Wednesday, May 15, 2024
Breaking News
Home » 2016 » December (page 17)

Monthly Archives: December 2016

सीआइटी रेड देवेन्द्र दीक्षित बने एनसीआरएमयू के उपाध्यक्ष

टूंडला, जन सामना संवाददाता। रविवार को सीआइटी रेड देवेन्द्र दीक्षित को एनसीआरएमयू मुख्य शाखा का उपाध्यक्ष बनाए जाने पर रेलवे स्टेशन पर जोरदार स्वागत किया गया। महामंत्री आरडी यादव ने मुख्य कार्यालय पर श्री दीक्षित को उपाध्यक्ष बनाने की घोषणा की। उपाध्यक्ष बनने के उपरांत श्री दीक्षित पूर्वा एक्सप्रेस से स्टेशन आए। जहां पहले से मौजूद यूनियन के पदाधिकारियों द्वारा उनका फूल माला पहनाकर स्वागत किया। तदोपरांत रेलवे क्षेत्र में जुलूस निकाला गया। इस दौरान नव नियुक्त उपाध्यक्ष ने रेल कर्मियों की समस्याओं का समाधान कराए जाने का आश्वासन दिया। कार्यक्रम में काफी संख्या में लोग मौजूद रहे। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष वीरेन्द्र चैधरी, शाखा मंत्री बलराम सिंह, संगीत यादव, प्रेमचन्द्र दीक्षित, अजयराज दीक्षित, हरीमोहन गौतम, हितेन्द्र यादव आदि मौजूद रहे।

Read More »

नोटबंदी को लेकर सपाइयों ने फूंका प्रधानमंत्री का प्रतीकात्मक पुतला

नोटबंदी के निर्णय को बताया तानाशाही रवैया
टूंडला, जन सामना संवाददाता। केन्द्र सरकार की नोटबंदी के विरोध में सपाइयों ने प्रधानमंत्री का पुतला फूंक दिया। सपाइयों ने नोटबंदी को प्रधानमंत्री का तानाशाही रवैया बताया। वहीं नोटबंदी से परेशान व्यापारियों की समस्या को भी उठाया। मुलायम सिंह यादव यूथ ब्रिगेड के जिलाध्यक्ष प्रेमपाल यादव ओर छात्र सभा के जिलाध्यक्ष नितिन वर्मा के संयुक्त नेतृत्व में सपाई सुभाष चैराहा पर एकत्रित हुए। जहां प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का प्रतीकात्मक पुतला दहन करते हुए छात्र सभा के जिलाध्यक्ष नितिन वर्मा ने कहा कि भाजपा की इस नोटबंदी ने व्यापारियों को सडक पर लाकर खडा कर दिया है। लाखों का सामान भरा होने के बाद भी खरीददार नहीं मिल रहे हैं। नगर अध्यक्ष ललित जैन ने कहा कि किसान भुखमरी की कगार पर आ गया है। किसान का आलू कोल्ड में पडा सड रहा है। कारखाने बंद होने के कारण मजदूर वर्ग बेरोजगार हो गया है। रोजगार देने की बात करने वालों ने ही लोगों को बेरोजगार कर दिया। उमेश यादव ने कहा कि प्रदेश में सपा एक बार फिर पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगी। पुतला दहन करने वालों में अमन यादव, बीरेश यादव, सुनील यादव, रिंकू यादव, भोला यादव, अतुल, चिनोद, चन्द्रवीर सिंह, ओमप्रकाश दिवाकर, गौरव यादव, सत्यप्रकाश सगर, अशोक यादव, सुभाष यादव, अनिल चैहान, अलकेश सविता, विकास यादव, डीपी यादव, अनुज, संदीप आदि मौजूद रहे।

Read More »

सभी दलों को लेनी चाहिये पूर्व प्रधानमंत्री से सीख: असीजा

भाजपा ने धूमधाम से मनाया पूर्व प्रधानमंत्री का जन्मदिवस
फिरोजाबाद, जन सामना संवाददाता। जनपद में भाजपा नेताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी का 92बां जन्म दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर भाजपा नेताओं मिष्ठान भी वितरित किया।
नगर के महानगर अध्यक्ष कन्हैया लाल गुप्ता के नेतृत्व में भाजपाईयों ने महानगर कार्यालय बम्बा की पुलिया पर केक काटकर पूर्व प्रधानमंत्री का जन्म दिवस मनाया। इस मौके पर नगर विधायक मनीष असीजा ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी से हर राजनैतिक दल को सीख लेनी चाहिये। उन्होंने अपने कार्यकाल में जो विकास कार्य कराये उन्हे भुलाया नही जा सकता। नगर विधायक ने पूर्व प्रधानमंत्री की कार्य शैली की भी प्रसंसा की। महानगर अध्यक्ष कन्हैया लाल गुप्ता ने कहा कि उनकी कार्य शैली से प्रभावित होकर नेता विपक्ष होने के बाद भी उन्हे विदेश में भारत की मेजवानी करने के लिये चुना गया। उन्होंने कहा कि यूएनओ में हिन्दी मेें भाषण देने वाले प्रथम भारतीय होने का गौरव भी पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को प्राप्त हुआ। इसके साथ ही जनपद के चारों मंण्डलों में पूर्व प्रधानमंत्री का जन्म दिवस धूमधाम से मनाया गया। इसके साथ ही भाजपा युवा मोर्चा द्वारा नगर विधायक के नेतृत्व में सुभाष तिराहे पर कैश लैस योजना की जानकारी हेतु एक शिविर भी लगाया गया। इसके साथ ही पूर्व प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर दिल्ली में फीता काटकर प्रदेश के सभी जनपदों में आईटी कार्यालयों का उद्घाटन किया। जनपद में यह कार्यालय जलेसर रोड स्थित वाटिका रिसोर्ट में मनाया गया है। इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष लक्ष्मी नरायन यादव, पूर्व विधायक रामकिशन ददाजू, सत्यवीर गुप्ता, संजय मिश्रा, पिंकी चक, भगवानदास शंखवार, प्रेम सिंह वर्मा, नरेश चन्द्र वर्मा आदि भाजपाई मौजूद रहे।

Read More »

स्कूटी पलटने से युवक की मौत

युवक सहित दो बच्चे घायल
फिरोजाबाद, जन सामना संवाददाता। थाना टूण्डला क्षेत्र राजा का ताल के समीप टैक्टर को बचाते समय एक स्कूटी के पलटने से ससुराल से घर लौट रहे एक युवक की मौत हो गयी। जवकि एक युवक सहित दो बच्चे घायल हो गये। जिन्हे जिला अस्पताल भर्ती कराया गया है।
जनपद आगरा के थाना शाहगंज क्षेत्र सिरावती नवीपुरा निवासी राकेश पुत्र लांगुरिया प्रसाद अपने रिस्तेदार 20 वर्षीय छोटू, 6 वर्षीय नैतिक व 4 वर्षीय मुस्कान के साथ फिरोजाबाद स्थित अपनी ससुराल आया था। जहां से वह घर लौट रहा था तभी थाना टूण्डला क्षेत्र राजा का ताल के समीप अचानक टैक्टर को बचाते समय स्कूटी सडक से नीचे उतकर पलट गयी। जिसमें राकेश की मौत हो गयी। जवकि उक्त तीनों लोग घायल हो गये। घटना से हडकम्प मच गया। आनन फानन में घायलों को उपचार के लिये जिला अस्पताल लाया गया। जहां उन्हे भर्ती कर उपचार शुरू कर दिया गया है। वही मृतक के शव को पोस्टमार्टम गृह में रखवाया गया है।

Read More »

खाकी फिर हुई दागदार

दो हजार के लिये सुपरवाईजर को घुमाया शहर में
नौ एंटी के नाम पर बसूले दो हजार, कार्ड से करावाये स्वैप
फिरोजाबाद, जन सामना संवाददाता। ट्रैफिक पुलिसकर्मियों द्वारा ट्रांसफारमर लदे ट्रोला के साथ बोलेरो में चल रहे सुपरवाइजर को एंट्री टैक्स के लिए अगवा कर उसे बाइक पर बैठाकर शहर भर में एटीएम ढूंढने तथा एटीएमों में पैसा न होने पर एक पेट्रोल पंप पर कार्ड से दो हजार रुपये स्वैप कराने के मामले में भले ही पुलिस अधिकारी मामले की जांच का आश्वासन दे रही हो लेकिन इस मामले में कोई भी अधिकारी बोलने को तैयार नही है। घटना शनिवार सांय की है। हैदराबाद से उत्तर प्रदेश पावर ग्रिड का ट्रांसफार्मर लेकर एसीसीआइ कंपनी का ट्रोला आगरा जा रहा था। भारी-भरकम ट्रांसफार्मर के लिए रास्ते में कोई दिक्कत न आ जाए, इसलिए ट्रोला के साथ बोलेरो में सुपरवाइजरी स्टाफ भी चल रहा था। शहर के आसफाबाद के नजदीक ट्रोला को दो बाइक से आए ट्रैफिक पुलिस के चार वर्दीधारियों ने रुकवा लिया। कागजात देखने के बाद एंट्री टैक्स मांगा। ट्रोला चालक वसीर अहमद निवासी मक्कीनमा, जिला गोंडा ने साथ चल रहे सुपरवाइजर ललित यादव निवासी वाल रोड थाना चरखी दादरी जिला भिवाड़ी (हरियाणा) से बात करने को कहा। सिपाहियों की लूट का शिकार बने ललित यादव ने बताया कि चार सिपाहियों में से एक जैकेट पहने खुद को दरोगा बता रहा था। उसने दो हजार रुपये की डिमांड की। पैसा न होने की बात पर एक सिपाही बोला कि बिना एंट्री टैक्स ट्रोला नहीं जाएगा। इसे सीज कर दिया जाएगा। सिपाही ऑनलाइन मनी ट्रांसफर पर भी तैयार नहीं हुए।

Read More »

ढ़ावे पर पुलिस का छापा, दो संदिग्ध हिरासत में

एक की हालत बिगडी, ट्रामा सेंटर में भर्ती
फिरोजाबाद, जन सामना संवाददाता। थाना शिकोहाबाद पुलिस ने एक ढ़ावे पर छापेमार कार्यवाही करते हुये दो संदिग्ध युवकों को हिरासत में लिया है। जिनसे पूछताछ जारी है। पूछताछ के दौरान एक की हालत बिगडने पर उसे उपचार के लिये सरकारी ट्रामा सेंटर भर्ती कराया गया है। शिकोहाबाद पुलिस क्षेत्र में गस्त कर रही थी तभी पुलिस ने मुखविर की सूचना पर एक ढ़ावे पर छापेमार कार्यवाही की। अचानक हुई कार्यवाही से हडकम्प मच गया। पुलिस ने मौके से दो लोगों को हिरासत में लिया और उन्हे थाने ले आयी। पुलिस ने उनके पास से एक कार भी बरामद की है। पुलिस हिरासत में लिये गये दोनों युवकों से पूछताछ कर रही थी तभी अचानक एक की हालत बिगड गयी। जिसे आनन फानन में सरकारी ट्रामा सेंटर लाया गया। जहां उसने अपना नाम शिमरजीत सिंह पुत्र जीत सिंह निवासी मदीना बाग मांछीबाडा पंजाब बताया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। शिमरजीत के परिजनों को सूचना दे दी गई है।

Read More »

संदिग्धावस्था में युवक झुलसा

फिरोजाबाद, जन सामना संवाददाता। थाना रामगढ के नगला मिर्जा बडा में एक युवक आग लगने से झुलस गया। परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर आये है।
नगला मिर्जा बडा निवासी 26 वर्षीय रविकान्त पुत्र जगदीश शनिवार रात्रि सदिग्ध परिस्थतियों में आग लगने से झुलस गया। चीख पुकार होने पर परिजन उसे आनन फानन में उपचार के लिये जिला अस्पताल लेकर आये। जहां चिकित्सक ने उसे भर्ती कर उपचार शुरू कर दिया है।

Read More »

विषाक्त सेवन से युवती अचेत

फिरोजाबाद, जन सामना संवाददाता। थाना रामगढ के मौहल्ला नूर नगर में किन्ही परिस्थतियों वश एक किशोरी विषाक्त सेवन से अचेत हो गयी। अचेत को जिला अस्पताल लाया गया है। नूर नगर निवासी 17 वर्षीय जीनत वारिसी पुत्री शहीद वारिसी ने गृह कलह से तंग आकर कोई विषाक्त पदार्थ खा लिया। जिससे वह अचेत हो गयी। परिजन अचेत को आनन फानन में जिला अस्पताल लेकर आये। जहां उसका उपचार जारी है।

Read More »

कर्ज में डूबे ग्रामीण ने की आत्महत्या

विधुत पोल पर लगायी फांसी
फिरोजाबाद, जन सामना संवाददाता। कर्ज में डूबे एक ग्रामीण ने विधुत पोल से लटककर फांसी लगा ली। जिससे उसकी मौत हो गयी। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिये जिला अस्पताल लायी है। थाना एका के गांव नगला किशन सिंह निवासी 35 वर्षीय अवनीश पुत्र किशनपाल पर लाखों का कर्जा था। कर्जदार उसे परेशान कर रहे थे। जिससे वह परेशान था। परिजनों के अनुसार वह अचानक घर से निकल गया और उसने थाना जसराना क्षेत्र में नहर के समीप गडे विधुत पोल पर फांसी का फंदा बना उस पर झूल गया। जिससे उसकी जीवन लीला समाप्त हो गयी। घटना की जानकारी होते ही ग्रामीणों की भीड जमा हो गयी। सूचना परिजनों को लगी तो वह भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों के सुपुर्द किया है।

Read More »

सड़क हादसों में दो चालकों की मौत, परिचालक घायल

फिरोजाबाद, जन सामना संवाददाता। फिरोजाबाद-शिकोहाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर नगला कोठी के समीप ट्रक के रौंदने से ट्रक चालक की मौत हो गयी जबकि परिचालक घायल हो गया। जिसे गम्भीर हालत में आगरा भेजा गया है। वही दो ट्रकांे की जोरदार भिडंत में भी चालक काल के गाल में समा गया। मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम गृह में रखवाया गया है। जनपद आजमगढ के गम्भीरपुर मुस्तफाबाद रौहुआ निवासी 30 वर्षीय फौजदार सिंह पुत्र रामू परिचालक प्रकाश निवासी इमलिया थाना लालगंज आजमगढ के साथ ट्रक को लेकर गंतव्य को जा रहा था। थाना शिकोहाबाद क्षेत्र अन्तर्गत हाइवे पर नगला कोठी के समीप उन्होंने ट्रक को साइड में खडा कर दिया और वह ट्रक के सहारे खडे हो गये तभी तेज गति से आ रहे एक अन्य ट्रक ने दोनों को रौंद दिया। जिससे फौजदार सिंह की मौके पर ही मौत हो गयी। जवकि परिचालक प्रकाश गम्भीर रूप से घायल हो गया। घायल परिचालक को आनन फानन में जिला अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सक ने दशा नाजुक देख उसे आगरा के लिये रैफर कर दिया।

Read More »