Thursday, May 2, 2024
Breaking News
Home » 2017 » September (page 29)

Monthly Archives: September 2017

कोई भी 5 वर्ष तक का बच्चा पोलियों खुराक पीने से न छूटे: डीएम

2017.09.14 04 ravijansaamnaपल्स पोलियों टीकाकरण हेतु माइक्रोप्लान के सभी बिन्दुओं पर गहन समीक्षा कर ली जाये: डीएम
सघन पल्स पोलियों टीकाकरण अभियान 17 से 22 सितंबर तक
कानपुर देहात, जन सामना ब्यूरो। जिलाधिकारी कुमार राकेश कुमार सिंह ने सघन पल्स पोलियों टीकाकरण अभियान से संबंधित जिला पल्स पोलियों टास्क फोर्स के सदस्यों से कहा है कि वह 17 सितंबर से 22 सितंबर तक होने वाले पल्स पोलियो एसएनआईडी अभियान तथा रविवार सघन पल्स पोलियों बूथ दिवस 17 सितंबर 2017 को शत् प्रतिशत सफलता की समुचित तैयारी कर ले। पल्स पोलियों टीकाकरण हेतु माइक्रोप्लान के सभी बिन्दुओ पर गहन समीक्षा कर ली जाये। जहां कहीं कोई कमी हो उसे तत्काल पूरा कर लें। बूथ दिवस 17 सितंबर को ही 0-5 वर्ष के सभी बच्चों को बूथ पर पोलियों की खुराक पिलाने के यथा संभव प्रयास किया जाये। 

Read More »

प्रदेश के कृषि, शिक्षा एवं कृषि अनुसंधान मंत्री सूर्य प्रताप शाही 15 सितंबर को जनपद में

कानपुर देहात, जन सामना ब्यूरो। प्रदेश के कृषि, शिक्षा एवं कृषि अनुसंधान मंत्री सूर्य प्रताप शाही 15 सितंबर को दिन के 1 बजे सर्किट हाउस में विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक करंेगे, 3 बजे सिकन्दरा रामलीला मैदान में किसान कल्याण सम्मेलन कार्यक्रम में सम्मलित होंगे। इसी दिन 12 बजे सर्किट हाउस में पार्टी के सभी फ्रन्टों के कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों के साथ बैठक भी करेंगे।

Read More »

एंटी भू-माफिया पोर्टल के माध्यम से अवैध कब्जों पर लगाम की तैयारी

2017.09.14 03 ravijansaamnaइलाहाबाद, जन सामना ब्यूरो। राजस्व कार्यालयों की कार्यप्रणाली और अभिलेखीय व्यवस्थाओं में आमूल परिवर्तन करते हुये उसे पारदर्शी और जनसुलभ बनाने की दिशा में व्यापक पहल का आगाज हो चुका है। राजस्व अभिलेखों में खासतौर पर खतौनी आदि के प्रारूप तथा असंक्रमणीय भूमि की पहचान को ऑनलाइन उपलब्ध कराने की व्यवस्था राजस्व परिषद द्वारा कर दी गयी है। इससे राजस्व कार्याें में पारदर्शिता बढ़ेगी तथा कार्य में तेजी भी आयेगी। यह जानकारी राजस्व परिषद के अध्यक्ष प्रवीर कुमार के द्वारा दी गयी। अध्यक्ष राजस्व परिषद सरकिट हाउस के सभागार में इलाहाबाद मण्डल के राजस्व अधिकारियों को राजस्व परिषद की कार्य प्रणाली में आधुनिक परिवर्तनों की जानकारी दे रहे थे। 

Read More »

प्रभारी प्रमुख सचिव ने विकास कार्यो को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से कराये जाने के दिये निर्देश

इलाहाबाद, जन सामना ब्यूरो। प्रभारी प्रमुख सचिव हिमांशु कुमार ने आज कलेक्ट्रेट स्थित संगम सभागार में विकास कार्यो के सम्बन्ध में मुख्य विकास अधिकारी सैमुअल पाल एन0 के साथ बैठक किये। उन्होंने कहा कि दिये निर्देशों का अनुपालन सभी विभागों के अधिकारियों के द्वारा सुनिश्चित किया जाये। उन्होंने कहा कि कार्यों की समयसीमा निर्धारित करते हुए उन्हे समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्णढंग से पूरा किया जाये। उन्होंने यह भी निर्देशित किया कि कार्यों में किसी प्रकार की लापरवाही कतई बर्दाश्त नही की जायेगी। 

Read More »

बच्चों को संस्कारवान बनायें

बुलंदशहर/औरंगाबाद, जन सामना संवाददाता। यहां स्थानीय श्यामसुन्दर सत्संग भवन में साप्ताहिक कथा में बृजधाम से आये आचार्यकृष्ण गोपाल शास्त्री द्वारा कथा की अम्रत वर्षा की जा रही है। भक्तो को प्रवचन देते हुए महाराज ने बताया कि सन्तानों को अच्छे संस्कार दे जो गुणों की खान हो अच्छे संस्कार धर्मशास्त्र पढ़ने व सुनने से आते है। पहला चरित्र, गजेन्द्र मोक्ष, कृष्ण जन्म, आदि का सुन्दर चित्रण कथा में किया गया। इस अवसर पर सत्य प्रकाष शर्मा, किषन कटारिया, वेद प्रकाष अग्रवाल, अर्जुन सर्राफ, देवेन्द्र अग्रवाल, राजेन्द्र अग्रवाल, गंगा चरन सैनी, डा. संजय, चिन्तामणि शर्मा, कन्छिद सिंह सैनी, डा. राजेष गोयल, सुरेन्द्र शर्मा, चन्द्र प्रकाष शर्मा, वैध बनवारी लाल शर्मा, किषन गोयल, मनोज गुप्ता, पवन लोधी, गिरिस शर्मा, अतुल शर्मा, आदि उपस्थित रहे।

Read More »

पेट्रोल पंप कर्मियों ने शिक्षकों को पीटा

बुलंदशहर/औरंगाबाद, जन सामना संवाददाता। यहां कस्बे के बाहर हाईवे पर चौधरी फिलिंग स्टेशन पर पेट्रोल पंप कर्मियों व शिक्षकों में कम तेल को लेकर जमकर मारपीट हुई। खूब लाठी डण्डे चले। गांव इसमाईला निवासी लोकेश पुत्र लखपत सिंह और गांवो में सोना निवासी सोमेन्द्र पुत्र भजन सिंह एस डी पब्लिक इण्टर कालेज में शिक्षक है। दोनो शिक्षक स्कूल से औरंगाबाद आ रहे थे। रास्ते में बाईक में पेट्रोल खत्म होने पर चैधरी फिलिंग स्टेशन पर तेल डलवाया शिक्षकों ने बाईक से पेट्रोल निकालकर नापा तो वह कम निकला इस बात पर शिक्षकों व पेट्रोल पंप कर्मियों में कहा सुनी हो गई। बात ज्यादा बढ़ने पर पेट्रोल पंप कर्मियों ने शिक्षकों की लाठी डण्डों से जमकर पिटाई कर दी। पीड़ित शिक्षकों ने 100 नम्बर पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेज दिया। पेट्रोल पंपो पर ग्राहकों के साथ आये दिन कम तौलने की घटनाये होती रहती है। पेट्रोल पंपो पर चिप लगाकर कम पेट्रोल खुलेआम उपभोक्ताओं को दिया जा रहा है। पुलिस कार्यवाही करने की वजह आपसी फैसला कराकर मामले को रफा दफा कर देती है। ऐसी घटनाओं से नागरिकों में पेट्रोल पंप मालिकों के विरूद्ध रोष व्याप्त है।

Read More »

स्वच्छ भारत मिशन के कार्यों में लक्ष्य के अनुरूप प्रगति लायें: डीएम

2017.09.14 01 ravijansaamnaस्वच्छता ही सेवा की शपथ अभियान के दौरान दिलायें: डीएम
कानपुर देहात, जन सामना ब्यूरो। जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह ने विकास भवन के सभाकक्ष में स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण लक्ष्य एवं पूर्ति विषय पर आयोजित पंचायत सेक्रेट्री, खण्ड प्रेरक, आपरेटर की बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि जनपद की प्रत्येकदशा में अक्टूबर 2018 तक ओडीएफ कराना है। यह तभी संभव है जब गांव में निर्धारित शौचालयों का निर्माण शीघ्र हो जो गढ्ढे खोदे गये है उनके सापेक्ष शीघ्र शौचालय मानक के अनुरूप बने साथ ही ग्रामीण शौचालय के शौच प्रारंभ कर उसका उपयोग करना शुरू करें। 

Read More »

साहब भारत इसी तरह तो चलता है

Untitled-1 copyवैसे तो भारत में राहुल गाँधी जी के विचारों से बहुत कम लोग इत्तेफाक रखते हैं (यह बात 2014 के चुनावी नतीजों ने जाहिर कर दी थी) लेकिन अमेरिका में बर्कले स्थित यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफोर्निया में जब उन्होंने वंशवाद पर पूछे गए एक सवाल के जवाब में  “भारत इसी तरह चलता है  ” कहा, तो सत्तारूढ़ भाजपा और कुछ खास लोगों ने भले ही उनके इस कथन का विरोध किया हो लेकिन देश के आम आदमी को शायद इसमें कुछ भी गलत नहीं लगा होगा। काबिले तारीफ बात यह है कि वंशवाद को स्वयं भारत के एक नामी राजनैतिक परिवार के व्यक्ति ने अन्तराष्ट्रीय मंच पर बड़ी साफगोई के साथ स्वीकार किया, क्या यह एक छोटी बात है? यूँ तो हमारे देश में वंश या  ‘घरानों’ का आस्तित्व शुरू से था लेकिन उसमें परिवारवाद से अधिक योग्यता को तरजीह दी जाती थी जैसे संगीत में ग्वालियर घराना,किराना घराना, खेलों में पटियाला घराना,होलकर घराना,रंजी घराना,अलवर घराना आदि लेकिन आज हमारा समाज इसका सबसे विकृत रूप देख रहा है।
अभी कुछ समय पहले उप्र के चुनावों में माननीय प्रधानमंत्री को भी अपनी पार्टी के नेताओं से अपील करनी पड़ी थी कि नेता अपने परिवार वालों के लिए टिकट न मांगें। लेकिन पूरे देश ने देखा कि उनकी इस अपील का उनकी अपनी ही पार्टी के नेताओं पर क्या असर हुआ। आखिर पूरे देश में ऐसा कौन सा राजनैतिक दल है जो अपनी पार्टी के लिए अपना जीवन समर्पित करने वाले एक साधारण से कार्यकर्ता को टिकट देने का जोखिम उठाता है?

Read More »

मशीन व मजदूर के नाम पर उगाही कर रहा कोटेदार !

2017-09-14-01 - - SSP--ration barrra village⇒उपभोक्ताओं ने घटतौली का भी लगाया आरोप
⇒कोटेदार ने कहा कि अधिकारियों का मुंह बन्द रखता हूं।
कानपुर, अर्पण कश्यप। बर्रा क्षेत्र में एक राशन की सरकारी दुकान पर आज राशन कार्ड धारक उपभोक्ताओं ने हंगामा किया और कोटेदार पर कई आरोप लगाए।
बर्रा गांव में राशन की सरकारी दुकान के संचालक राम सजीवन आज राशन वितरण का कार्य कर रहे हैं। इस दौरान राशन लेने आयीं बीना शुक्ला, शान्ती देवी, शोभा शुक्ला, आशा सिंह, कलावती, पारूल सहित अन्य कई राशन कार्ड धारकों ने बताया कि राशनिंग दुकानदार यहां पर लगाई गई अंगूठा स्कैन करने वाली मशीन की कीमत के नाम पर हर राशन उपभोक्ता से उगाही कर रहा है। वहीं दुकान पर कार्य करने वाले मजदूर की मजदूरी भी उगाही करने का आरोप उपभोक्ताओं ने लगाया। उन्होंने यह भी बताया कि राशन में घटतौली भी की जा रही है। हंगामा करने के दौरान राशन दुकानदार ने कई राशन कार्ड धारकों को राशन नहीं दिया जबकि उनके दस्तखत बनवा लिए गए। वहीं 70 वर्षीय शोभा शुक्ला ने बताया कि कोटेदार कई बार से उनके हिस्से का राशन नहीं दे रहा है। कई उपभोक्ताओं ने बताया कि कोटेदार यह धमकी देता है कि चाहे कहां शिकायत कर लो मेरा कुछ नहीं बिगड़ेगा क्योंकि मैं सभी अधिकारियों का मुंह बन्द रखता हूं।

Read More »

उपेक्षा का शिकार हिन्दी

कहा जाता है कि ज्ञान जितना अर्जित किया जाये उतना ही कम होता है फिर चाहे वह किसी क्षेत्र का हो, सांस्कृतिक हो या भाषायी। लेकिन भाषायी क्षेत्र की बात करें तो हिन्दी भाषा को सम्मान व उचित स्थान दिलाने के लिए हर वर्ष पूरे देश में 14 सितंबर को हिन्दी दिवस मनाया जाता है। बावजूद इसके हिन्दी को उचित सम्मान नहीं मिल पा रहा है। ज्यादातर सरकारी विभागों में सिर्फ हिन्दी दिवस का बैनर लगाकर हिन्दी पखवाड़ा मनाकर इति श्री कर ली जाती है। यह एक श्रृद्धान्जलि ही हिन्दी के प्रति कही जा सकती है। वहीं न्यायालयी क्षेत्र की बात करें तो वहां भी सिर्फ लकीर ही पीटी जाती है। लिखा पढ़ी में अंग्रेजी प्रयोग करने वाले व्यक्तियों को ज्यादा बुद्धिमान माना जाता है अपेक्षाकृत हिन्दी लिखने व बोलने वालों के। यह नारा भी सिर्फ मुंह चिढ़ाने के अलावा कुछ नहीं दिखता कि ‘हिन्दी में कार्य करें, हिन्दी एक….।।’ लेकिन क्या आप जानते हैं कि 14 सितम्बर के दिन ही हिन्दी दिवस क्यों मनाया जाता है? कहा जाता है कि जब वर्ष 1947 में भारत से ब्रिटिश हुकूमत का पतन हुआ तो देश के सामने भाषा का सवाल एक बड़ा सवाल था क्योंकि भारत देश में सैकड़ों भाषाएं और हजारों बोलियां थीं और उस दौरान भारत का संविधान तैयार करने के लिए संविधान सभा का गठन हुआ। संविधान सभा के अंतरिम अध्यक्ष सच्चिदानंद सिन्हा बनाए गए। बाद में डाॅक्टर राजेंद्र प्रसाद को इसका अध्यक्ष चुना गया। वहीं डाॅ0 भीमराव आंबेडकर संविधान सभा की ड्राफ्टिंग कमेटी (संविधान का मसौदा तैयार करने वाली कमेटी) के चेयरमैन थे। संविधान सभा ने अपना 26 नवंबर 1949 को संविधान के अंतिम प्रारूप को मंजूरी दे दी। इसके बाद भारत का अपना संविधान 26 जनवरी 1950 से पूरे देश में लागू हुआ।

Read More »