Monday, April 29, 2024
Breaking News
Home » 2016 » December (page 40)

Monthly Archives: December 2016

वजन दिवस पर 5 वर्ष तक के बच्चों का किया गया वजन

2016-12-13-01-ravijansaamnaवजन सारणी में बच्चों का सही तरीके से हो चिन्हांकन, न होने पाए कोई लापरवाही-कुमार रविकान्त सिंह
कानपुर देहात, जन सामना ब्यूरो। जिलाधिकारी कुमार रविकान्त सिंह के निर्देशानुसार पोषण मिशन द्वारा आयोजित वजन दिवस का द्वितीय चरण विकासखण्ड झींझक, सरवनखेड़ा, सन्दलपुर, मलासा, अकबरपुर तथा शहर स्लम एरिया के विभिन्न आंगनबाड़ी केन्द्रों पर सकुशल सम्पन्न हुआ। उपरोक्त क्षेत्रों के विभिन्न आंगनबाड़ी केन्द्रों पर मजिस्टेªट, प्रभारी सेक्टर अधिकारियों सहित मुख्य विकास अधिकारी के0के0 गुप्ता, परियोजना निदेशक, डीडीओ आर आर मिश्रा तथा डीपीओ राकेश यादव द्वारा भ्रमण कर विभिन्न आंगनबाड़ी केन्द्रों का निरीक्षण किया तथा अपने सम्मुख कई बच्चों का वजन कराया तथा किए जा रहे कार्यों की जानकारी ली। मुख्य विकास अधिकारी कार्यालय में कन्ट्रोल रूम जिसका दूरभाष नं0. 05111-.271396 पूरी तरह सक्रिय रहा जहाॅं से विभिन्न आंगनबाड़ी केन्द्रों की स्थिति का जायजा लिया जाता रहा। कन्ट्रोल रूम प्रभारी, सहित अन्य दो कन्ट्रोलरूमों में डीपीओ व डीपीआरओ कार्यालय का समूचा स्टाफ पूरी मुस्तैद रहा। मुरीदपुर स्थित आंगनबाड़ी केन्द्र पर अपरान्ह 1.00 बजे तक 60 प्रतिशत बच्चों का वजन किया जा चुका था, केन्द्र पर प्रभारी रामप्यारी तथा केन्द्र सहायिका पुष्पा देवी पूरी तरह से मुस्तैद रहीं। आंगनबाड़ी कार्यकत्री रामप्यारी ने बताया कि बुुलावा टोली द्वारा गांव में बच्चों को बुलावा भेजा जा रहा है तथा शेष बचे बच्चों को भी केन्द्र तक लाकर उनका वजन किया जा रहा है। इसके अलावा माती, नबीपुर, पातेपुर, दरगवाॅं, जुनेदपुर आदि सहित सैकड़ों केन्द्रों पर आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों द्वारा बच्चों का वजन किया गया।

Read More »

सपा-बसपा की कब्र खोदने आगे आयें महिलायें-पाण्डेय

हाथरस, जन सामना संवाददाता। भाजपा महिला मोर्चा के तत्वावधान में महिला कार्यकर्ताओं का विराट सम्मेलन दौलतराम बारहसैनी इण्टर कालेज में आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महिला मोर्चा की जिला संयोजिका श्रीमती अखिलेश गुप्ता ने की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि तथा मुख्य वक्ताओं के रूप में प्रदेश महिला मोर्चा की पूर्व प्रदेश महामंत्री श्रीमती अर्चना पाण्डेय, ब्रज क्षेत्र की संयोजिका श्रीमती रश्मि सिंह, प्रदेश महिला मोर्चा की मीडिया प्रभारी डा. अनीता लोधी तथा भाजपा जिलाध्यक्ष रामवीर सिंह परमार की उपस्थिति रही। कार्यक्रम में उ.प्र. महिला मोर्चा की मंत्री श्रीमती ममता रावल, श्रीमती श्वेता चैधरी, सदस्य प्रदेश कार्यसमिति महिला मोर्चा, नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष श्रीमती डौली माहौर की उपस्थिति विशेष उल्लेखनीय रही। सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए मुख्य वक्ता श्रीमती अर्चना पाण्डेय ने महिला सम्मेलन में महिलाओं की संख्या एवं अनुशासन की प्रशंसा करते हुए सम्मेलन को अभूतपूर्व बताया। श्रीमती पाण्डेय ने कहा कि प्रदेश के बडे-बडे जिलों में ऐसी संख्या और व्यवस्था नहीं देखी। श्रीमती पाण्डेय ने उ.प्र. में पिछले चार चुनावों में बसपा, सपा की बारी-बारी से बनी जातिवाद के बहकावे वाली सरकारों की पोल खोलते हुए कहा कि सुश्री मायावती वास्तव में मायावती माया वाली हैं। समाजवादी पार्टी एक परिवार का प्राइवेट एन्टरप्राइजेज है जिसके शासन में गुण्डागर्दी, हत्यायें, महिलाओं के साथ बलात्कार तथा बलात्कार पीडिताओं का सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष वरिष्ठ कबीना मंत्रियों द्वारा अपमान हुआ है। बहन-बेटियों की इज्जत सुरक्षित नहीं है। बसपा ने केवल धन की लूट की है तो सपा ने धन के साथ महिलाओं के सम्मान को लूटा है। उन्होंने महिलाओं को शपथ दिलाई कि वे 2017 के चुनाव में सपा-बसपा की कब्र खोदने में पुरूषों से आगे रहकर भूमिका निभायें तथा परिवार के पुरूषों के इशारे पर वोट देने के बजाय अपने निर्देश पर परिवार के पुरूषों को वोट डालने को मजबूर करें। सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए ब्रज क्षेत्र की संयोजिका श्रीमती रश्मि सिंह ने कहा कि महिलायें समाज की धुरी हैं, माता हैं। अच्छे संस्कार वाले नागरिक पैदा करती हैं। उनके लाल सीमा पर बर्फ के अन्दर रहकर सुरक्षा करते हैं। महिलायें जिस प्रकार घर की गन्दगी साफ करती हैं वैसी प्रदेश की गन्दगी साफ करने को आगे आयें। डा. अनीता लोधी ने बेटी बचाओ, बेटी पढाओ के प्रधानमंत्री के नारे के परिप्रेक्ष्य में महिलाओं को शपथ दिलाई कि वे बेटियों के साथ भेदभाव न होने दें? सभा को श्रीमती श्वेता चैधरी एवं श्रीमती ममता रावत ने भी सम्बोधित किया।

Read More »

सरस्वती शिशु मंदिर का वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया

हाथरस, जन सामना संवाददाता। आगरा रोड स्थित सेठ धर्मपाल मेहरा सरस्वती शिशु एवं विद्या मंदिर का वार्षिकोत्सव धूमधाम के साथ विद्यालय अध्यक्ष रमेशचन्द्र अग्रवाल की अध्यक्षता में मनाया गया। मुख्य अतिथि उमाशंकर शर्मा (लाॅर्ड), विशिष्ट अतिथि जिला प्रचारक उमेश द्वारा मां शारदे के छविचित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्जवलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। विद्यालय के 500 विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम उमंग 2016 का शानदार प्रस्तुति करण किया। विद्यालय के बैण्ड ने अपने वाद्य यंत्रों के साथ मुख्य अतिथियों का स्वागत किया। 50 भईया बहिनों ने शारीरिक प्रदर्शन कर सभी को अंचम्भित कर दिया। शारीरिक प्रदर्शनों में योग, आसन, मीनार, पिरामिड, साइकिल प्रदर्शन, अर्गनचक्र आदि कार्यक्रम प्रस्तुत किये। मंचीय कार्यक्रम का आरंभ हनुमान चालीसा के माध्यम से 40 बच्चों ने अभिनय द्वारा मंचन से किया। गीत, संगीत के माध्यम से देश भक्ति की बयार बही। बच्चों ने अपनी मां को समर्पित गीत ‘मेरी मां’ के अभिनय से सारा माहौल भावुक कर दिया। गणेश उत्सव, ब्रज के गीत, आजादी का स्वागत, आतंकवाद, नारी शिक्षा जैसे विषयों पर शानदार प्रस्तुति की। स्वागताध्यक्ष ने आगन्तुकों का सम्मान किया। अध्यक्ष रमेशचन्द्र अग्रवाल व प्रबंधक द्वय मनोज अग्रवाल व दुर्गेश वाष्र्णेय, कोषाध्यक्ष कपिल अग्रवाल ने अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया। उमाशंकर शर्मा (लाॅर्ड) व उमेश ने कार्यक्रम की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुये कहा कि हमारे नन्हे मुन्ने बच्चे भारत का भावी भविष्य हैं।
प्रधानाचार्य विनोद गुप्ता ने आगन्तुकों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर आनन्द गोयल वारदाने वाले, अशोक मेहरा, संजीव अग्रवाल, नितिन वाष्र्णेय, देवेन्द्र मोहता, दीपेश सर्राफ, बासुदेव माहौर, दीपेश शर्मा, चन्द्रकान्त कुलश्रेष्ठ आदि के अलावा रोटरी क्लब हाथरस, हाथरस फ्रेन्डस, जेसीआई, जायन्ट्स ग्लोरी व पुरातन छात्र परिषद के सदस्य काफी संख्या में उपस्थित थे।

Read More »

मानवाधिकार दिवस मनाया

हाथरस, जन सामना संवाददाता। मानवाधिकार दिवस के अवसर पर कामरेड भगवानदास मार्ग स्थित काका हाथरसी स्मृति भवन में अन्तर्राष्ट्रीय मानवाधिकार परिषद के तत्वावधान में मानवाधिकारों के प्रति जागरूकता तथा मानवीय कार्यक्रमों का जनजागरण पूर्व राष्ट्रीय सचिव प्रेमशंकर गुप्ता की अध्यक्षता में हुआ। मुख्य अतिथि पूर्व प्राचार्य डा. एस. सी. शर्मा, विशिष्ट अतिथि ओ.पी. शर्मा, राजकुमार वाष्र्णेय, दिनेश कुमार, मंडल अध्यक्ष वसीम अंसारी, जिलाध्यक्ष पुनीत पोद्दार, नवीन अग्रवाल एड., बीना करोल, डा. चन्द्रशेखर विमल, मुहम्मद इंतजार आदि ने अपने विचार व्यक्त किये। इस अवसर पर अरविन्द अग्रवाल, मदन अग्रवाल, निहार गोयल, निशान्त उपाध्याय, आशीष शर्मा, गोपाल सानू तथा ललित वाष्र्णेय आदि उपस्थित थे।

Read More »

मानव अधिकार की सबसे ज्यादा आवश्यकता कमजोर व असहाय वर्ग को है।

हाथरस, जन सामना संवाददाता। मानव अधिकार की सबसे ज्यादा आवश्यकता कमजोर व असहाय वर्ग को है और मानव अधिकारों की उत्पत्ति भी इनके उत्थान के लिये ही हुई है। मानव अधिकार दिवस के अवसर पर यूनीवर्सल ह्यूमेन राइट्स काउंसिल के तत्वावधान में मानव अधिकार जागरूकता सम्मेलन का आयोजन पी.सी. बागला महाविद्यालय में हुआ।
मुख्य अतिथि जिलाधिकारी अविनाश कृष्ण सिंह ने कहा कि व्यक्ति को सबसे पहला अधिकार जीवित रहने का अधिकार जो कि पूर्णतः स्वास्थ्य के अधिकार से जुड़ा हुआ है। पूरी दुनिया में कुपोषित बच्चों में एक तिहाई संख्या भारत में है। यह आंकड़ा सभ्य समाज और सभ्य राष्ट्र के लिये शर्म की बात है। पूरी दुनिया का खुले में शौच 65 प्रतिशत भारत में होता है, ऐसी कुरीतियों पर किसी का ध्यान नहीं जाता है। प्रत्येक मनुष्य को दो बुनियादी अधिकार अवश्य मिलने चाहिये, सभ्य समाज और स्वच्छ पर्यावरण जिसमें स्वच्छ हवा व स्वच्छ पानी हम अपनी आने वाली पीढ़ियों को क्या दे रहे हैं। अभी नहीं सोचा तो फिर हम कुछ नहीं कर पायेंगे और विद्यार्थियों को अपने जीवन में से झिझक और आलस्य को त्यागना पड़ेगा।

Read More »

शिक्षक राम आशीष के सम्मान में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन

हाथरस, जन सामना संवाददाता। विगत 7 दिसम्बर को अटेवा पेंशन बचाओ मंच के बैनर तले लखनऊ में एक शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया जा रहा था जिस पर लखनऊ पुलिस द्वारा बिना पूर्व चेतावनी के निर्दयतापूर्वक निहत्थे शिक्षक एवं कर्मचारियों पर लाठी चार्ज कर दिया गया जिसमें सैकड़ों लोग चोटिल हो गए एवं कुशीनगर में कार्यरत शिक्षक राम आशीष सिंह की मृत्यु हो गई थी। अटेवा मंच द्वारा सिंह के सम्मान व श्रद्धांजलि देने हेतु सभा का आयोजन 13 दिसम्बर को दोपहर 3.30 से राम बाग इण्टर कालेज नें किया जायेगा।

Read More »

लाॅर्ड कृष्णा में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का समापन

हाथरस, जन सामना संवाददाता। लाॅर्ड कृष्णा पब्लिक स्कूल में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भव्य तरीके से समापन हुआ। समापन के अवसर पर डायरेक्टर देवेंद्र उपाध्याय ने कहा कि संस्कृति सभ्यता का मूल आधार है, भारतीय संस्कृति बच्चों में संस्कार निरूपित करती है। अतः भारतीय संस्कृति विश्व पटल पर सर्वोच्च स्थान रखती है। कार्यक्रम का शुभारंभ डायरेक्टर देवेंद्र उपाध्याय, संध्या उपाध्याय एवं प्रधानाचार्य अरुण शर्मा ने संयुक्त रूप से सरस्वती के छवि चित्र पर दीप प्रज्जवलन एवं माल्यार्पण करके किया। कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने एक बढ़कर एक आर्कषक और सुन्दर परफाॅर्मेंस दी। बच्चों ने गुजराती, राजस्थानी एवं पंजाबी आदि प्रांतों के लोकगीतों पर सामूूहिक नृत्य की प्रस्तुति देकर खूब तालियां बटोरीं। वहीं परी उपाध्याय ‘मेरे पापा‘ गीत पर नृत्य प्रस्तुत कर सभी को भावविभोर कर दिया और हर्ष सारस्वत ने ‘तारे जमीं पर‘ अपनी परफाॅर्मेंस से बाल मजदूरी रोकने का सार्थक संदेश दिया। अक्षत शर्मा के ‘पैसा ये पैसा‘ गीत की प्रस्तुति पर नृत्य खूब सराहना हुई। सोलो डांस में परी उपाध्याय ने प्रथम, हर्ष सारस्वत एवं अक्षत शर्मा ने संयुक्त रूप से द्वितीय स्थान प्राप्त किया। ग्रुप सिंगिंग में केशव हाउस प्रथम और माधव हाउस द्वितीय स्थान पर रहा। ग्रुप डांस में माधव हाउस प्रथम स्थान एवं कृष्णा व केशव हाउस संयुक्त रुप से द्वितीय स्थान पर रहे। कार्यक्रम का संचालन छात्र नवनीत दीक्षित एवं दिव्यांशी सिंह ने संयुक्त रूप से किया। निर्णायक मंडल में लक्ष्मी शर्मा, स्वाति वर्मा एवं लवकेश सेठ सम्मिलित थे। विजयी बच्चों को प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। प्रधानाचार्य अरुण शर्मा ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर मीडिया प्रभारी गोविंद उपाध्याय, विपिन शर्मा, श्रवण वर्मा, मीनू शर्मा, आशुतोष शर्मा, शैलजा शर्मा, जाॅली वाष्र्णेय, पूजा दीक्षित, अरविंद पाठक आदि उपस्थित थे।

Read More »

ओशो का जन्मोत्सव मनाया

हाथरस, जन सामना संवाददाता। ओशो का जन्मोत्सव ध्यान, नृत्य के साथ जलेसर रोड स्थित रेस्टोरेंट में स्वामी नीरव सरताज के सानिध्य में मनाया गया। ओशो के छविचित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्जवलन से कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। डा. अमित साहनी ने कहा कि ओशो की प्रासंगिकता भारतीय समाज में आज भी है और कल भी रहेगी। ओशो जैसे बुद्धत्व प्राप्त व्यक्ति पृथ्वी लोक पर मानव जाति को नई दिशा देने के लिये बहुत समय बाद आते हैं। जिन्होंने मानव जाति के कल्याण के लिये ध्यान, प्रेम, उत्सव का मार्ग दिखाया। राकेश उपाध्याय ने कहा कि किसी से किसी तरह की प्रतिस्पर्धा की आवश्यकता नहीं है आप स्वयं में जैसे हैं एकदम सही हैं। खुद को स्वीकारिये और जीवन में आगे बढ़ते जाइये यही ओशो का संदेश है। स्वामी नीरव सरताज ने कहा कि ओशो अहं को नष्ट कर स्वयं में जीने की कला सिखाते हैं। इस अवसर पर अखिल जैन, विवेक वाष्र्णेय, जीतू मिश्रा, ओमप्रकाश गुप्ता, अजय उपाध्याय, आर्यन उपाध्याय, पर्जन्य उपाध्याय, संजय सिन्हा आदि उपस्थित थे।

Read More »

विशाल जाग्रति यात्रा आज हाथरस में

हाथरस, जन सामना संवाददाता। गुरू गोविन्द सिंह जी महाराज के 350 वें प्रकाशोत्सव पर्व की खुशी में बिहार के पटना स्थित श्री हरमिन्दर पटना साहिब जी से शुरू होकर पूरे देश में भ्रमण पर निकली विशाल जाग्रति यात्रा कल दोपहर 3 बजे हाथरस आयेगी। विशाल जाग्रति यात्रा का उद्देश्य श्री गुरू गोविन्द सिंह जी महाराज के शस्त्र, चोला, तोप व हस्तलिखित श्री गुरू ग्रन्थ साहिब के दर्शन करवाना है। उक्त यात्रा के आगमन को लेकर समूह साद्य संगत व गुरूद्वारा व अन्य स्थानों पर विशेष स्वागत की तैयारियां की गई हैं। यात्रा की व्यवस्था में गुरूद्वारा के प्रधान तजवंत कालरा, मुख्य ग्रन्थी ज्ञानी हरपाल सिंह, गुलशन सूरी, सरदार त्रिलोचन सिंह के अलावा समाजसेवी नवीन अरोरा व पूरा समाज लगा हुआ है और सभी से अनुरोध किया गया है कि यात्रा का भारी भक्ति भाव से स्वागत कर गुरू महाराज के दर्शन करें और पुण्य लाभ अर्जित करें।

Read More »

युवक की करंट से मौत: कोहराम

हाथरस, जन सामना संवाददाता। थाना हसायन क्षेत्र के गांव कानऊ में आज सुबह एक युवक की विद्युत करंट से दर्दनाक मौत हो जाने से भारी कोहराम मच गया है। गांव कानऊ निवासी करीब 23 वर्षीय युवक भूपेन्द्र कुमार पुत्र भूपसिंह आज सुबह अपने घर पर विद्युत हीटर पर हाथ सिकाई कर रहा था और इसी दौरान उसे करंट लगने से वह गम्भीर रूप से घायल हो गया। घटना से जहां घर व गांव में भारी हडकम्प मच गया वहीं परिजनों द्वारा उसे तत्काल उपचार हेतु बागला अस्पताल लाया गया जहां उसे चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया जिससे परिजनों में भारी कोहराम मच गया।

Read More »