Friday, March 28, 2025
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » सीआइटी रेड देवेन्द्र दीक्षित बने एनसीआरएमयू के उपाध्यक्ष

सीआइटी रेड देवेन्द्र दीक्षित बने एनसीआरएमयू के उपाध्यक्ष

टूंडला, जन सामना संवाददाता। रविवार को सीआइटी रेड देवेन्द्र दीक्षित को एनसीआरएमयू मुख्य शाखा का उपाध्यक्ष बनाए जाने पर रेलवे स्टेशन पर जोरदार स्वागत किया गया। महामंत्री आरडी यादव ने मुख्य कार्यालय पर श्री दीक्षित को उपाध्यक्ष बनाने की घोषणा की। उपाध्यक्ष बनने के उपरांत श्री दीक्षित पूर्वा एक्सप्रेस से स्टेशन आए। जहां पहले से मौजूद यूनियन के पदाधिकारियों द्वारा उनका फूल माला पहनाकर स्वागत किया। तदोपरांत रेलवे क्षेत्र में जुलूस निकाला गया। इस दौरान नव नियुक्त उपाध्यक्ष ने रेल कर्मियों की समस्याओं का समाधान कराए जाने का आश्वासन दिया। कार्यक्रम में काफी संख्या में लोग मौजूद रहे। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष वीरेन्द्र चैधरी, शाखा मंत्री बलराम सिंह, संगीत यादव, प्रेमचन्द्र दीक्षित, अजयराज दीक्षित, हरीमोहन गौतम, हितेन्द्र यादव आदि मौजूद रहे।