Thursday, May 2, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार (page 631)

मुख्य समाचार

युवा जागरण मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने नए पदाधिकारियों को दिलाई शपथ

महराजगंज, रायबरेली। युवा जागरण मंच के प्रदेश महामंत्री व जिलाध्यक्ष की नियुक्ति के बाद राजधानी से आए संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने नवागंतुक पदाधिकारियों को शपथ दिलाई। ब्लॉक सभागार में युवा जागरण मंच के प्रदेश महामंत्री व जिलाध्यक्ष पद की नियुक्ति के बाद शपथ दिलाई गई। वहीं कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष आयुष सिंह व राष्ट्रीय योजना अध्यक्ष कुनाल ने स्वामी विवेकानंद के चित्र पर पुष्प अर्पित करके कार्यक्रम को संबोधित किया। कार्यक्रम में प्रदेश महामंत्री व जिलाध्यक्ष ने राष्ट्रीय अध्यक्ष को प्रतीक चिन्ह देकर स्वागत किया। मुख्य अतिथि ने प्रदेश महामंत्री अजीत सिंह व जिलाध्यक्ष सत्य प्रकाश (रज्जन) को गोपनीयता की शपथ दिलाई। अपने संबोधन में राष्ट्रीय अध्यक्ष आयुष सिंह ने कहा कि कहने के लिए तो सभी पार्टियां युवाओं के भविष्य के बारे में बात करती है, परंतु इन युवाओं को केवल अपने फायदे व पीछे घुमाने के अलावा उनके भविष्य को बनाने के बारे में नहीं सोचती, अब युवा जागरण मंच संगठन जो कि प्रदेश में युवाओं के लिए बनी है और अब युवाओं को किसी के पीछे घूमने की जरूरत नही है।

Read More »

बाल्मीकि समाज नगर विधायक का करेंगा सम्मान

फिरोजाबाद। बाल्मीकि समाज द्वारा 25 दिसम्बर को नगर विधायक मनीष असीजा के सम्मान में एक कार्यक्रम मायापुरी टापा कला बाल्मीकि बस्ती में रखा गया है।
कार्यक्रम संयोजक सुभाष चंद्र बाल्मीकि, राजू बाल्मीकि ने जानकारी देते हुए बताया कि शहर के नगर विधायक मनीष असीजा का बाल्मीकि समाज द्वारा सम्मान किया जायेगा। वह हमेशा हर वर्ग के लोगों के साथ सदा खड़े रहते है। साथ ही बताया कि नगर विधायक को विधानसभा का सभापति मनोनीत किया गया। जिसको लेकर कार्यक्रम आयोजित किया गया है।

Read More »

जैन समाज के महिला-पुरूष व युवाओं ने निकाला जुलूस, हाईवे किया जाम

फिरोजाबाद। रविवार को 108 आचार्य सुरत्न सागर महाराज के सानिध्य में भारतीय जैन मंच परिवार के तत्वाधान में सकल जैन समाज द्वारा केंद्र सरकार व झारखंड सरकार द्वारा घोषित तीर्थक्षेत्र सम्मेद शिखर को पर्यटन क्षेत्र की घोषणा को रद्द करने तथा पवित्र जैन तीर्थक्षेत्र सम्मेद शिखर को जैन तीर्थ क्षेत्र घोषित करने की मांग को लेकर अट्टावाले मंदिर से एक जुलूस निकाला गया। जुलूस जैसे ही सुभाष तिराहे जैन मंदिर पहुंचा। वैसे ही जैन समाज के लोगों ने नारेबाजी करते हुए अचानक हाईवे पर आ गये और हाईवे जाम कर दिया। सम्मेद शिखर को पर्यटन क्षेत्र की घोषणा को रद्द करने की मांग को लेकर एक ज्ञापन महामहिम राष्ट्रपति महोदय, प्रधानमंत्री व झारखंड सरकार के नाम नगर मजिस्ट्रेट व सीओ सिटी को सौंपा गया।

Read More »

तेज हो रहा पठान फिल्म का विरोध, बहिष्कार का ऐलान

⇒होलीगेट पर किया फिल्म के नायक का पुतला दहन
मथुराः श्याम बिहारी भार्गव। पठान फिल्म का विरोध लगातार बढ़ता जा रहा है। रविवार को हिन्दूवादी संगठनों ने होलीगेट पर फिल्म के विरोध में प्रदर्शन किया। फिल्म के अभिनेता का पुतला दहन किया और फिल्म को किसी भी थियेटर में नहीं चलने देने की बात कही। हिन्दूवादी नेता अश्विनी शर्मा ने कहा कि हमने पठान फिल्म का विरोध किया है। हम विरोध इसलिए कर रहे हैं कि फिल्म में भगवा रंग को बेशर्म रंग कहा है। बिकनी का रंग जिस तरह से चुना गया है इसका हम विरोध करते हैं। देशभर में हमारा संगठन इस मूवी को नहीं चलने देगा। हम सड़क से लेकर थियेटर तक विरोध जारी रखेंगे। हिन्दू महासभा के कोषाध्यक्ष दिनेश शर्मा ने कहा कि पठान फिल्म में भगवा रंग का अपमान हुआ है। फिल्म की अभिनेत्री ने भगवा रंग की बिकनी पहन कर अश्लील नृत्य किया है। यह बहुत ही चिंता का विषय है हिन्दू महासभा इसका पुरजोर विरोध करती है।

Read More »

पत्नी के हत्यारोपी पति को पुलिस ने किया गिरफ्तार

⇒थाना बलदेव पुलिस ने सादाबाद रोड से दबोचा
मथुराः श्याम बिहारी भार्गव। कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ प्रहार कर निर्मम तरीके से पत्नी की हत्या करने वाले अभियुक्त पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। प्रभारी निरीक्षक थाना बल्देव संजय कुमार त्यागी ने बताया कि घटना के संबंध में थाना बलदेव पर धारा 302, 324 आईपीसी के नामित अभियुक्त जंगलिया पुत्र रामजीलाल निवासी अवैरनी थाना बलदेव को कस्बा बलदेव से सादाबाद जाने वाले रोड पर ईटो की फैक्टरी के पास से गिरफ्तार किया है। अभियुक्त जंगलिया पुत्र रामजीलाल निवासी अवैरनी थाना बलदेव की पत्नी निहाल देवी कई वर्षों से उसकी मर्जी के बगैर अपने बच्चे बलवीर, आकाश के साथ हाथरस में ही रहती थी। जंगलिया ने उसे अपने पास ग्राम अवैरनी बुलाने का काफी प्रयास किया लेकिन वह कहती थी कि मैं तो हाथरस में ही रहूंगी। दो तीन दिन पहले वह अपने छोटे पुत्र आकाश को साथ लेकर जंगलिया के घर गांव अवैरनी आकर रहने लगी थी। जंगलिया द्वारा अपनी पत्नी से कहा गया कि जब तुम हाथरस से मेरे बुलाने पर नहीं आयी तो अब क्यों आयी हो। वह अवैरनी में स्थित घर में रहने की जिद करने लगी।

Read More »

विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया

कानपुर। जूही लाल कॉलोनी स्थित विमल मेमोरियल पब्लिक स्कूल में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया व विद्यालय के छात्र छात्राओं ने हाथ से बने मॉडल प्रदर्शनी में लगाए गये। अभिभावक एवं क्षेत्र गणमान्य नागरिकों ने विद्यालयों में पधार कर प्रदर्शनी का अवलोकन किया एवं छात्र-छात्राओं के हस्त कौशल की सराहना की। इस अवसर पर शिक्षक विधायक राजबहादुर सिंह चंदेल ने आकर प्रदर्शनी का अवलोकन किया और विद्यालय के शिक्षकों की समप्रेरणा तथा छात्र-छात्राओं के हस्त कौशल की सराहना की। प्रदर्शनी अवलोकन से पूर्व विधायक का स्वागत विद्यालय प्रबंधक राजीव मिश्रा, शैलेंद्र दुबे, शिवलाल सचान, गिरजाशंकर गुप्ता, आलोक मिश्रा जय सिंह,विमल शुक्ला आदि ने किया।

Read More »

भाजपाईयों ने पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो जरदारी का फूंका पुतला

फिरोजाबाद। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की बैठक में पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो जरदारी ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर आपत्तिजनक टिप्पणी किये जाने के विरोध में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पाकिस्तान के विदेश मंत्री का पुतला दहन किया। साथ ही पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाये।
शनिवार को भाजपा महानगर अध्यक्ष राकेश शंखवार के नेतृत्व में कार्यकर्ता ने सुभाष तिराहे पर पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावन भुट्टो जरदारी के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर पुतला दहन किया गया। महानगर अध्यक्ष राकेश शंखवार ने कहा कि पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो जरदारी ने देश के यशस्वी प्रधानमंत्री व देश और विश्व के जन-जन के प्रिय प्रधान सेवक नरेंद्र मोदी के खिलाफ जो गलत टिप्पणी की वह सभी भारत वासियों का अपमान है। पाकिस्तान के नेता अपने इतिहास से सबक नहीं लेते हैं। पाकिस्तान और पाकिस्तान के सिरफिरे विदेश मंत्री को सार्वजनिक मंच पर माफी मांगनी चाहिए। जिला प्रवक्ता व मीडिया प्रभारी अमित गुप्ता व भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष अंकित तिवारी ने पाकिस्तान और पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो जरदारी के खिलाफ तीखी नारेबाजी करते हुए कहा कि यूनाइटेड नेशन जैसे सम्मानित मंच से भारत जैसे गणतंत्र और प्रजातांत्रिक देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के लिए अमर्यादित टिप्पणी देश का अपमान है। ऐसी भाषा के लिए पाकिस्तान को उसी मंच से सार्वजनिक माफी मांगनी चहिए। दुनिया मे आंतक परोसने वाला देश पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो की अमर्यादित टिप्पणी चीन को प्रसन्न करने के लिए है।

Read More »

फिरोजाबाद वेटरन्स क्रिकेट एसोसिएशन ने सोनम को किया सम्मानित

फिरोजाबाद। फिरोजाबाद वेटरन्स क्रिकेट एसोसिएशन एवं फिरोजाबाद स्पोर्ट्स सोसायटी के संयुक्त आयोजन में फिरोजाबाद की बेटी सोनम यादव का अंडर-19 भारतीय क्रिकेट टीम में चयन होने नगर के पॉलीवाल हॉल में सम्मान किया गया।
कार्यक्रम का शुभारम्भ डा. रामकैलाश यादव व अनिल गर्ग ने दीप प्रज्जवलन कर किया। कार्यक्रम संयोजक फिरोजाबाद वेटरन्स क्रिकेट एसोसिएशन दिनेश चंद्र गुप्ता डी.सी., फिरोजाबाद स्पोटर््स सोसायटी के अध्यक्ष विवेक अग्रवाल व उपाध्यक्ष शिवम गुप्ता ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। इस अवसर पर सदर विधायक मनीष असीजा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के आहवान बेटी बचाओं बेटी पढ़ाओं संदेश को सोनम यादव आगे ले जाने का कार्य कर रही है। प्रदीप गुप्ता ने कहा कि सोनम यादव की पूरी मद्द की जायेगी और हम फिरोजाबाद की अन्य बेटियों को भी खेलों से जोडने का काम करेगें। केशव लहरी ने कहा कि सोनम यादव ने काफी संघर्ष किया है और उसे मेहनत का फल मिला है। संस्था की ओर से 11000 रुपये का चैक व ए.सी.एम.टी कॉलेज ग्रुप ने स्मृति चिन्ह प्रदान किया। इस अवसर पर सोनम यादव ने कहा कि मैं प्रयास करुंगी कि अपने जनपद के साथ-साथ देश व प्रदेश का नाम रोशन करू।

Read More »

पेंशन दिवस पर सेवानिवृत्त कर्मचारियों को किया सम्मानित

फिरोजाबाद। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद फिरोजाबाद के तत्वावधान में पेंशन दिवस का आयोजन विकास भवन सभागार में हुआ। जिसमें सेवानिवृत्त कर्मचारियों को सम्मानित किया गया।
शनिवार को पेंशन दिवस के अवसर पर सेवानिवृत्त हुए चेतन बिहारी सक्सैना, दिनेश यादव, वीरेन्द्र सिंह शाक्य, सुशील कुमार यादव, आर.बी. सक्सैना, गहलोत, साबिर अली, रामशेखर, मुस्ताक अहमद, श्रीकृष्ण, भोले जी, फोरन सिंह यादव आदि का राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के पदाधिकारियो द्वारा शॉल उड़ाकर एवं मूमेंटो देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर वक्ताओं ने पुरानी पेंशल बहाल हेतु संघर्ष करने का आवाहान किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डीपीआरओ नीरज सिन्हा व संचालन चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संघ के प्रेमप्रकाश कुशवाह ने की।

Read More »

संस्कार विहीन मनुष्य को कोई भी वेद शास्त्र शुद्ध नहीं कर सकते-सत्यानंद महाराज

फिरोजाबाद। अखिल भारतीय सोहम महामंडल के तत्वावधान में आयोजित संत सम्मेलन में दूसरे दिन मनीषी संतो द्वारा संस्कार और चरित्र पर व्याख्या करते हुए कहा गया कि संस्कार विहीन मनुष्य को कोई भी वेद शास्त्र शुद्ध नहीं कर सकते। इसीलिए हम सभी को संस्कार शुद्ध कराने की आवश्यकता है।
रामलीला मैदान में आयोजित संत सम्मेलन में सोहम पीठाधीश्वर स्वामी सत्यानंद महाराज ने कहा कि आज कल के भौतिक युग के बदलते परिवेश में बच्चों में संस्कार का ह्रास हो रहा है। आवश्यकता है कि है हम अपने बच्चों को संस्कार देकर उनके अच्छे चरित्र का निर्माण भी करें। संस्कारों का ह्रास होने के कारण ही है कि आजकल माता पिता की सेवा करने से भी बच्चे बचना चाहते हैं। इसी कारण मजबूर माता-पिता वृद्ध आश्रम का सहारा ले रहे हैं। चरित्र निर्माण की कमी के कारण ही बच्चे सही रास्ते से भटक रहे हैं। स्वामी शुकदेवानंद महाराज ने कहा कि अपने वृद्धों का सम्मान करना चाहिए। वृद्ध आश्रम में अधिकांश तौर पर संपन्न परिवारों के ही मां-बाप देखे जाते हैं, आज की शिक्षा व्यवस्था पर कटाक्ष करते हुए कहा वह शिक्षा बेकार है जो संस्कार और चरित्र का निर्माण नहीं कर सके, जो अपने बड़े बुजुर्गों का सम्मान करना नहीं सिखा पाती है।

Read More »