Friday, May 3, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार (page 961)

मुख्य समाचार

युवक को पिता-भाई ने मारपीट कर किया घायल

फिरोजाबाद।  नारखी के गांव गडरिया में मामूली विवाद को लेकर मारपीट में युवक घायल हो गया। जिसका जिला अस्पताल में डाक्टरी परीक्षण कराया गया।थाना नारखी के गांव गडरिया निवासी नरसिंह पाल को आज पुलिस द्वारा डाक्टरी परीक्षण के लिए जिला अस्पताल लाया गया।

Read More »

पाड टूटने से गिरकर राजमिस्त्री घायल

फिरोजाबाद। रसूूलपुर क्षेत्र छोटा मिर्जा में पाड टूटने से गिरकर राजमिस्त्री घायल हो गया। जिसको उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।थाना नारखी के गांव खुशालपुर निवासी रजनीश पुत्र महाराज सिंह अपने घर से थाना रसूलपुर के छोआ मिर्जा का नगला में राजमिस्त्री का काम करने के लिए आया हुआ था। जहॉ काम करते समय अचानक पाड टूट गया।

Read More »

सड़क हादसें में कावरिया सहित दो लोगों की मौत

फिरोजाबाद। जनपद के अलग-अलग थाना क्षेत्र में हुए सड़क हादसों में कावरिया सहित दो लोगों की मौत हो गयी। सूचना पर पहुंची इलाका पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया।विगत रात्रि में शिवरात्रि के पावन पर्व पर सौरों स्थित गंगातट से कवर लेने जा रहे कार सवार कावरियों की गाडी को एक ट्रैक्टर चालक ने टक्कर मार दी। जिससे कावरियों की गाडी बुरी तरह से छतिग्रस्त हो गयी। जिसमें सवार एक कावरिया की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गयी।

Read More »

महाशिवरात्रि पर्व पर पशुवधशाला एवं मीट की दुकानें रहेंगी बंद

फिरोजाबाद। अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत ने जिला पंचायत के क्षेत्रार्न्तगत संचालित पशुवधशाला लाइसेंस धारक एवं मीट विक्रय की दुकानों के लाइसेंस धारकों को सूचित किया है कि 01 मार्च को महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर पशुवधशाला एवं मीट विक्रय की दुकानें बंद रहेगी।

Read More »

सर्व समाज सामूहिक विवाह समारोह तीन मार्च को

फिरोजाबाद। व्यापारी मजदूर किसान जाग्रति सेवा समिति के तत्वावधान में सर्व समाज सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन तीन मार्च दिन गुरूवार को सांय चार बजे से शगुन मैरिज होम टूटी पुलिया आसफाबाद पर किया जायेगा। यह जानकारी समिति अध्यक्ष मुन्नालाल गोला ने दी है।

Read More »

वैज्ञानिक सीवी रमन एशिया के पहले नोबेल विजेता थे-मयंक भटनागर

फिरोजाबाद। किड्स कॉर्नर हैप्पी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में इंडिया के प्रख्यात वैज्ञानिक सीवी रमन की उपलब्धियों पर संगोष्ठी का आयोजन किया। इसके अलावा विभिन्न प्रतियोगिताऐं आयोजित की गई। जिसमें बच्चों ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया।कार्यक्रम में स्कूल प्रशासक डा. मयंक भटनागर ने कहा कि वैज्ञानिक सीवी रमन एशिया के पहले नोबेल विजेता थे। और सौभाग्य से हमारे देश भारत के अमूल्य रत्नों में से एक थे। भारत सरकार द्वारा उन्हें 1954 में भारत रत्न से भी सम्मानित किया गया था। वहीं कक्षा नौवीं से 12 वीं तक के बच्चों ने उनकी उपलब्धियों और खोजों पर प्रकाश डालते हुए उनके बारे में अनूठी जानकारियों से अवगत किया।

Read More »

वैज्ञानिक प्रदर्शनी में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

फिरोजाबाद। ए.जी. पब्लिक स्कूल में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर एक विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। जिसमें कक्षा 3 से 8 तक के छात्र-छात्राओं ने विभिन्न प्रकार के मोडलों को बनाया।विज्ञान प्रदर्शनी में बच्चों ने वाटर साइकल, वर्किंग मोडल ऑफ सोलर एनर्जी, यूरिनरी सिस्टम, अपशिस्ट पदार्थों से बनी साइकल, लाईट हाउस, वाटर बोट, वेल्डिंग मशीन, सोलर कार, पेरिस्कोप, मेटल डिटेक्टर इत्यादि माडलों का बेहतरीन तरीके से प्रदर्शन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डीपीएस राठौर ने की। अतिथियों द्वारा नन्हे मुन्ने बच्चों द्वारा बनाए गए मॉडलों की सरहना की गई। प्रबंधक सुनील राना ने इस अवसर पर सभी बच्चों द्वारा बनाये गए प्रत्येक मोडल की विशेष प्रशंसा की तथा राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के बारे में सभी बच्चों को विस्तार से बताया।

Read More »

 वैज्ञानिक प्रदर्शनी का हुआ आयोजन

फिरोजाबाद। जिला विज्ञान क्लब के तत्वावधान में आईडियल पब्लिक स्कूल, सिरसागंज में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर विज्ञान महोत्सव का आयोजन किया गया। जिसमें छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया।कार्यक्रम का शुभारम्भ क्षेत्राधिकारी सिरसागंज कमलेश कुमार, प्रबंधक देश दीपक गुप्ता, जिला समन्यवक अश्वनी कुमार जैन, सह समन्यवक प्रशांत जैन, कोषाध्यक्ष सतवीर सिंह, प्रधानाचार्य विशाल गंगवार, डॉ सुखेन्द्र यादव ने माँ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर किया। कार्यक्रम का आगाज विद्यालय की छात्राओं ने सरस्वती वंदना, स्वागत गान एवं सांस्कृतिक प्रस्तुति देकर किया।

Read More »

कल्पतरु ट्रस्ट ने लगाया 16 वाँ कांवरिया कैम्प

शिकोहाबाद। नगर की सामाजिक संस्था कल्पतरु ट्रस्ट द्वारा शिवरात्रि त्योहार को लेकर नगर के एटा रोड स्थित तिवरिया पर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी 16 वाँ दो दिवसीय कांवरिया कैम्प लगया गया। कांवरिया कैम्प का शुभारम्भ संस्था के संस्थापक कृष्ण कुमार खण्डेलवाल ने किया।
कांवरिया कैम्प मे कांवर ले जाने वालो के लिए नाश्ता, फलाहार, मिष्ठान, चाय से लेकर अन्य व्यवस्था ट्रस्ट के द्वारा की गयीं थी। कल्पतरु ट्रस्ट के सदस्य व कल्पतरु ट्रस्ट महिला मण्डल की सदस्य रास्ते से गुजरने वाले कांवरियों को बुला बुला कर फलाहार आदि दे रहे थे।

Read More »

चार साल की मासूम के साथ छेड़छाड़

फिरोजाबाद।  रामगढ़ क्षेत्र में एक 50 वर्षीय आरोपी ने चार साल की मासूम बालिका के साथ छेड़छाड़ कर दी। आरोपी उसे बहला फुसलाकर अपने कमरे पर ले गया था। बालिका की चीख पुकार सुनकर बालिका के परिजन मौके पर पहुंच गए। उन्होंने आरोपी को पकड़कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया।

Read More »