Thursday, May 16, 2024
Breaking News
Home » 2018 » March (page 15)

Monthly Archives: March 2018

गेंहू खरीद की व्यवस्था के सम्बंध में बैठक 21 मार्च को

कानपुर देहात, जन सामना ब्यूरो। जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में कलेेक्टेªट सभाकक्ष में 21 मार्च को अपरान्ह 4 बजे बैठक की जायेगी। जिसमें रबी विपणन वर्ष 2018-19 में न्यूनतम समर्थन मूल्य योजनान्तर्गत गेंहू खरीद की व्यवस्था के सम्बंध में गेंहू खरीद कार्य में नियुक्त समस्त कार्मिकों को प्रशिक्षित करने के उद्देश्य से जनपद स्तर पर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में कार्यशाला का आयोजन कराया जाना है जिसमें गेंहू खरीद में योजित कार्मिकों को विस्तृत रूप से प्रशिक्षित करने के साथ-साथ गंेहू खरीद से संबंधित बिन्दुओं पर सारगर्भिता चर्चा की जायेगी। यह जानकारी अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व/प्रभारी अधिकारी गेंहू खरीद विद्याशंकर सिंह ने दी है।

Read More »

राज्यमंत्री डेरापुर ब्लाक प्रमुख के शपथ ग्रहण समारोह में होंगे सम्मलित

कानपुर देहात, जन सामना ब्यूरो। उत्तर प्रदेश के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) ग्राम्य विकास, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य (एमओएस) के डा0 महेन्द्र सिंह जनपद कानपुर देहात में 21 मार्च को प्रातः 10 बजे मंत्री डेरापुर विकास खण्ड परिसर में नव निर्वाचित ब्लाक प्रमुख डा. प्रीति द्विवेदी के शपथ ग्रहण समारोह में सम्मलित होंगे। यह जानकारी प्रोटोकाल ने दी है।

Read More »

स्वच्छता से सिद्धि स्वच्छता पखवाडा बैठक 21 मार्च को

कानपुर देहात, जन सामना ब्यूरो। स्वच्छता से सिद्धि स्वच्छता पखवाडा/विशेष संचारी योग नियंत्रण पखवाडा बीते 2 मार्च से 16 मार्च के अन्तर्गत वेक्टर जनित रोगों से बचाव एंव नियंत्रण तथा जनपद के शहरी/ग्रामीण क्षेत्रों में अन्य गतिविधियां संचालित करने हेतु अंर्तविभागीय बैंठक का आयोजन मुख्य चिकित्सा अधिकारी की अध्यक्षता में सभागार कार्यालय मुख्य चिकित्सा अधिकारी कानपुर देहात में 21 मार्च को अपरान्ह 12 बजे से 2 बजे तक आहूत की जानी है। जिसमें विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहेंगे। यह जानकारी मुख्य चिकित्साधिकारी डा. सुरेन्द्र रावत ने दी है।

Read More »

प्रदेश सरकार के सफल एक वर्ष हर्षोल्लास के साथ मना

कानपुर देहात, जन सामना ब्यूरो। सरकार का स्लोगन ‘एक साल-नई मिसाल‘ वर्तमान प्रदेश सरकार के एक साल के वर्षगांठ पर बाढ़ापुर रोड स्थित सुपर मार्शल आर्ट एकेडमी के छात्र-छात्राओं द्वारा एक साल-नई मिसाल कार्यक्रम पर हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। प्रदेश सरकार की प्रमुख उपलब्धियां, कल्याणकारी योजनाओं और कार्यक्रम को विस्तार से बताया गया। सरकार द्वारा बिना भेदभाव सभी जिले मुख्यालय को 24 घंटे, तहसील को 20 घंटे तथा गांवों को 18 घंटे बिजली की आपूर्ति जा रहा है विद्युत आपूर्ति ठीक से होने पर छात्र-छात्राओं व प्रतियोगिता की तैयारी में अध्ययन कर रहे छात्र को लाभ मिल रहा है जोकि उनके सर्वांगीण विकास में सहायक है।

Read More »

अवैध पटाका फैक्टरी में धमाका, हादशा टला

हाथरस, नीरज चक्रपाणि। हाथरस की सदर कोतवाली क्षेत्र के नवीपुर कला आबादी इलाके में चल रही अवैध पटाखे की फैक्ट्री में अज्ञात कराणों के चलते हुये विस्पोट से मकान की छत उड़ गयी फैक्ट्री संचालक गंभीर रूप से घायल हो गया। विस्पोट की अवाज और घर की छत के उड़नें से आस पास की आबादी में अफरा तफरी मच गयी, विस्पोट में घायल मकान स्वामी को उपचार के लिये जिला अस्पताल पहुंचाया गया। धमाके की सूचना पर पुलिस और प्रशासन के अधिकारी फायर सर्विस, बम स्क्वायड और डॉग स्क्वायड साथ मौके पर पहुँच कर जाँच पड़ताल में जुट गए है।

Read More »

भट्टे पर कार्यरत मैनेजर का शव पेड़ पर लटका मिला

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। थाना सिरसागंज क्षेत्र कठफोरी के समीप एक खेत में युवक का शव पेड पर लटका मिला। सूचना पर पहुची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। जनपद हमीरपुर के थाना राठ क्षेत्र टोला काटेना निवासी 30 वर्षीय राजकुमार पुत्र छोटेलाल सिरसागंज स्थित एक भट्टे पर मैनेजर के पद पर कार्य करता था। विगत रात्रि में वह भट्टे से घूमने की कहकर निकला था। रात्रि में वह वापस घर नही लोटा तो परिजनों ने उसको तलाशा उसी समय किसी ने बताया के गांव के बाहर इन्दौरसिंह के बाग में एक पेड पर युवक का शव लटका हुआ है। लोगो ने जाकर देखा तो शव किसी ओर का नही बल्कि राजकुमार का निकला। जिसको देख लोगो में हडकम्प मच गया। सूचना पर पहुची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्तपाल भिजवाया। पुलिस घटना की जाॅच पडताल कर रही है।

Read More »

पुरानी रंजिश को लेकर व्यक्ति के साथ मारपीट

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। थाना नसीरपुर के गांव गिरधारी की ठार पर पुरानी रंजिश को लेकर एक व्यक्ति को मारपीट कर घायल कर दिया। थाना नसीरपुर क्षेत्र के गांव गिरधारी की ठार निवासी 40 वर्षीय रामसेवक पुत्र बाबूराम को पुरानी रंजिश को लेकर गांव के ही धर्मसिंह, राजाराम, हाकिम, वीरसिंह आदि लोगो ने मारपीट कर घायल कर दिया। घायल की माने तो वह झाड-फूस का कार्य करता है। रात्रि में एक गाव से थाली बजाकर लोट रहा था कि रास्ते में उक्त लोगो ने पकड कर मारपीट करते हुए घायल कर दिया। जिसको आज सुबह उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। घायल के परिजनों ने मारपीट करने वालों के खिलाफ थाने में तहरीर भी दी।

Read More »

नवरात्रि के दूसरे दिन हुई माता ब्रहा्रचारिणी की पूजा अर्चना

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। चैत्र नवरात्रि के दूसरे दिन घर-घर में दूसरी स्वरूपा देवी बृह्राचारिणी देवी की पूजा अर्चना की गयी। सुबह से ही माता रानी के भक्त मंगला दर्शन के साथ श्रृगांर आरती में उपस्थित हुए। मन्दिर परिसर में मातारानी के जयघोष सुबह से साॅय तक गूंजते रहे। चैत्र नवरात्रि के दूसरे दिन घर-घर में दूसरी स्वरूपा बृहा्रचारिणी माता की पूजा अर्चना की गयी। सुबह से ही माता के भक्त घरों से निकलकर मंगला दर्शन के लिए राजराजेश्वरी कैला देवी मन्दिर के साथ उसायनी स्थित माता वैष्णोदेवी मन्दिर के लिए चल पडे। मन्दिर परिसर में पहुच कर भक्तों ने माता के मंगला दर्शन के साथ सुबह होने वाली श्रृंगार आरती में भी भक्तों का रैला देखा गया। कैला देवी मन्दिर में लम्बी-लम्बी भक्तों की कतारें लगी हुई थी। जानकारी बाजार से लेकर मन्दिर के मुख्य गेट तक लोगो को निकलने के लिए रास्ता नही मिल रहा था। जिधर से देखो उधर ही से जय माता दी के जयघोष सुनाई दे रहे थे। शहर से मीलो दूर वैष्णोदेवी धाम मन्दिर पर भी मंगला दर्शन के लिए भक्तों की कतरों को देखा गया। आरती के बाद प्रसाद वितरण तक भक्तों का सैलाब मन्दिर परिसर में देखने को मिला।

Read More »

दो बाइक लूटेरों से 14 चोरी लूट की बाइक बरामद

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। पुलिस अधीक्षक डा0 मनोज कुमार द्वारा चोरो/लूटेरो के विरूद्ध चलाये गये अभियान के तहत दिये गये निर्देशो के क्रम में पुलिस अधीक्षक नगर के कुशल निर्देशन व क्षेत्राधिकारी टूण्डला के सफल पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक टूण्डला द्वारा थाना नारखी पुलिस के साथ मिलकर दिनांक 18/19.03.18 की रात्रि में दो वाहन चोरो को मय अवैध असलाह के साथ गिरफ्तार किया गया अभियुक्तों के कब्जे से थाना टूण्डला के मु0अ0सं0 112/18 धारा 379 भादवि से सम्बन्धित मोटर साईकिल पल्सर बरामद की गयी तथा दोनो की निशान देही पर जनपद फिरोजाबाद के विभिन्न थाना क्षेत्रो से चोरी की गयी व लूटी गयी 14 मोटर साइकिल शंकर होटल के पास से बरामद की गयी,

Read More »

भारती किसान युनियन (लोकशक्ति) ने दिया सीएम के नाम डीएम को ज्ञापन

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। भारतीय किसान युनियन (लोकशक्ति) द्वारा एक ज्ञापन जिलाधिकारी को सौपा गया। जिसमें किसानों की समस्यों को लेकर मुख्यमन्त्री के नाम समस्यों को शीध्र निस्तारण कराने की माॅग की गयी। भारतीय किसान युनियन लोकशक्ति के जिलाध्यक्ष टीटू यादव महासचिव राजकिशोर यादव ने आज जिलाधिकारी नेहा शर्मा का मुख्यमन्त्री आदित्यनाथ योगी के नाम सौपा। जिसमें प्रदेश में किसानों के साथ हो रहे अन्याय व समस्यों को अवगत कराने का प्रयास किया। गैहू की फसल कटने का है पडोसी प्रदेशों की तहर प्रदेश के किसानों की खरीदने बचने का बोनस मिलना चाहिये गन्ना किसानों की समस्यों को किसी भी सरकार ने नही सुना है। उन की समस्यों को शीघ्र सुना जाये। जिससे किसान आत्महत्या करने से बच सके। चीनी मिल मलिकों की मनमानी से गन्ना किसान काफी परेशान रहता है। आज किसान इतना सरकारों के आने जाने के बाद भी वही का वही खडा हुआ है। हर सरकार किसान हितैषी होने का ढौग करती है लेकिन किसानों की किसी भी सरकार ने नही सुनी है। योगी सरकार से उम्मीद है कि वह हम लोगो की अवश्य ही सुनेगी।

Read More »