Saturday, May 4, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार (page 753)

मुख्य समाचार

राज्य मंत्री ने विशेष संचारी रोग अभियान का हरी झंडी दिखाकर प्रचार वाहनों को किया रवाना

कानपुर देहात। विशेष संचारी रोग नियंत्रण/दस्तक अभियान का राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला तथा मुख्य विकास अधिकारी सौम्या पांडेय ने प्रचार वाहनों को हरी झण्डी दिखाकर शुभारम्भ किया। इस अवसर पर उन्होने उपस्थित लोगों को बुखार के समुचित इलाज की शपथ दिलाया। उन्होने कहा कि दिमागी बुखार जानलेवा हो सकता है या रोग के बाद शारीरिक और मानंसिक विकलांगता भी ला सकता है। इसलिए बुखार होने पर तत्काल नजदीक के सरकारी अस्पताल में ले जाये। जनपद के प्रत्येक सीएचसी/पीएचसी पर बुखार के समुचित इलाज की व्यवस्था है।इस अवसर पर सभी ने अपने गॉव, ब्लाक, जनपद और प्रदेश को दिमागी बुखारमुक्त करने के लिए संकल्प लिया। उन्होने इसकी प्रतिबद्धता दोहराई कि शौचालय का प्रयोग करेंगे और अन्य लोगों को भी प्रयोग करने के लिए प्रेरित करेंगे। व्यक्तिगत साफ-सफाई का ध्यान रखेंगे, अपने घर के आस-पास साफ-सफाई रखेंगे। यदि कोई बच्चा बुखार से पीड़ित होगा तो उसके परिवार को इलाज के लिए सरकारी अस्पताल जाने हेतु प्रेरित करेंगे।

Read More »

राज्यमंत्री ने वन महोत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत इको पार्क में किया वृक्षारोपण

वन महोत्सव अभियान के दौरान ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाएः- जिलाधिकारी
कानपुर देहात । राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला ने इको पार्क मे 01 से 07 जुलाई तक, वन महोत्सव कार्यक्रम का पौधरोपण कर शुभारंभ किया, इस मौके पर राज्यमंत्री  प्रतिभा शुक्ला, जिलाधिकारी नेहा जैन, पुलिस अधीक्षक सुनीति, मुख्य विकास अधिकारी सौम्या पांडे ने ईको पार्क में वृक्षारोपण किया। कार्यक्रम में सम्बोाित करते हुए राज्यमंत्री ने कहा कि प्रत्येक नागरिक को पांच-पांच पौधे अवश्य लगाने चाहिए एवं पौधों को पानी एवं संरक्षण अवश्य करना चाहिए, पौधों से हमें ऑक्सीजन मिलती है, इसका अवश्य ध्यान रखें, प्रत्येक कार्यालय, भवन खेत मैदान में ज्यादा से ज्यादा पौधों को लगाएं, उन्होंने कहा कि  मुख्यमंत्री ने विशेष इस अभियान के प्रति ध्यान केंद्रित किया है इस अभियान में ज्यादा से ज्यादा लोग जुड़ कर इस कार्यक्रम को सफल बनाएं, इस मौके पर जिलाधिकारी नेहा जैन ने भी संबोधित करते हुए कहा कि जनपद में इस अभियान के दौरान ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाए जाएंगे, उन्होंने कहा कि विभागों को लक्ष्य आवंटन कर दिया गया है उसे प्रत्येक दशा में पूर्ण करेंगे, इसमें जिन विभागों को जो लक्ष्य दिए गए हैं वह अपनी कार्य योजना के तहत पौधों को अवश्य लगवाएं।

Read More »

प्लास्टिक प्रिन्ट्रिग फैक्ट्री में लगी भीषण आग, 3 दमकलों ने 2 घंटे बाद आग पर पाया काबू

कानपुर दक्षिण। गोविन्द नगर थानाक्षेत्र के दादानगर फैक्ट्री एरिया मे स्थित शुक्रवार को गैस वेल्ड़िग से टीनशेड काटते समय नीचे रखे सामान मे गिरी चिंगारी से आग पकड़ ली। जिससे थोडी देर मे आग ने भयानक रूप ले लिया। जहॉ मौजूद फैक्ट्री कर्मियों ने बाहर भाग कर अपनी जान बचाई।और फैक्ट्री मालिक को फोन कर घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंचे स्वरूप नगर निवासी फैक्ट्री मालिक नीतिन टंडन ने बताया कि दादा नगर मे उनकी आदित्य फैलक्सी के नाम से रेपर प्रिन्ट्रिग की फैक्ट्री है। जिसमे आग लग गई है।

Read More »

चाकू के साथ 02 गिरफ्तार

रायबरेली,पवन कुमार गुप्ता । अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध कृत कार्यवाही के अन्तर्गत दिनांक 01 जुलाई 2022 को थाना मिलएरिया पुलिस टीम द्वारा चेकिंग के दौरान मुखबिरखास की सूचना पर 02 टॉप-टेन तथा माफिया अभियुक्तों अमन जायसवाल पुत्र गया प्रसाद निवासी राही थाना मिलएरिया रायबरेली तथा प्रदीप जायसवाल पुत्र परमेश्वर दयाल निवासी अमावां थाना मिलएरिया रायबरेली को कुल 02 अदद अवैध चाकू के साथ थाना क्षेत्र से नियमानुसार गिरफ्तार किया गया है । जिनके विरुद्ध थाना मिलएरिया पर शस्त्र अधिनियम के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत कर कानूनी कार्यवाही की गयी है ।

Read More »

नगर पालिका अध्यक्ष ने संचारी रोग नियंत्रण अभियान का किया शुभारंभ

रायबरेली, पवन कुमार गुप्ता | विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान /दस्तक आभियान जुलाई 2022का शुभारंभ शुक्रवार को नगर पालिका अध्यक्ष व सीएमओ डॉ वीरेंद्र सिंह द्वारा स्काउट भवन रायबरेली में किया गया | इस मौके पर सीएमओ डा वीरेंद्र सिंह व नगर पालिका अध्यक्ष पूर्णिमा श्रीवास्तव ने अभियान का सुभारंभ एंटी लार्वाल छिड़काव, सेनिटाइजेशन, फॉगिंग व रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया | यह अभियान 31 जुलाई तक चलेगा | इसी के तहत 16 से 31 जुलाई तक दस्तक अभियान भी चलाया जाएगा |नगर पालिका अध्यक्ष पूर्णिमा श्रीवास्तव ने सभी से साफ सफाई रखने की अपील की ताकि सँचारी रोगों के प्रसार पर काबू पाया जा सके | उन्होंनेकहा कि सभी सहयोगी विभाग परस्पर समन्वय स्थापित कर अभियान को सफल बनायेँ | इस अवसर पर संयुक्त निदेशक( नोडल अधिकारी)डॉ एस के रावत ने कहा – संचारी रोग नियन्त्रण अभियान मुख्यमंत्री की प्राथमिकताओं में शामिल है |

Read More »

कलेक्ट्रेट परिसर को नो प्लास्टिक जोन किया घोषित

सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग नही करने हेतु कलेक्ट्रेट पर चलाया गया जागरूकता व हस्ताक्षण अभियान
फिरोजाबाद। प्रदेश में सिंगल यूज प्लास्टिक के एकत्रीकरण, पुनर्चक्रण तथा उसके सम्बन्ध में लगाये गये प्रतिबंध को प्रभावी तरीके से लागू कराये जाने के उद्देश्य से वृहद जन-जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में शुक्रवार को महापौर नूतन राठौर एवं प्रभारी नगर आयुक्त अरविन्द कुमार राय के निर्देशन में नगर निगम द्वारा सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग नही करने हेतु जागरूकता अभियान चलाया गया। साथ ही सभी लोगों को सिंगल प्लास्टिक उपयोग नही करने की शपथ दिलाई गई।शुक्रवार को प्रभारी नगर आयुक्त अरविंद कुमार राय, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डा. प्रताप सिंह, जौनल सैनेटरी ऑफीसर दलवीर सिंह द्वारा दबरई स्थित कलैक्ट्रेट परिसर में नगर निगम के समस्त कर्मचारीगणों, कलैक्ट्रेट के समस्त अधिकारीगण एवं कर्मचारीगण, लॉयन सर्विस लिमिटेड के समस्त कर्मचारीगणों, स्वयं सेवी संस्थाओं, गैर सरकारी संगठनों एवं स्थानीय निवासियों को सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग नही करने हेतु शपथ दिलवाई गई।

Read More »

धूमधाम से मनाया गया भगवान जगन्नाथ का वार्षिक महोत्सव

फिरोजाबाद। जगन्नाथ रथ यात्रा महोत्सव समिति के तत्वावधान में भगवान जगनाथ का वार्षिक महोत्सव जगन्नाथ मंदिर पर धूमधाम के साथ मनाया गया। कैला देवी मंदिर के सामने जगन्नाथ मंदिर में भगवान जगन्नाथ का प्रातः आठ बजेजलाभिषेक, श्रृंगार किया गया। इसके बाद पंकज मिश्रा एण्ड पार्टी द्वारा भगवान जगन्नाथ के भजनों पर शानदार प्रस्तुति दी। भगवान जगन्नाथ के भजनों पर भक्तगण झूमते दिखाई दिए। भजन संध्या के बाद प्रसाद वितरण किया गया। जिसका सभी भक्तों ने श्रंद्वा पूर्वक आनंन्द लिया। इस दौरान समिति अध्यक्ष वेदप्रकाश अग्रवाल, सचिव त्रिभुवन श्रीमाली, ई.एस.सी. अग्रवाल, देवीचरन अग्रवाल, विपुल अग्रवाल, डा. राकेश अग्रवाल, राधेश्याम मित्तल, अंशुल श्रीमाली, अजय, अरविंद, राकेश, कपिल, संजय, संदीप, लखमी चंद्र बघेल, अखिल जैन, संजीव, पार्षद हरिओम वर्मा, प्रमोद राजौरिया, समिति संयोजक विवेक अग्रवाल, अजय अग्रवाल, संतोष अग्रवाल, जानकी दीक्षित, डा. श्रवण अरोरा, आजाद कुशवाह, दयाशंकर गुप्ता आदि मौजूद रहे।

Read More »

करंट लगने से श्रमिक की हुई फैक्ट्री में मौत

थाना टूंडला क्षेत्र राजा का ताल रोड स्थित एक फैक्ट्री का मामला
फिरोजाबाद। थाना टूंडला क्षेत्र राजा का ताल रोड स्थित एक फैक्ट्री में कार्यरत श्रमिक की करंट लगने के कारण मौत हो गई, शव को तुरंत जीवित होने की आस में सरकारी ट्रॉमा सेंटर लाया गया, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया, शव को परिजन फैक्ट्री ले जा रहे थे तभी जानकारी पर पहुँचे इंस्पेक्टर उत्तर ने शव पोस्टमॉर्टम गृह में रखवाया, जिसको लेकर काफी देर तक नोक झोंक होती रही।

Read More »

सपा कार्यालय पर केक काटकर मनाया गया राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का जन्मदिन

फिरोजाबाद। समाजवादी कार्यालय पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का जन्मदिन केक काटकर मनाया गया। शुक्रवार को सपा कार्यालय पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का जन्मदिन जिलाध्यक्ष रमेश चंद्र चंचल की अध्यक्षता में केक काटकर मनाया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने उनकी लंबी उम्र की कामना की। इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष योगेश गर्ग, पूर्व जिलाध्यक्ष रामसेवक यादव, गुलाब सिंह प्रधान, बीरी सिंह प्रधान, चौ. सुरेन्द्र सिंह पोनिया, अशोक यादव, राजकुमार राठौर, डा. विजय आर्या, चंद्रवीर यादव, कमलेश यादव, देवेन्द्र गुर्जर, जर्रार अहमद राजू, अबदुल वाहिद, धर्मदास शंखवार, राजकुमार राठौर, आदर्श यादव धन्नू, राजकुमार यादव, नीरज यादव, रघुवीर सिंह सविता, जगमोहन यादव आदि मौजूद रहे।

Read More »

फैक्ट्री में काम करने जा रहे मजदूरों की मैक्स पलटी, डेढ़ दर्जन घायल, छह गंभीर

फिरोजाबाद। चालक की लापरवाही के चलते शुक्रवार सुबह फिरोजाबाद में मजदूरों से भरी मैक्स पलट गई। इस हादसे में 35 में से डेढ़ दर्जन मजदूर घायल हो गए जबकि आधा दर्जन गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें आगरा रेफर किया गया है।सुबह फिरोजाबाद कारखाने में काम करने जा रहे मजदूरों से भरी मैक्स अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में डेढ़ दर्जन मजदूर घायल हो गए। हादसे के दौरान चीख पुकार मच गई। घायलों को सरकारी ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया। इनमें से गंभीर आधा दर्जन मजदूरों को आगरा रेफर किया गया।

Read More »