Tuesday, May 7, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » सामूहिक विवाह कार्यक्रम में शामिल जोड़ों के परिजनों से व्यापार मंडल चैहान गुट की टीम व सीडीओ ने पूछा कुशलक्षेम

सामूहिक विवाह कार्यक्रम में शामिल जोड़ों के परिजनों से व्यापार मंडल चैहान गुट की टीम व सीडीओ ने पूछा कुशलक्षेम

पवन कुमार गुप्ता: रायबरेली । मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम में बीते दिन 317 जोड़ों ने रीति रिवाज से सात फेरे लेते हुए एक दूसरे का हाथ थामा। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल चैहान गुट व उनकी टीम को आशीर्वाद देने के लिए आमंत्रित किया गया था। चैहान गुट प्रदेश मीडिया प्रभारी एस.के . सोनी ने जानकारी देते हुए बताया कि जिलाधिकारी माला श्रीवास्तव के निर्देशानुसार आज विधानसभा सदर, हरचंदपुर व सलोन में आज मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति एवं आर्शीवचन से मेगा इवेन्ट के रूप में समारोह पूर्वक सम्पन्न कराया गया। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल चैहान गुट प्रदेश अध्यक्ष जीसी सिंह चैहान व उनकी टीम व मुख्य विकास अधिकारी पूजा यादव सहित प्रशासनिक अमला आशीर्वाद देने के लिए पहुंचा। विधि विधान से पूजा अर्चना से जोड़ों ने सात फेरे लिए जिसके बाद चैहान गुट टीम व मुख्य विकास अधिकारी सहित वीडियो पूर्व ब्लाक प्रमुख सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने वर कन्या को आशीर्वाद प्रदान किया। इसके साथ ही वर पक्ष को यह बताया गया कि विवाह उपरांत एक सप्ताह के बीच जीसी सिंह चैहान व मुख्य विकास अधिकारी इन जोड़ों के घर पहुंच कुशलक्षेम जानने के लिए पहुंचे। समाज कल्याण विभाग अधिकारी डॉ वैभव त्रिपाठी ने बताया कि सामूहिक विवाह में 7 मुस्लिम एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के 67, अनुसूचित जाति के 219 एवं सामान्य वर्ग के 24 (कुल 317) समाज के सभी वर्गों के गरीब परिवारों की कन्याओं का सामूहिक विवाह कराया गया। इस मौके पर सीडीओ पूजा यादव, अमावां पूर्व ब्लाक प्रमुख भगौती सिंह, राही ब्लाक प्रमुख राजू यादव, खण्ड विकास अधिकारी राही व अमावा, शहर कोतवाल, महिला थाना अध्यक्ष रेखा सिंह, सदर सीओ वंदना सिंह सहित उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल चैहान गुट से महिला जिला अध्यक्ष बबिता वर्मा, जिला महामंत्री मो उमर सहित प्रदेश मीडिया प्रभारी एस.के. सोनी मौजूद रहे।