Thursday, April 25, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » विधायक अदिति सिंह ने जनसंपर्क कर चेयरमैन प्रत्याशी के लिए लोगों से मांगा समर्थन

विधायक अदिति सिंह ने जनसंपर्क कर चेयरमैन प्रत्याशी के लिए लोगों से मांगा समर्थन

रायबरेलीःजन सामना ब्यूरो। नगर पालिका अध्यक्ष का चुनाव 29 नवंबर को होना है। वही सदर विधायक सुश्री अदिति सिंह के लगातार जनसंपर्क से नगर पालिकाध्यक्ष के लिए कांग्रेस प्रत्याशी पूर्णिमा श्रीवास्तव की स्थिति बेहतर है। सदर विधायक सुश्री अदिति सिंह के लगातार जनसम्पर्क से पूर्णिमा श्रीवास्तव को हर वर्ग का साथ मिल रहा है। उनके जनसम्पर्क के दौरान भारी जनसैलाब देखा जा सकता है। रायबरेली की जनता को सुश्री अदिति सिंह पर पूर्ण विश्वास है, इसीलिए पूर्णिमा श्रीवास्तव को व्यापक जनसमर्थन मिल रहा है।
इन दिनों सुश्री अदिति सिंह कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थन में लगातार क्षेत्र के लोगों से मिल रही हैं। इस दौरान लोगों की समस्याओं को सुनते हुए उनका निराकरण कर रही हैं। रायबरेली सदर विधायक सुश्री अदिति सिंह के भीषण जनसंपर्क से नगरपालिका चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी पूर्णिमा श्रीवास्तव का नगर पालिका अध्यक्ष बनने का दावा मजबूत होता जा रहा है। जनलोकप्रिय विधायक सुश्री अदिति सिंह के जनसंपर्क से लोगों में पार्टी प्रत्याशी पूर्णिमा श्रीवास्तव के प्रति विश्वास बढ़ रहा है और यह विश्वास प्रत्याशी को जीत की ओर अग्रसर कर रहा है। इसी क्रम में आज पार्टी के नेताओं व कार्यकर्ताओं के साथ विधायक सुश्री अदिति सिंह जी की ओर से रायबरेली नगर निगम के शक्तिनगर, शिवाजीनगर एवं अम्बेडकरनगर में जनसम्पर्क किया गया। इस दौरान उन्होंनेघर-घर जाकर लोगों को नगरपालिका क्षेत्र के विकास कार्यों के लिए श्रीमती पूर्णिमा श्रीवास्तव जी को पालिकाध्यक्ष पद पर जीत दिलवाने की अपील की।
सुश्री अदिति सिंह ने कहा कि नगर पालिका द्वारा बीते लंबे समय से क्षेत्र में विकास कार्य नही कराये गए हैं। जिससे क्षेत्र की जनता नाराज है। क्षेत्र के लोगों को ऐसा जनप्रतिनिधि चाहिए जो क्षेत्र में विकास करके लोगों की समसयाओं को हल कर सकें। उन्होंने लोगों से कांग्रेस प्रत्याशी पूर्णिमा श्रीवास्तव को चुनने की अपील की और कहा कि विकास की इच्छाशक्ति रखने वाले लोगों को चुनकर ही रायबरेली नगर को उन्नतशील बनाया जा सकता है। इसलिए आने वाली 29 नवंबर को पूर्णिमा श्रीवास्तव को अपना वोट देकर उनको जिताये।