Monday, April 29, 2024
Breaking News
Home » 2017 » November (page 19)

Monthly Archives: November 2017

भ्रष्टाचार के खिलाफ धरना 2 दिसंबर को

कानपुर, प्रियंका तिवारी। विकलांग एसोसिएशन ने भ्रष्टाचार व उत्पीड़न के मामलों में कार्यवाही ना होने पर अपनी नाराजगी जाहिर की। शास्त्री नगर सेंट्रल पार्क में हुई बैठक में विकलांग एसोसिएशन के अध्यक्ष विरेंद्र कुमार ने कहा कि दिव्यांग स्वावलंबन योजना के तहत हुए स्वास्थ बीमा में करोड़ों का घोटाला हुआ है। वीरेंद्र कुमार ने कहा कि सरकार का भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन का दावा खोखला साबित हुआ है। सरकार ने भ्रष्टाचारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कार्यवाही करने की बजाय दिव्यांग स्वावलंबन योजना के तहत बीमा की स्कीम बंद कर दी है जिस से दिव्यांगजनों को इलाज में दिक्कत हो रही है।

Read More »

विधायक अदिति सिंह ने जनसंपर्क कर चेयरमैन प्रत्याशी के लिए लोगों से मांगा समर्थन

रायबरेलीःजन सामना ब्यूरो। नगर पालिका अध्यक्ष का चुनाव 29 नवंबर को होना है। वही सदर विधायक सुश्री अदिति सिंह के लगातार जनसंपर्क से नगर पालिकाध्यक्ष के लिए कांग्रेस प्रत्याशी पूर्णिमा श्रीवास्तव की स्थिति बेहतर है। सदर विधायक सुश्री अदिति सिंह के लगातार जनसम्पर्क से पूर्णिमा श्रीवास्तव को हर वर्ग का साथ मिल रहा है। उनके जनसम्पर्क के दौरान भारी जनसैलाब देखा जा सकता है। रायबरेली की जनता को सुश्री अदिति सिंह पर पूर्ण विश्वास है, इसीलिए पूर्णिमा श्रीवास्तव को व्यापक जनसमर्थन मिल रहा है।
इन दिनों सुश्री अदिति सिंह कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थन में लगातार क्षेत्र के लोगों से मिल रही हैं। इस दौरान लोगों की समस्याओं को सुनते हुए उनका निराकरण कर रही हैं। रायबरेली सदर विधायक सुश्री अदिति सिंह के भीषण जनसंपर्क से नगरपालिका चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी पूर्णिमा श्रीवास्तव का नगर पालिका अध्यक्ष बनने का दावा मजबूत होता जा रहा है।

Read More »

जनता ने मौका दिया तो परशदेपुर बनेगी आदर्श नगर पंचायतः हाजी कयूम खान

परशदेपुर, रायबरेलीः ब्यूरो। कांग्रेस के जीतने से ही नगर का समुचित विकास होगा। यह बात कांग्रेस के ब्लाक अधयछ अनुराग सिंह ने कांग्रेस कार्यालय के उदघाटन अवसर पर कहा। उन्होंने कहा कि बाकी पार्टिया बटवारे की बात करती है।कांग्रेश प्रत्याशी हाजी अब्दुल कयूम खान ने कहा कि कांग्रेस की देन है कि परशदेपुर मे लोगो को पक्के आवास मिले।और नगर का समुचित विकास कांग्रेस की पूर्व अधयछ रुबैदा खान के प्रयास से हुआ है।हाजी कयूम खान ने कहा कि जनता ने दोबारा मौका दिया तो परशदेपुर आदर्श नगर पंचायत बनेगी।

Read More »

एनटीपीसी ने घायलों की कराई प्लास्टिक सर्जरी

ऊॅचाहार रायबरेलीः ब्यूरो। एनटीपीसी ऊंचाहार में हुए हादसे से एनटीपीसी परिवार हतप्रभ जरूर है लेकिन प्रत्येक क्षेत्र में तत्परता से रात दिन काम करके सभी लोगो का विष्वास जीतने के लिए भी बेताब है। इसी कड़ी में आगे बढ़ते हुए घायल मरीजों को उच्चतम गुणवत्ता की चिकित्सा सुविधा के साथ साथ जले हुए अंगों की प्लास्टिक सर्जरी (स्किन ग्राफिंटग) कराकर शरीर को न केवल पुराने रूप में लाने बल्कि उसको निखारने का भी काम एनटीपीसी कर रही है ताकि घायल पीड़ित पूरे आत्मसम्मान के साथ जीवन जी सके। प्लास्टिक सर्जरी(स्किन ग्राफिंटग) के बाद स्वस्थ्य लाभ ले रहे उमाशंकर पांडे ने बताया की हादसे में घायल होने के बाद उसने जीने की उम्मीद छोड़ दी थी। एनटीपीसी ने उसे बचा तो लिया लेकिन वो इस हीन भावना से ग्रसित था कि अब जले के निशान लेकर वो समाज में कैसे जिएगा।

Read More »

56 सौ आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय रुका

रायबरेलीः जन सामना ब्यूरो। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के लगातार धरना-प्रदर्शन जारी रखने पर शासन ने सख्त रवैया अपनाया है। केंद्रों के न खुलने पर 5666 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के अक्टूबर माह का मानदेय रोक दिया गया है। इससे आंदोलनकारी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की मुश्किलें बढ़नी तय हैं। वहीं, बाल विकास पुष्टाहार विभाग के अधिकारी की समझौते को लेकर की जा रही कोशिशें व्यर्थ साबित हो रही हैं। महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ की ओर से लगातार धरना-प्रदर्शन किया जा रहा है। इसके चलते जिले के 2833 आंगनबाड़ी केंद्रों में ताला लटका हुआ है। हड़ताल के चलते अक्टूबर माह में शबरी संकल्प योजना के तीनों चरण फ्लॉप हो गए। इसकी रिपोर्ट शासन को भेज दी गई। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को हड़ताल से दूर रखने के लिए अधिकारियों ने काफी कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हो सके। पिछले 27 दिन से आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका धरना प्रदर्शन कर रही हैं। इस पर शासन ने कड़ा रुख अपनाने हुए सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के अक्टूबर माह का मानदेय रोक दिया है। इस कार्रवाई से आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं में आक्रोश व्याप्त है।

Read More »

अधिकारियों ने प्रिटिंग प्रेस में छापा मार चुनाव सामग्री जब्त की

रायबरेलीः जन सामना ब्यूरो। शहर स्थित चैहान मार्केट में संचालित कई प्रिटिंग प्रेस में देर शाम फ्लाइंग स्क्वायड टीम ने दबिश दी। तीन छापाखानों से नगर पालिका अध्यक्ष व सभासद प्रत्याशियों के प्रचार के लिए छपी सामग्री टीम ने जब्त कर ली। प्रचार सामग्री का जितना ब्योरा प्रेस में लिखा था, उससे कई गुना ज्यादा प्रकाशन की बात सामने आयी। टीम प्रभारी ने बताया कि दोषी पालिकाध्यक्ष व सभासद उम्मीदवारों के साथ ही ¨प्र¨टग प्रेस के संचालकों के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज किया जाएगा। आदर्श आचार संहिता प्रभारी आलोक कुमार (सिटी मजिस्ट्रेट) के साथ फ्लाइंग स्क्वायड की टीम ने सबसे पहले अवध प्रिटिंग प्रेस में छापा मारा। यहां नगर पालिका अध्यक्ष की सपा प्रत्याशी नसरीन बानो के लगभग 70 हजार नमूना मतपत्र मिले।

Read More »

जनता दल यू ने कांग्रेस को समर्थन की बात कही

कानपुर, स्वप्निल तिवारी। जनता दल यू के तत्वावधान में कानपुर प्रेस क्लब में पत्रकार वार्ता का आयोजन किया गया। इस मौके पर नगर अध्यक्ष प्रदीप यादव ने बताया कि सांप्रदायिक शक्तियों को हराने के लिए धर्मनिरपेक्ष ताकतों को विजय बनाने के उद्देश्य से कांग्रेस को समर्थन देने का ऐलान करते हुए भारी बहुमत से विजय बनाये। इस मौके पर कहा गया कि भाजपा को लगातार दो बार जनता ने विजयी बना कर नगर निगम भेजा। परंतु आज भी शहर की समस्याओं में कोई सुधार नहीं है। शहर में भीषण गंदगी है, दूषित पीने का पानी, नगर निगम के स्कूल और अस्पतालों की हालत खराब है। किसी भी क्षेत्र में भाजपा महापौर ने उपलब्धि नहीं की है। सफाई कर्मचारियों की भर्ती नहीं हुई है। ठेकेदारी प्रथा पर काम करके लूट की जा रही है।

Read More »

जानलेवा गड्ढे बन रहे दुर्घटना का कारण

रायबरेलीः जन सामना ब्यूरो। रायबरेली फैजाबाद मार्ग हाइवे पर बने जानलेवा गड्ढे लोगों के लिए मुशीबतों का शबब बन गए हैं। इस मार्ग से गुजरने वाले राहगीर खौफजदा होकर गुजरते हैं। इस हाइवे पर अमावां में भाजपा जिलाध्यक्ष दिलीप यादव के घर के सामने बने गढ्ढे में तो चार पहिया वाहनों की चेचिस धर जाना तय रहता है। इस गड्ढे में कितने बाइक सवार चुटहिल होकर अस्पताल पहुच चुके है। इस राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 330 ए की दुर्दशा रतापुर से ही शुरु हो जाती है। रतापुर चैराहे पर बने गड्ढों के कारण अक्सर जाम की स्थिति बनी रहती है। इसी सड़क पर आगे बढ़ने पर देवानन्दपुर खसपरी पावर ग्रिड के पास मंचितपुर तकिया चैराहे नईया नाले पर बने गढ्ढे सिधौना स्कूल के सामने दुसौती नहर पर बने गड्ढे इतने खतरनाक है कि जरा सा चूके तो अस्पताल पहुचना तय है।

Read More »

भाजपा को रोकना है तो गठबंधन जरूरी-डा. मसूद

हाथरसः जन सामना ब्यूरो। राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेशाध्यक्ष व पूर्व शिक्षा मंत्री डॉ. मसूद अहमद ने कहा कि मोदी व योगी दोनों ही झूठे हैं। यदि भाजपा को रोकना है तो गठबंधन बहुत जरूरी है। उन्होंने साफ कहा कि वह जातिवाद या फिर हिंदू-मुस्लिम की राजनीति करने नहीं आए हैं। वे तो भाईचारा चाहते हैं। आज जरूरत मौकापरस्त ताकतों के खिलाफ हर वर्ग को एकजुट होने की है। उन्होंने बसपा व सपा पर भी कटाक्ष किए।
उक्त बातें रालोद के पालिकाध्यक्ष प्रत्याशी एस. जलालुद्दीन के समर्थन में बीती रात्रि को मौहल्ला मधुगढ़ी में आयोजित विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए कहीं। रालोद प्रदेशाध्यक्ष डा. मसूद अहमद ने कहा कि इंकलाब हमेशा गरीबों से आया है। हालात से आप सभी वाकिफ हैं। इसलिए एक-एक वोट गिनवा दो, ताकि आपकी अहमियत को राजनीतिक दल समझ सकें। उन्होंने कहा कि नोटबंदी, फिर जीएसटी से किसान, मजदूर, व्यापारी सभी परेशान हैं। इसलिए समय के साथ चलो और रालोद के हाथ मजबूत करो। इससे पूर्व पश्चिमी उप्र के अध्यक्ष डा. अनिल चैधरी ने कहा कि आज यहां एक ही परिवार को सभी पद चाहिए। ब्लाक प्रमुख, नगर पालिका, जिला पंचायत व मंत्री तक रहने के बाद हाथरस, चंडीगढ़-पेरिस नहीं बन सका। सभा की अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक चैधरी गेंदालाल ने भी नाम लिए बगैर जिले के एक राजनीतिक परिवार पर तंज कसे।

Read More »

युवाओं ने रायबरेली में की पहली कार्यशाला

-प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे बच्चों का किया मार्गदर्शन
रायबरेलीः जन सामना ब्यूरो। पढ़े लिखे युवाओं का मार्गदर्शन करने और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयरी के लिए टिप्स देकर उन्हें प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से यूथ युनाईटेड फाॅर वैल्यू आॅडिशन ने रायबरेली में युवा कार्यक्रम आयोजित कर बच्चों को अनवरत परिश्रम करने और लक्ष्य बना कर अध्ययन करने की सीख दी है। यूथ युनाईटेड फाॅर वैल्यू आॅडिशन द्वारा आईएस परीक्षाओं की तैयारी के लिए मुफ्त में कार्यशाला का आयोजन मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले में किया जा चुका है। इसके अलावा बैंक, आईबीपीएस, सफाई अभियान, कैरियर काॅउंसिलिग वर्क शाप, पुलिस सबइंस्पेक्टर परीक्षाओं के लिए मुफ्त कक्षायें, विधिक जागरूकता कार्यक्रम, नशा मुक्ती कार्यक्रम और रैलीयां समेत विभिन्न प्रोग्राम चलाये जा चुके हैं। उनके प्रयास से अब तक 35 युवा लाभान्वित हो चुके है। शहर रायबरेली मे युवां की पहली कार्यशाला डिग्री कालेज चैराहे के निकट जयगणेश आइएस कोचिंग मे संपन्न हुई। इस कार्यशाला में आईएएस स्वरोचिष सोमवंशी तथा प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करा रहे सनोज त्रिवेदी ने आईएएस तथा अन्य परीक्षाओं में बेहतर प्रदर्शन करने पर चर्चा की। युवा कार्यक्रम का उद्देश्य रायबरेली में छात्रों के छोटे छोटे समूह बनाना है जिसमें वे आपस में विचारों का आदान प्रदान कर सामूहिक मूल्य संवर्धन कर सकें। इसकी कोई मेम्बरशिप फीस नहीं है। ये एक प्लेटफार्म है जिसके माध्यम से जिले के युवा आपस में सार्थक संवाद स्थापित कर स्वयं को और अपने चारों ओर के वातावरण को बेहतर बना सकते हैं। चर्चा में सभी इस बात पर सहमत हुए कि सभी चीजें किताबें पढ़ने से नहीं सीखी जा सकतीं।

Read More »