Saturday, April 27, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » सभी दलों को लेनी चाहिये पूर्व प्रधानमंत्री से सीख: असीजा

सभी दलों को लेनी चाहिये पूर्व प्रधानमंत्री से सीख: असीजा

2016-12-25-05-ravijansaamna
पूर्व प्रधानमंत्री के जन्म दिवस पर केक काटते नगर विधायक मनीष असीजा साथ में भाजपा कार्यकर्ता

भाजपा ने धूमधाम से मनाया पूर्व प्रधानमंत्री का जन्मदिवस
फिरोजाबाद, जन सामना संवाददाता। जनपद में भाजपा नेताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी का 92बां जन्म दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर भाजपा नेताओं मिष्ठान भी वितरित किया।
नगर के महानगर अध्यक्ष कन्हैया लाल गुप्ता के नेतृत्व में भाजपाईयों ने महानगर कार्यालय बम्बा की पुलिया पर केक काटकर पूर्व प्रधानमंत्री का जन्म दिवस मनाया। इस मौके पर नगर विधायक मनीष असीजा ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी से हर राजनैतिक दल को सीख लेनी चाहिये। उन्होंने अपने कार्यकाल में जो विकास कार्य कराये उन्हे भुलाया नही जा सकता। नगर विधायक ने पूर्व प्रधानमंत्री की कार्य शैली की भी प्रसंसा की। महानगर अध्यक्ष कन्हैया लाल गुप्ता ने कहा कि उनकी कार्य शैली से प्रभावित होकर नेता विपक्ष होने के बाद भी उन्हे विदेश में भारत की मेजवानी करने के लिये चुना गया। उन्होंने कहा कि यूएनओ में हिन्दी मेें भाषण देने वाले प्रथम भारतीय होने का गौरव भी पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को प्राप्त हुआ। इसके साथ ही जनपद के चारों मंण्डलों में पूर्व प्रधानमंत्री का जन्म दिवस धूमधाम से मनाया गया। इसके साथ ही भाजपा युवा मोर्चा द्वारा नगर विधायक के नेतृत्व में सुभाष तिराहे पर कैश लैस योजना की जानकारी हेतु एक शिविर भी लगाया गया। इसके साथ ही पूर्व प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर दिल्ली में फीता काटकर प्रदेश के सभी जनपदों में आईटी कार्यालयों का उद्घाटन किया। जनपद में यह कार्यालय जलेसर रोड स्थित वाटिका रिसोर्ट में मनाया गया है। इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष लक्ष्मी नरायन यादव, पूर्व विधायक रामकिशन ददाजू, सत्यवीर गुप्ता, संजय मिश्रा, पिंकी चक, भगवानदास शंखवार, प्रेम सिंह वर्मा, नरेश चन्द्र वर्मा आदि भाजपाई मौजूद रहे।