Saturday, May 18, 2024
Breaking News
Home » 2018 (page 161)

Yearly Archives: 2018

सपा शहराध्यक्ष ने किया भ्रमण

हाथरस, नीरज चक्रपाणि। ईद व रक्षाबन्धन के पर्वों को देखते हुये सपा नगर अध्यक्ष मौ. इशाक शाह ने शहर के खाई मौहल्ला, श्रीनगर, मधूगढ़ी, लाला का नगला, नाई का नगला, नवीपुर आदि का भ्रमण किया। जहां पालिका द्वारा लगाई गईं लाइटें अधिकाश खराब मिलीं तथा गन्दगी के ढेर लगे हुये थे। जिनसे बीमारियां फैल सकती हैं।
नगराध्यक्ष ने पालिका के ईओ को ज्ञापन देकर इन समस्याओं को दूर करने की मांग की। नगर अध्यक्ष के साथ सतीश यादव, हाजी नवाव, राजेश सविता, हीरालाल यादव, गोपाल सैनी, कन्हैयालाल शर्मा, पंकज वार्ष्णेय, अशफाक, सुनील शर्मा एड. आदि थे।

Read More »

क्षत्रिय महासभा ने किया वृक्षारोपण

हाथरस, नीरज चक्रपाणि। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ने गांव हतीसा स्थित श्री महाराणा प्रताप उ. मा. विद्यालय के खेल मैदान में वृक्षारोपण किया। वृक्षारोपण करने वालों में जिलाध्यक्ष योगेन्द्र सिंह गहलौत, राष्ट्रीय संयुक्त मंत्री मतेन्द्र सिंह गहलौत, अशोक सिंह गहलौत, रघुवीर सिंह, राजेन्द्र सिंह, पृथ्वीराज सिंह, प्रवेन्द्र सिंह, सत्यम सिंह, ध्रुव, संदीप सिंह, राजदीप सिंह, शोभा चौधरी, पूजा देवी, कु. मीनू शर्मा, लोकेश शर्मा, संगीता देवी, कु. आशा, नितिन शर्मा, सुरजीत, महेश सागर, दिवाकर सिंह गहलौत, किशनसिंह गहलौत, शिवम गहलौत आदि थे।

Read More »

इग्नू में प्रवेश अब 31 तक

हाथरस, नीरज चक्रपाणि। सेठ फूलचन्द बागला (पी.जी.) कालेज में संचालित इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय नई दिल्ली के अध्ययन केन्द्र में प्रवेश की अन्तिम तिथि 31 अगस्त करदी गई है।

Read More »

वाजपेयी के निधन पर शोक व्यक्त

हाथरस, नीरज चक्रपाणि। पूर्व प्रधानमंत्री अटलबिहारी वाजपेयी के निधन पर शोकसभा रामखिलौनी वाष्र्णेय के प्रतिष्ठान पर सतीशचन्द्र टालीवाल एड. की अध्यक्षता में हुई। जिसमें अटलजी के निधन पर शोक व्यक्त करते हुये उनके छविचित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित किये। श्रद्धा सुमन अर्पित करने वालों में भाजपा नेता दिलीप चैधरी, रामखिलौनी वाष्र्णेय, श्याम सुन्दर शर्मा बंटी भैया, किशनलाल शर्मा, मनोज शर्मा, बौ. लक्ष्मीनारायण शर्मा, मनीष अग्रवाल, महेशचन्द्र कश्यप, केदारीनाथ ताऊ, जितेन्द्र शर्मा, ब्रजेश खण्डेलवाल, हरीश वाष्र्णेय, योगेन्द्र मोहन शर्मा, गिर्राज किशोर वशिष्ठ, प्रदीप शर्मा, ध्रुव वर्मा, राजेश शर्मा, अमित शर्मा, आईडिया, सत्यप्रकाश रंगीला, विजय गुप्ता, राकेश शर्मा अनाड़ी, मुकेश टालीवाल आदि थे।

Read More »

विशाल अटल कलश यात्रा 24 को हाथरस मेंः जगह-जगह स्वागत की तैयारी

हाथरस, नीरज चक्रपाणि। भारतीय जनता पार्टी के गौरवमयी, यशस्वी पूर्व प्रधानमंत्री गोलोकवासी श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी की विशाल कलश यात्रा को लेकर भाजपा के प्रदेश मंत्री श्री धर्मवीर सिंह प्रजापति 24 अगस्त को दोपहर एक बजे लखनऊ से हाथरस जिले में प्रवेश करेगी जिसकी अगुवाई भाजपा जिलाध्यक्ष गौरव आर्य, सांसद राजेश दिवाकर, विधायक सदर हरीशंकर माहौर, विधायक वीरेन्द्र राना व पालिकाध्यक्ष आशीष शर्मा जिला की सीमा गोविन्दपुर सादाबाद पर करेंगे एवं कलश यात्रा का भव्य स्वागत होगा। कलश यात्रा इसके बाद सादाबाद में मण्डल अध्यक्ष रविकांत गर्ग व अन्य जिला पदाधिकारियों द्वारा स्वागत किया जायेगा। बिसाना में औजवीर सिसौदिया, चन्दपा व मीतई पर सुमित शर्मा, गिजरौली, हाथरस, राममंदिर, दयानतपुर, रूहेरी, बरसै, सासनी, मंगलायतन से अलीगढ को प्रस्थान करेगी।

Read More »

का. भगवानदास मार्ग मुरसान गेट क्षेत्र से एक हफ्ते में 2 बाइक चोरी

हाथरस, नीरज चक्रपाणि। शहर में वाहन चोर फिर से सक्रिय हो गये हैं और कोतवाली क्षेत्र के कामरेड भगवानदास मार्ग मुरसान गेट क्षेत्र से एक हफ्ते में 2 मोटरसाइकिलों को चोरी कर ले गये। वाहन चोरी की बढती घटनाओं से लोगों में खलबली मची हुई है।
शहर में वाहन चोरी की बढती घटनाओं से वाहन मालिकों को अपने वाहनों की सुरक्षा का खतरा बढ गया है और अज्ञात वाहन चोर गत रविवार की शाम को घर के सामने से त्रिपुरारी नगर में सुरेशचन्द्र शर्मा पुत्र नानकचन्द्र की हीरो स्पलेण्डर बाइक संख्या यूपी 86 आर/1183 को चोरी कर ले गये। बताया जाता है सुरेश चन्द्र शर्मा ने वाहन चोर को गाडी चुराते देख लिया और शोर मचाया तथा उसके पीछे भी दौड लगाई लेकिन हाथ नहीं आ सका और गाडी लेकर भाग गया।
उक्त क्षेत्र में ही माता बौहरे वाली देवी मंदिर के बाहर से दर्शन करने आये सर्राफा व्यापारी अरविन्द सोनी के पुत्र आशीष सोनी निवासी गली जोगियान घण्टाघर की हीरो ग्लैमर बाइक संख्या यूपी 86 एन/1377 को अज्ञात चोर चोरी कर ले गये। उक्त क्षेत्र में वाहन चोरी की बढती घटनाओं से लोगों में खलबली मची हुई है तथा घटना की रिपोर्ट हेतु कोतवाली पुलिस को तहरीर दे दी गई है।

Read More »

संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत

हाथरस, नीरज चक्रपाणि। थाना हाथरस गेट क्षेत्र के इगलास अड्डा स्थित फूलपुर में एक गर्भवती नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो जाने से सनसनी फैल गई तथा मृतका के मायके वालों ने दहेज का आरोप लगाते हुये थाने में तहरीर दी है।
बताते हैं कि जनपद फिरोजाबाद के थाना नारगी क्षेत्र के गांव मोमदी निवासी रनवीर सिंह ने करीब डेढ़ साल पहले अपनी 22 वर्षीय पुत्री सीमा की शादी इगलास अड्डा फूलपुर निवासी दुर्गेश पुत्र लालबहादुर के साथ की थी और शादी के बाद से ही आपस में विवाद के चलते सीमा 7 माह से गर्भवती थी और आरोप है कि उसके साथ मारपीट की गई थी जिससे उसकी हालत बिगड़ गई और उसे उपचार हेतु आगरा के निजी अस्पताल ले जाया जहां पर उसकी बीती रात्रि को मौत हो गई।

Read More »

बस में निकला सर्पः हड़कम्प

हाथरस, नीरज चक्रपाणि। तालाब चौराहा पर खडी एक रोडवेज बस में आज एक जहरीला 5 फुट लम्बा सांप निकल आने से बस में सवार यात्रियों में भारी चीख पुकार व अफरा तफरी मच गई और मौके पर लोगों की भारी भीड लग गई।
बताया जाता है तालाब चौराहा पर आज दोपहर मथुरा डिपो की एक रोडवेज बस खडी थी और उसमें सवारियां अपने गंतव्य के लिए बैठ रही थीं तभी बस में यात्रियों को अचानक एक जहरीला करीब 5 फुट लम्बा सर्प दिखाई दिया तो यात्रियों में अफरा तफरी मच गई और उनकी चीखं सुनकर लोगों की वहां पर भारी भीड लग गई तथा लोगों ने सर्प को जैसे तैसे बस से निकाला और फिर सडक पर सर्प ने दौड लगाई तो भगदड मच गई और सर्प को जैसे तैसे तालाब की ओर छोड दिया गया।

Read More »

केरल पीड़ितों के लिए तहसील कैंपस में रखे गए दान पात्र

कानपुर/घाटमपुर, शीराजी। केरल में आई भीषण बाढ़ की त्रासदी झेल रहें और समस्याओं से जूझ रही जनता की मदद के लिए प्रशासन द्वारा एसडीएम कोर्ट व तहसीलदार न्यायालय के बाहर दानपात्र रखवाए गए हैं। जिसमें स्थानीय जनता से मदद के रूप में दान देने की अपील की गई है। नायब तहसीलदार राकेश वर्मा ने बताया की संपूर्ण समाधान दिवस में आई क्षेत्रीय जनता से दान देने का आग्रह किया गया था। जिसमें जनता व तहसील कर्मियों ने सहयोग किया है। इसके अलावा राजस्व कर्मियों द्वारा अलग से भी मदद की व्यवस्था की जाएगी उन्होंने समृद्ध लोगों से आवाहन किया कि वे इस संकट की घड़ी में आगे आएं और अपने देश के पीड़ित भाइयों की दिल खोलकर मदद करें।

 

Read More »

आयुक्त की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित

कानपुर/घाटमपुर, शीराजी। मांह का दूसरा संपूर्ण समाधान दिवस आज स्थानीय तहसील सभागार में कमिश्नर कानपुर जोन सुभाष चंद शर्मा की अध्यक्षता में संपन्न हो गया। इस मौके पर पुलिस महानिरिक्षक आलोक सिंह अपर जिलाधिकारी सप्लाई चित्रलेखा सिंह एसडीएम मीनू राणा तहसीलदार अश्विनी कुमार ने भी आए पीड़ितों की शिकायतें सुनी ग्राम घटवा से आई पीड़िता की शिकायत पर आईजी ने 24 घंटे के अंदर गिरफ्तारी के स्थानीय पुलिस को आदेश दिए हैं। संपूर्ण समाधान दिवस में राजस्व की 31 विकास 30 पुलिस की 25 सप्लाई की 15 विद्युत की पांच नगरपालिका शिक्षा चकबंदी लोक निर्माण बैंक जिला प्रोवेशन आदि कुल 116 शिकायतें प्रार्थना पत्र आए जिनमें 3 शिकायतों का मौके पर निस्तारण कर दिया गया शेष शिकायतों को संबंधित विभागों को शीघ्र निस्तारण किए जाने के आदेश के साथ सौंपा गया है।

 

Read More »