।
शनिवार को टूंडला तहसील के सभागार में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम रवि रंजन, एसएसपी आशीष तिवारी ने फरियादियों की शिकायतों को एक-एक कर सुना। शिकायतों के निस्तारण को लेकर डीएम गंभीर नजर आए। दोपहर दो बजे तक 92 शिकायतें दर्ज की गईं, इनमें से 11 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कराया। डीएम ने बताया कि अन्य शिकायतों के निस्तारण के लिए अधीनस्थों को दिशा निर्देश दिए गए हैं।

Read More »

100 मीटर दौड़ में रिम्पी ने मारी बाजी

सिरसागंज। एम. डी. जैन इंटर कॉलेज सिरसागंज में प्रधानाचार्य नीरज कुमार जैन, जिला समन्वयक अश्वनी कुमार जैन एवं प्रभारी संजय कटारा के संयोजन में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम की श्रृंखला में 100 मीटर की दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें कक्षा 12 की छात्राओं ने प्रतिभाग किया।
प्रतियोगिता का शुभारम्भ पी.टी आई विष्णुमणि ने किया। प्रतियोगिता में विद्यालय की कक्षा 12 की छात्रा सविता, सबाना, महक, दीक्षा कौशल, स्वेता, जूली, भावना, राखी, अर्पिता, दिव्या, मुस्कान, मंतिशा, राखी, गौरी, चाहत, दिव्या, रिम्पी, दीपा, तनु, अंजली, प्रिया, संजना आदि ने प्रतिभाग किया। जिनमें रिम्पी ने प्रथम, चाहत ने द्वितीय एवं दिव्या ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। निर्णायक मंडल की भूमिका का निर्वहन संदीप जैन, धुवकांत झा, राजीव जैन, नितिन मिश्रा, रामगोपाल, परेश जैन एवं विष्णुमणि ने किया।

Read More »

सदर विधायक अदिति सिंह ने विभिन्न कार्यक्रमों में की शिरकत

पवन कुमार गुप्ताः रायबरेली । सदर विधानसभा क्षेत्र से विधायिका अदिति सिंह ने आज जनपद के विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। इस दौरान विधान परिषद सदस्य इंजी. अवनीश कुमार सिंह के नेतृत्व में अयोजित हुई अंतर्राष्ट्रीय मिलेट महोत्सव 2023 में उन्होंने आए हुए अवधी कवियों को सम्मानित किया और मिलेट उत्पादों के समरसता भोज में तैयार किए गए अनेक खाद्य पदार्थों का स्वाद चखा। इसके बाद जनसंपर्क कार्यक्रम के दरम्यान शहर क्षेत्र के मथुरा का पुरवा में नुक्कड़ सभा कर जनता की जनसमस्याओं को जाना व उनका निराकरण किया। साथ ही क्षेत्र के कोरियाना मोहल्ले में भी नुक्कड़ सभा की और जनता की जनसमस्याओं को गंभीरता से सुना, फिर सोनिया नगर मोहल्ले में पवन श्रीवास्तव के आवास पर मोहल्ले वासियों से भेंट कर सभी का कुशलक्षेम पूछा।

Read More »

सामूहिक विवाह कार्यक्रम में शामिल जोड़ों के परिजनों से व्यापार मंडल चैहान गुट की टीम व सीडीओ ने पूछा कुशलक्षेम

पवन कुमार गुप्ता: रायबरेली । मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम में बीते दिन 317 जोड़ों ने रीति रिवाज से सात फेरे लेते हुए एक दूसरे का हाथ थामा। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल चैहान गुट व उनकी टीम को आशीर्वाद देने के लिए आमंत्रित किया गया था। चैहान गुट प्रदेश मीडिया प्रभारी एस.के . सोनी ने जानकारी देते हुए बताया कि जिलाधिकारी माला श्रीवास्तव के निर्देशानुसार आज विधानसभा सदर, हरचंदपुर व सलोन में आज मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति एवं आर्शीवचन से मेगा इवेन्ट के रूप में समारोह पूर्वक सम्पन्न कराया गया। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल चैहान गुट प्रदेश अध्यक्ष जीसी सिंह चैहान व उनकी टीम व मुख्य विकास अधिकारी पूजा यादव सहित प्रशासनिक अमला आशीर्वाद देने के लिए पहुंचा।

Read More »

प्रदेश के कृषि सचिव ने शहर के सेल्फी प्वाइंट एवं अमृत सरोवर का किया निरीक्षण

रायबरेली । प्रदेश कृषि विभाग के सचिव अनुराग यादव ने जिलाधिकारी माला श्रीवास्तव के साथ रतापुर चैराहे के निकट बनाए गये, सेल्फी प्वाइंट एवं बछरावां की ग्राम नीम टीकर में बनाए गये अमृत सरोवर तालाब का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने कृषि सचिव को अवगत कराया कि अमृत सरोवर योजना के तहत जनपद के ग्रामीण क्षेत्रों की पारिस्थितिकी के परिप्रेक्ष्य में महत्वपूर्ण सुधार लाने वाली योजना है। उन्होंने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में अमृत सरोवर ग्रामीणों के लिए बेहद उपयोगी साबित हो रही है।

Read More »

सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त 51 शिकायतों में 02 का निस्तारण

रायबरेली। जिलाधिकारी माला श्रीवास्तव की अध्यक्षता में तहसील सदर में सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजित किया गया। सम्पूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी ने आए हुए फारियादियों की समस्या सुनकर सम्बन्धित विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि संपूर्ण समाधान दिवस में आने वाली जन समस्याओं को गम्भीरता से सुनें तथा जन समस्याओं की शिकायतों का निस्तारण भी कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि अधिकारियों से कहा कि पुनः शिकायत नहीं आनी चाहिए, पुनः शिकायत प्राप्त होने के साथ ही जन समस्याओं के निस्तारण में लापरवाही किए जाने पर संबंधित अधिकारी के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की जाएगी। संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान राजस्व विभाग, पुलिस विभाग तथा विकास विभाग सहित अन्य विभागों से संबंधित प्राप्त हुई। जिनके निस्तारण हेतु जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।

Read More »