Sunday, May 5, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » पेंशन दिवस पर सेवानिवृत्त कर्मचारियों को किया सम्मानित

पेंशन दिवस पर सेवानिवृत्त कर्मचारियों को किया सम्मानित

फिरोजाबाद। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद फिरोजाबाद के तत्वावधान में पेंशन दिवस का आयोजन विकास भवन सभागार में हुआ। जिसमें सेवानिवृत्त कर्मचारियों को सम्मानित किया गया।
शनिवार को पेंशन दिवस के अवसर पर सेवानिवृत्त हुए चेतन बिहारी सक्सैना, दिनेश यादव, वीरेन्द्र सिंह शाक्य, सुशील कुमार यादव, आर.बी. सक्सैना, गहलोत, साबिर अली, रामशेखर, मुस्ताक अहमद, श्रीकृष्ण, भोले जी, फोरन सिंह यादव आदि का राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के पदाधिकारियो द्वारा शॉल उड़ाकर एवं मूमेंटो देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर वक्ताओं ने पुरानी पेंशल बहाल हेतु संघर्ष करने का आवाहान किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डीपीआरओ नीरज सिन्हा व संचालन चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संघ के प्रेमप्रकाश कुशवाह ने की। कार्यक्रम में उ.प्र. कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष प्रमोद कुमार शर्मा, महामंत्री जितेन्द्र यादव, उपाध्यक्ष हाजी मुनीर अहमद, कोषाध्यक्ष मुसद्दक हुसैन, जगवीर सिंह, प्रदीप पांडे, मौहम्मद असलम, हरेन्द्र पाल सिंह बघेल, नरेन्द्र शर्मा, मुलायम सिंह, महीपाल सिंह, राजकुमार, चंद्रपाल सिंह, गोपाल सिंह आदि मौजूद रहे।