Saturday, May 18, 2024
Breaking News
Home » 2018 (page 244)

Yearly Archives: 2018

क्षेत्रीय महामंत्री ओमप्रकाश पदमुक्त किये गये, संगठन के एकपक्षीय फैसले लेना भारी पड़ा

कानपुर नगर, जन सामना संवाददाता। देश में 2019 लोकसभा चुनावों की दस्तक साफ सुनाई दे रही है। सभी राजनीतिक दलों में हलचलें बढ़ गई हैं। कहीं गठबंधन बनने बिगड़ने की तो कहीं संगठनों में फेर बदल की सुगबुगाहट सुनाई दे रही है। उत्तर प्रदेश के कानपुर में भी भारतीय जनता पार्टी के कानपुर, बुंदेलखंड क्षेत्र के महामंत्री संगठन ओमप्रकाश श्रीवास्तव को पदमुक्त किये जाने की चर्चा आम हुई, कानपुर भाजपा के गलियारों में आम कार्यकर्ताओं में सुगबुगाहट है कि पिछले दिनों कानपुर दक्षिण के एक पिछड़े वर्ग के कद्दावर नेता को दक्षिण जिलाध्यक्ष और संगठन मंत्री द्वारा एक पक्षीय कार्यवाही करने और अखबार में फर्जी खबर छपवाने की कार्यवाही भारी पड़ी चुनावी वर्ष में इस प्रकार की गैरजिम्मेदाराना फैसले लेना और मीडिया में देना पार्टी की छवि को बट्टा लगाने के रूप में भी देखा जा रहा है। क्षेत्रीय संगठन महामंत्री द्वारा पूर्व में भी कई फैसले बिना गुण दोष की जांच किये लिये गये थे जो भाजपा कार्यकर्ताओं को रास नहीं आते थे किन्तु अनुशासन के भय से कोई कुछ कह नहीं पाता था। दक्षिण जिलापदाधिकारी में सिर्फ चाटूकारिता को प्रश्रय मिल रहा था और संगठन का कार्य करने वाले किनारे लगाए जा रहे थे इसीलिए भाजपा दक्षिण जिला इकाई प्रदेश नेतृत्व की अपेक्षा के अनुरूप कार्य नहीं कर रही सूत्रों से पता चला है कि भाजपा दक्षिण जिलापदाधिकारियों में भी भारी फेरबदल हो सकता है। ओमप्रकाश के कृपापात्रों में बेचैनी बढ़ गई है।

Read More »

मलिखानपुर के समीप चल रहा था अवैध रिफलिंग का कारोबार

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। शिकोहाबाद में अवैध रूप से घरेलू सिलेंडरों से वाहन और छोटे सिलेंडरों में रिफलिंग का कारोबार नगर में बड़े पैमाने पर हो रहा है। ऐसे ही एक ठिकाने पर पुलिस ने छापा मार कार्रवाई की तो वहां पूरा अवैध रूप से रिफलिंग का कारोबार चलता मिला। हालांकि इस दौरान पुलिस किसी को गिरफ्तार नहीं कर सकी। मौके से १५ सिलेंडर भरे व खाली, कांटा, बांट, तीन रिफलिंग की मशींने व अन्य सामान बरामद हुआ है।
थाना शिकोहाबाद पुलिस को सूचना मिली कि मलिखानपुर के समीप ऊसरा में अवैध रिफलिंग का कारोबार चल रहा है। पुलिस ने रात में छापामार कार्रवाई की। पुलिस के पहुंचने से पहले ही रिफलिंग के कारोबार में जुड़े लोग भाग गए। पुलिस कौ मौके से रिफलिंग का सामान जिसमें 15 सिलेंडर, कांटा, बांट, तीन रिफलिंग की मशीनें और अन्य सामान बरामद किया। उप निरीक्षक अशोक कुमार की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ अवैध रूप से गैस रिफलिंग करने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रभारी निरीक्षक ने विजय गौतम ने बताया शीघ्र ही आरोपियों को पुलिस प्रकाश में लाकर गिरफ्तार कर जेल भेजेगी।

 

Read More »

ईदगाह से लेकर सड़कों पर गूंजा अखिलेश यादव जिंदाबाद

लखनऊ, राम प्रकाश वरमा। अखिलेश यादव 10 बजे प्रातः ईदगाह, लखनऊ गये, उसके बाद टीले वाली मस्जिद जाकर सभी को ईद की बधाई दी।
श्री यादव नेता प्रतिपक्ष विधान परिषद अहमद हसन सहित एक दर्जन लोगों, जिनमें कुछ स्थानीय पार्षद भी शामिल थें, उनके घर जाकर ईद की मुबारकबाद और भविष्य के लिये शुभकामनायें दी। सबसे दिलचस्प वाक्या ईदगाह का रहा जहाॅ श्री यादव के पहुॅचते ही अखिलेश यादव जिन्दाबाद के नारे लगने लगे। इमाम फिरंगी महली ने पूर्व मुख्यमंत्री श्री यादव का इस्तकबाल किया। अखिलेश यादव ने कहा कि ईद सद्भाव, भाईचारा और सुख-शांति का संदेश देता हैं। हमारे देश में ईद, दिवाली, बड़ा दिन और नये साल के उत्सव हर्षोल्लास से मनाये जाते हैं।

Read More »

नगर निगम की मेयर ने ईदगाह स्थल को सजवाया दुल्हन की तरह

अमन चैन की दुआ करते हुए सम्पन्न हुई ईद की नमाज
जिला प्रशासन के साथ-साथ पुलिस की चौकसी दिखी सर्तक
शिकोहाबाद, सिरसागंज में भी दिखा ईद का उत्साह
फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। शनिवार की सुबह ईदगाह के साथ शहर की विभिन्न मस्जिदों में ईद की नमाज अता की गयी। विभिन्न राजनीतिक पार्टियों के साथ समाज सेवियों ने कैम्प लगाकर ईद की शुभकामनाये गले मिलकर लोगो को दी। सुबह से ही गाॅधी पार्क स्थित ईदगाह पर नवाजियों को हुजूम लगाना शुरू हो गया था। हजारों की संख्या में नमाजियों ने शान्ति सौहार्द्र के साथ ईद की नमाज को अता किया। पुलिस प्रशासन के साथ नगर निगम की टीम ने ईदगाह के साथ शहर में कडी सुरक्षा के साथ साफ-सफाई पर ध्यान रखा। शनिवार को इस्लाम धर्म के पवित्र माह रमजान के अन्तिम दिन ईद की नमाज शहर की विभिन्न मस्जिदों के साथ ईदगाह में पढ़ी गयी। ईदगाह स्थल पर हजारों की संख्या में मुस्लिम समाज के साथ राजनेता, हिन्द एकत्रित हुए ईद की नमाज मुस्लिम समाज के लोगो द्वारा शान्ति और सौहार्द्र के साथ अमन शान्ति के लिए अल्ला से दुआ करते हुए अता की।

Read More »

युवक की दिल्ली में मौत के बाद थाने में शिकायत जाॅच में जुटी दक्षिण पुलिस

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। थाना दक्षिण पुलिस एक युवक की मौत दिल्ली में होने पर घटना की जाॅच में छानवीन कर रही है। मृतक के परिजनों ने ससुराल के लोगो के खिलाफ जहर देकर हत्या करने की तहरीर थाने में दी है।
बताते चले कि विगत 13 जून 2018 को थाना दक्षिण क्षेत्र के सुहाग नगर निवासी प्रेमसिंह पुत्र गोवर्धन द्वारा 28 वर्षीय धीरज पुत्र प्रदीप निवासी निजाफगढ़ दिल्ली को सरकारी ट्रामा सेन्टर में बुखार होने की जानकारी देते हुए भर्ती कराया गया था। जिसको चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार देते हुए हालत नाजुक होने की बात कह अस्पताल में भर्ती कर दिया। जिसको दो दिन बाद परिजन जिला अस्पताल आकर दिल्ली ले गये। जहां धीरज की पुलिस की माने तो मौत हो गयी। पुलिस ने बताया कि मृतक के परिजनों ने ससुराल के लोगो पर जहरदेकर मारने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है। उक्त व्यक्ति के बार में अस्पताल के दस्ताबेजों को खंगालने का पुलिस कार्य कर रही है।

Read More »

शान्ति भंग की धारा में आधा दर्जन को भेजा जेल

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। अलग -अलग थाना पुलिस ने आधा दर्जन लोगो को गिरफ्तार करने के बाद अभियोग दर्ज करते हुए जेल भेजा गया।
थाना रामगढ़ क्षेत्र के अम्बेनगर निवासी बलवीर उर्फ टूण्डा पुत्र सुजानसिंह को इलाका पुलिस ने विगत रात्रि में गस्त के दौरान दबोच लिया। जिससे पास चाकू बरामद करते हुए सम्बन्धित धारा में अभियोग दर्ज कर जेल भेजा गया। दूसरी घटना में थाना दक्षिण पुलिस ने विगत रात्रि में हिमायूपुर क्षेत्र अशर्फी नगर निवासी सत्यपाल राठौर पुत्र शिवचरनलाल, विजय राठौर पुत्र शिवचरन , मनोज पुत्र अमर सिंह पिक्की यादव पुत्र मनोज कुमार को आपस में मारपीट होने पर गिरफ्तार कर लिया। जिनके खिलाफ शान्ति भंग की धारा में अभियोग दर्ज करते हुए जेल भेजा। वही पत्नी से मारपीट होने के कारण भीमनगर निवासी सन्जू पुत्र ब्रज मोहन को भी गिरफ्तार करने क बाद जेल भेजा गया।

Read More »

नगर निगम के खत्ते में मिला अज्ञात युवक का शव

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। थाना रामगढ़ क्षेत्र के चनौरा स्थित नगर निगम के कूड़ा घर में एक युवक का शव मिलने से हडकम्प मच गया। मौके पर पहुची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया।
थाना रामगढ़ क्षेत्र. चनौरा स्थित नगर निगम के कूडा घर में लगभग 27 वर्षीय अज्ञात युवक का शव लोगो ने पडा देखा जिसको देखने के बाद क्षेत्र में हडकम्प मच गया। मौके पर काफी लोगो की भीड लग गयी। उन्ही में से किसी ने घटना की जानकारी इलाका पुलिस को दी। मौके पर पहुची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। उक्त घटना के सम्बन्ध में थानाध्यक्ष रामगढ़ ने बताया कि मृतक के शव को संभवतः खत्ते में फैका गया है। जिसके शरीर पर चोट के निशान है, वास्तविक जानकारी पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने पर ही हो सकेगी। फिलहाल शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया जा रहा है।

Read More »

करंट लगने से गाय की मौत आक्रोशित लोगों ने मार्ग किया जाम

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। थाना दक्षिण क्षेत्र के मौहल्ला कोटला में विद्युत करंट से एक गाय की मौत हो गयी। आक्रोशित लोगो ने स्टेशन रोड को जाम कर दिया। मौके पर पहुची पुलिस ने लोगों को समझाने के बाद जाम को खुलवाया।
थाना दक्षिण क्षेत्र के मौहल्ला कोंटला निवासी पप्पू की गाय उसके दरबाजे के पास खडी थी। उसी दौरान हाईटैंसन का तार टूटने से करंट लगने के कारण गाय की मौके पर ही मौत हो गयी। गाय की मौत के बाद आक्रोशित परिजनों ने मार्ग को जाम कर दिया। स्टेशन रोड मार्ग को जाम करने की सूचना मिलने पर मौके पर पहुची पुलिस ने आक्रोशित लोगो को समझाने के बाद जाम को खुलवाया। लोगों का कहना था कि विद्युत विभाग को शिकायत करने के बाद भी काफी देर तक लाइट को चालू रखा। समय से लाइट को काट दिया जाता तो गाय की जान बच सकती थी।

Read More »

ट्रक ने भूसा से भरी बुग्गी को मारी टक्कर बुग्गी चालक की मौत

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। थाना नारखी क्षेत्र के नगला बीच पर भूसे से भरी बुग्गी को ट्रक ने टक्कर मार दी। जिससे बुग्गी चालक की मौत हो गयी। जबकि ऊॅट का पेर टूट गया, मृतक के शव को मौके पर पहुची पुलिस पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल लेकर आयी।
थाना नारखी के गांव परिशान्त पुर निवासी 35 वर्षीय महेशचन्द्र पुत्र रामवीरसिंह अपने गांव से ऊॅट गाडी पर भूरा भरकर मण्डी की ओर आ रहा था। उसी दौरान नगला बीच के समीप पीछे से आ रहे एक ट्रक चालक ने टक्कर मर दी। जिससे बुग्गी पलट गयी जिसके नीचे दबकर चालक महेंशचन्द्र की मौके पर ही मौत हो गयी, बुग्गी पलटने से ऊॅट भी गम्भीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुची पुलिस ने मृतक के शव को बाहर निकालने के बाद पोस्टमर्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। घटना की जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया।

Read More »

गैस सिलेण्डर लीक होने से दम्पति झुलसे

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। थाना नारखी के गांव गंगानी में घरेलू गैस सिलेण्डर लीक होने से दम्पति झुलस गये। जिनको उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां महिला की हालत नाजुक बतायी गयी। दोनो लोग पडाके बना रहे थे।
थाना नारखी के गांव गंगानी निवासी 35 वर्षीय देवेन्द्र पुत्र रामसनेही अपनी 30 वर्षीय पत्नी सुनीता देवी के साथ घर पर गैस सिलेण्डर जलाकर पडाके सेकने का कार्य कर रहा ंथा। उसी दौरान अचानक गैस सिलेण्डर लीक होने से घर में आग लग गयी। जिससे दोनो लोग आग के घेरे में आकर बुरी तरह झुलस गये। इतना ही नही परिजनों ने बताया कि उसके घर का सारा सामान झुलस गये। आग से झुलसे दम्पति को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सक ने महिला की हालत चिन्ताजनक बतायी है।

Read More »