Friday, April 26, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » सपा-बसपा की कब्र खोदने आगे आयें महिलायें-पाण्डेय

सपा-बसपा की कब्र खोदने आगे आयें महिलायें-पाण्डेय

हाथरस, जन सामना संवाददाता। भाजपा महिला मोर्चा के तत्वावधान में महिला कार्यकर्ताओं का विराट सम्मेलन दौलतराम बारहसैनी इण्टर कालेज में आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महिला मोर्चा की जिला संयोजिका श्रीमती अखिलेश गुप्ता ने की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि तथा मुख्य वक्ताओं के रूप में प्रदेश महिला मोर्चा की पूर्व प्रदेश महामंत्री श्रीमती अर्चना पाण्डेय, ब्रज क्षेत्र की संयोजिका श्रीमती रश्मि सिंह, प्रदेश महिला मोर्चा की मीडिया प्रभारी डा. अनीता लोधी तथा भाजपा जिलाध्यक्ष रामवीर सिंह परमार की उपस्थिति रही। कार्यक्रम में उ.प्र. महिला मोर्चा की मंत्री श्रीमती ममता रावल, श्रीमती श्वेता चैधरी, सदस्य प्रदेश कार्यसमिति महिला मोर्चा, नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष श्रीमती डौली माहौर की उपस्थिति विशेष उल्लेखनीय रही। सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए मुख्य वक्ता श्रीमती अर्चना पाण्डेय ने महिला सम्मेलन में महिलाओं की संख्या एवं अनुशासन की प्रशंसा करते हुए सम्मेलन को अभूतपूर्व बताया। श्रीमती पाण्डेय ने कहा कि प्रदेश के बडे-बडे जिलों में ऐसी संख्या और व्यवस्था नहीं देखी। श्रीमती पाण्डेय ने उ.प्र. में पिछले चार चुनावों में बसपा, सपा की बारी-बारी से बनी जातिवाद के बहकावे वाली सरकारों की पोल खोलते हुए कहा कि सुश्री मायावती वास्तव में मायावती माया वाली हैं। समाजवादी पार्टी एक परिवार का प्राइवेट एन्टरप्राइजेज है जिसके शासन में गुण्डागर्दी, हत्यायें, महिलाओं के साथ बलात्कार तथा बलात्कार पीडिताओं का सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष वरिष्ठ कबीना मंत्रियों द्वारा अपमान हुआ है। बहन-बेटियों की इज्जत सुरक्षित नहीं है। बसपा ने केवल धन की लूट की है तो सपा ने धन के साथ महिलाओं के सम्मान को लूटा है। उन्होंने महिलाओं को शपथ दिलाई कि वे 2017 के चुनाव में सपा-बसपा की कब्र खोदने में पुरूषों से आगे रहकर भूमिका निभायें तथा परिवार के पुरूषों के इशारे पर वोट देने के बजाय अपने निर्देश पर परिवार के पुरूषों को वोट डालने को मजबूर करें। सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए ब्रज क्षेत्र की संयोजिका श्रीमती रश्मि सिंह ने कहा कि महिलायें समाज की धुरी हैं, माता हैं। अच्छे संस्कार वाले नागरिक पैदा करती हैं। उनके लाल सीमा पर बर्फ के अन्दर रहकर सुरक्षा करते हैं। महिलायें जिस प्रकार घर की गन्दगी साफ करती हैं वैसी प्रदेश की गन्दगी साफ करने को आगे आयें। डा. अनीता लोधी ने बेटी बचाओ, बेटी पढाओ के प्रधानमंत्री के नारे के परिप्रेक्ष्य में महिलाओं को शपथ दिलाई कि वे बेटियों के साथ भेदभाव न होने दें? सभा को श्रीमती श्वेता चैधरी एवं श्रीमती ममता रावत ने भी सम्बोधित किया।
भाजपा के जिलाध्यक्ष रामवीर सिंह परमार ने महिलाओं का आव्हान किया कि 2017 के चुनावरूपी रूज्ञ में अपनी आहूति डालने में पुरूषों से आगे रहे। जिला संयोजिका श्रीमती अखिलेश गुप्ता ने सभी को धन्यवाद देते हुए उनके सहयोग के लिए आभार प्रदर्शित करते हुए जिला कार्यकारिणी तथा मण्डल अध्यक्ष के सहयोग की प्रशंसा करते हुए जिलाध्यक्ष के विशेष सहयोग को सम्मेलन की अभूतपूर्व सफलता का श्रेय दिया। कार्यक्रम में भारी संख्या में बहुजन समाज पार्टी की कार्यकत्रियों द्वारा बसपा छोडकर भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। पुरूषों में 2 दर्जन से अधिक बसपा कार्यकर्ता पार्टी छोडकर भाजपा में सम्मिलित हुए।
सम्मेलन में दया शर्मा, श्रीमती मीना कुमारी, श्रीमती गिरिजेश सिंह, श्रीमती प्रमिला चैहान, श्रीमती शकुन्तला गौतम, सुनीता उपाध्याय, श्रीमती प्रभा सिंह, वीना जैन, संध्या आर्य, डा. मंजूलता कुशवाहा के अतिरिक्त जिला मंत्री श्रीमती नंदिनी देवी, जिला उपाध्यक्ष सुश्री प्रीति चैधरी, रामकुमार वर्मा, वरिष्ठ नेता सतीश बाल्मीकि, बासुदेव माहौर एड., देवदत्त वर्मा, मुकेश कौशिक, डा. एस.पी.एस. चैहान जिला महामंत्री, नगर महामंत्री अशोक गोला, श्रीमती अलका कुलश्रेष्ठ आदि मौजूद थीं। कार्यक्रम में अनुशासन व्यवस्था कप्तान सिंह ठेंनुआ ने संभाली तथा संचालन कु. दुर्गेश सेंगर ने किया। विवेक गुप्ता नगर अध्यक्ष भारतीय जनता युवा मोर्चा के नेतृत्व में युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने भी व्यवस्था में सहयोग किया।