Friday, May 3, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » कलेक्ट्रेट परिसर को नो प्लास्टिक जोन किया घोषित

कलेक्ट्रेट परिसर को नो प्लास्टिक जोन किया घोषित

सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग नही करने हेतु कलेक्ट्रेट पर चलाया गया जागरूकता व हस्ताक्षण अभियान
फिरोजाबाद। प्रदेश में सिंगल यूज प्लास्टिक के एकत्रीकरण, पुनर्चक्रण तथा उसके सम्बन्ध में लगाये गये प्रतिबंध को प्रभावी तरीके से लागू कराये जाने के उद्देश्य से वृहद जन-जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में शुक्रवार को महापौर नूतन राठौर एवं प्रभारी नगर आयुक्त अरविन्द कुमार राय के निर्देशन में नगर निगम द्वारा सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग नही करने हेतु जागरूकता अभियान चलाया गया। साथ ही सभी लोगों को सिंगल प्लास्टिक उपयोग नही करने की शपथ दिलाई गई।शुक्रवार को प्रभारी नगर आयुक्त अरविंद कुमार राय, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डा. प्रताप सिंह, जौनल सैनेटरी ऑफीसर दलवीर सिंह द्वारा दबरई स्थित कलैक्ट्रेट परिसर में नगर निगम के समस्त कर्मचारीगणों, कलैक्ट्रेट के समस्त अधिकारीगण एवं कर्मचारीगण, लॉयन सर्विस लिमिटेड के समस्त कर्मचारीगणों, स्वयं सेवी संस्थाओं, गैर सरकारी संगठनों एवं स्थानीय निवासियों को सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग नही करने हेतु शपथ दिलवाई गई। इसके पश्चात् दबरई स्थित कलैक्ट्रेट परिसर में सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग नही करने हेतु जागरूकता रैली निकाल कर महासफाई ड्राइव का आयोजन कर प्लास्टिक वेस्ट का कलैक्शन किया गया। साथ ही हस्ताक्षर अभियान भी चलाया गया। कलैक्ट्रेट परिसर दबरई को नो प्लास्टिक जोन घोषित किया गया। इस दौरान प्रभारी स्वच्छ भारत मिशन अरविन्द भारती, सफाई एवं खाद्य निरीक्षक संजीव कुमार चौरसिया, राकेश कुमार, दिनेशपाल सिंह, प्रकाश सिंह, विपिन पाण्डेय, स्वच्छ भारत मिशन ब्राण्ड एंबेसडर सीमारानी निमेश, नितेश अग्रवाल जैन, लॉयन सर्विस लिमिटेड के सदस्य एवं कर्मचारीगण आदि मौजूद रहे।