Monday, May 6, 2024
Breaking News
Home » 2018 » June (page 26)

Monthly Archives: June 2018

शान्ति भंग की धारा में आधा दर्जन को भेजा जेल

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। अलग -अलग थाना पुलिस ने आधा दर्जन लोगो को गिरफ्तार करने के बाद अभियोग दर्ज करते हुए जेल भेजा गया।
थाना रामगढ़ क्षेत्र के अम्बेनगर निवासी बलवीर उर्फ टूण्डा पुत्र सुजानसिंह को इलाका पुलिस ने विगत रात्रि में गस्त के दौरान दबोच लिया। जिससे पास चाकू बरामद करते हुए सम्बन्धित धारा में अभियोग दर्ज कर जेल भेजा गया। दूसरी घटना में थाना दक्षिण पुलिस ने विगत रात्रि में हिमायूपुर क्षेत्र अशर्फी नगर निवासी सत्यपाल राठौर पुत्र शिवचरनलाल, विजय राठौर पुत्र शिवचरन , मनोज पुत्र अमर सिंह पिक्की यादव पुत्र मनोज कुमार को आपस में मारपीट होने पर गिरफ्तार कर लिया। जिनके खिलाफ शान्ति भंग की धारा में अभियोग दर्ज करते हुए जेल भेजा। वही पत्नी से मारपीट होने के कारण भीमनगर निवासी सन्जू पुत्र ब्रज मोहन को भी गिरफ्तार करने क बाद जेल भेजा गया।

Read More »

नगर निगम के खत्ते में मिला अज्ञात युवक का शव

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। थाना रामगढ़ क्षेत्र के चनौरा स्थित नगर निगम के कूड़ा घर में एक युवक का शव मिलने से हडकम्प मच गया। मौके पर पहुची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया।
थाना रामगढ़ क्षेत्र. चनौरा स्थित नगर निगम के कूडा घर में लगभग 27 वर्षीय अज्ञात युवक का शव लोगो ने पडा देखा जिसको देखने के बाद क्षेत्र में हडकम्प मच गया। मौके पर काफी लोगो की भीड लग गयी। उन्ही में से किसी ने घटना की जानकारी इलाका पुलिस को दी। मौके पर पहुची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। उक्त घटना के सम्बन्ध में थानाध्यक्ष रामगढ़ ने बताया कि मृतक के शव को संभवतः खत्ते में फैका गया है। जिसके शरीर पर चोट के निशान है, वास्तविक जानकारी पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने पर ही हो सकेगी। फिलहाल शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया जा रहा है।

Read More »

करंट लगने से गाय की मौत आक्रोशित लोगों ने मार्ग किया जाम

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। थाना दक्षिण क्षेत्र के मौहल्ला कोटला में विद्युत करंट से एक गाय की मौत हो गयी। आक्रोशित लोगो ने स्टेशन रोड को जाम कर दिया। मौके पर पहुची पुलिस ने लोगों को समझाने के बाद जाम को खुलवाया।
थाना दक्षिण क्षेत्र के मौहल्ला कोंटला निवासी पप्पू की गाय उसके दरबाजे के पास खडी थी। उसी दौरान हाईटैंसन का तार टूटने से करंट लगने के कारण गाय की मौके पर ही मौत हो गयी। गाय की मौत के बाद आक्रोशित परिजनों ने मार्ग को जाम कर दिया। स्टेशन रोड मार्ग को जाम करने की सूचना मिलने पर मौके पर पहुची पुलिस ने आक्रोशित लोगो को समझाने के बाद जाम को खुलवाया। लोगों का कहना था कि विद्युत विभाग को शिकायत करने के बाद भी काफी देर तक लाइट को चालू रखा। समय से लाइट को काट दिया जाता तो गाय की जान बच सकती थी।

Read More »

ट्रक ने भूसा से भरी बुग्गी को मारी टक्कर बुग्गी चालक की मौत

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। थाना नारखी क्षेत्र के नगला बीच पर भूसे से भरी बुग्गी को ट्रक ने टक्कर मार दी। जिससे बुग्गी चालक की मौत हो गयी। जबकि ऊॅट का पेर टूट गया, मृतक के शव को मौके पर पहुची पुलिस पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल लेकर आयी।
थाना नारखी के गांव परिशान्त पुर निवासी 35 वर्षीय महेशचन्द्र पुत्र रामवीरसिंह अपने गांव से ऊॅट गाडी पर भूरा भरकर मण्डी की ओर आ रहा था। उसी दौरान नगला बीच के समीप पीछे से आ रहे एक ट्रक चालक ने टक्कर मर दी। जिससे बुग्गी पलट गयी जिसके नीचे दबकर चालक महेंशचन्द्र की मौके पर ही मौत हो गयी, बुग्गी पलटने से ऊॅट भी गम्भीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुची पुलिस ने मृतक के शव को बाहर निकालने के बाद पोस्टमर्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। घटना की जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया।

Read More »

गैस सिलेण्डर लीक होने से दम्पति झुलसे

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। थाना नारखी के गांव गंगानी में घरेलू गैस सिलेण्डर लीक होने से दम्पति झुलस गये। जिनको उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां महिला की हालत नाजुक बतायी गयी। दोनो लोग पडाके बना रहे थे।
थाना नारखी के गांव गंगानी निवासी 35 वर्षीय देवेन्द्र पुत्र रामसनेही अपनी 30 वर्षीय पत्नी सुनीता देवी के साथ घर पर गैस सिलेण्डर जलाकर पडाके सेकने का कार्य कर रहा ंथा। उसी दौरान अचानक गैस सिलेण्डर लीक होने से घर में आग लग गयी। जिससे दोनो लोग आग के घेरे में आकर बुरी तरह झुलस गये। इतना ही नही परिजनों ने बताया कि उसके घर का सारा सामान झुलस गये। आग से झुलसे दम्पति को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सक ने महिला की हालत चिन्ताजनक बतायी है।

Read More »

रेलवे ट्रैक पर मिली अज्ञात महिला की लाश

सासनी, जन सामना संवाददाता। दिल्ली टूंडला रेलमार्ग पर एक अज्ञात महिला का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। काफी देर तक शिनाख्त न होने पर मृतका के शव का पंचनामा भर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार गांव हडौली के निकट रेलमार्ग पर एक अज्ञात महिला का शव मिला। जिसे देखकर गांव में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई और काफी देर तक महिला के शव को पहचान के लिए रख दिया गया। मगर पहचान न होने पर पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Read More »

हजारों ने किया सदजा सलामती के लिए की दुआ

सासनी, जन सामना संवाददाता। ईद-उल-फितर की नमाज सुबह नौ बजे आगरा अलीगढ रोड स्थित ईदगाह पर की गई। हजारों मुस्लिमों ने सजदा करते हुए मुल्क और कौम की सलामती के लिए दुआ की। इंतजामियां कमेटी ईदगाह कब्रिस्तान द्वारा ईद-उल-फितर की नमाज ईदगाह पर अता कराते हुए 153 साल पुरानी परंपरा को कायम किया। ईदगाह पर हजारों मुस्लिमों ने सजदा किया। नमाज के बाद गले मिलकर एक दूसरे को ईद की मुबारकबाद देते हुए खुशी का इजहार किया। ईद की नमाज इमाम हाजी मुबारिक अली ने अता कराई। वहीं नूरी मस्जिद में इमाम उमर नूरी ने नमाज अता कराकर मुल्क और कौम  के सलामती की दुआकी। इस दौरान मौ0 याकूव खाँ, शाहिद खाँ, जवाहर खाँ, यूनिस खाँ, हाजी जफरूद्दीन खाँ, अयजद खाँ, शमीम खाँ, जुम्मन खाँ, इन्तजार खाँ, सुलेमान खाँ, इरफान खाँ, इदरीश खाँ, मुगले आजम, हाजी अनवर, हाजी इस्लाम, हाजी राजू खाँ, इरफान (गर्रा) हाजी बाबू खाँ, वकील अल्वी, साविर खाँ, मेव शकील खाँ, मेव शव्वीर कुरैशी आदि लोग मौजूद थे।

Read More »

तीन मौत से गांव जवाहर में पसरा सन्नाटा

सासनी, जन सामना संवाददाता। गांव जवाहर के राजेन्द्र, ब्रजमोहन व युवक जीतू की मौत के बाद गांव में मातम छाया हुए है। मृतकों के यहां शोक प्रकट करने हेतु आने जाने वालों का तांता लगा हुआ है। गांव में दूसरे दिन भी चूल्हे नहीं जले। बता दें कि मुसरान के निकट गांव जवाहर निवासी पिता पुत्र व चाचा सासनी के गांव देदामई में अपने रिश्तेदार के यहां गमी में शरीक होने जा रहे थे। जैसे ही रूहेरी के निकट पहुंचे गिट्टी स भरे ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। जिससे पिता पुत्र की मौके पर मौत हो गई। तथा चाचा ब्रजकिशोर की उपचार को ले जाते वक्त रास्ते में मौत हो गई। तीन मौतों से गांव में मातम छा गया। तथा परिवारों में कोहराम मचा हुआ है। गमगीन परिवार में शोक जताने जाने वालों का तांता लगा हुआ है। ग्रामीण भी आहत परिवार को ढांढस बंधा रहे है। राजनेता भी सांत्वना देने पहुंच रहे है। दूसरे दिन भी गांव में चूल्हे नहीं जले है।

Read More »

रामवीर ने सुनी समस्यायेंः निर्देश दिये

हाथरस, नीरज चक्रपाणि। लेबर काॅलोनी स्थित अपने आवास पर विधायक एवं पूर्व मंत्री रामवीर उपाध्याय एवं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष विनोद उपाध्याय ने लोगों से मिलकर उनकी समस्याओं को सुना एवं समस्यसओं को गम्भीरता पूर्वक संज्ञान में लेते हुए फोन के माध्यम से सम्बन्धित अधिकारियों को समस्याओं के निस्तारण हेतु निर्देशित भी किया।
ग्राम सभा जारऊ के लोगों ने विद्युत कर्मचारियों द्वारा परेशान किये जाने का शिकायती ज्ञापन दिया, जिस पर विधायक ने अधीक्षण अभियंता विद्युत विभाग, को फोन द्वारा समस्या से अवगत कराया एवं समस्या का शीघ्र निपटारा करने को निर्देशित किया।
इस अवसर पर ठा. पप्पू परमार, ठा. निहाल सिंह, पं. सोनू शर्मा, राज बहादुर, गनेशीलाल, हरीशंकर, फतेह सिंह, चरन सिंह, बच्चू सिंह, फूल सिंह, पवन कुमार, निरोत्तम सिंह, महेशचन्द्र, जयकुमार, वीरपाल सिंह, सर्वेश कुमार, सबीर सिंह, अमर सिंह, रोहतास सिंह, बबलू आदि मौजूद थे।

Read More »

40 गावों से अधिक को अलीगढ़ जनपद से हटाकर हाथरस जनपद से जोड़े जाने की सांसद से मांग

हाथरस, नीरज चक्रपाणि। हाथरस लोकसभा क्षेत्र में आने वाले ब्लाॅक-इगलास के न्याय पंचायत बढ़ाकला के अन्तर्गत राजस्व गाॅवों असरोई, मनीपुर, पिलखुनियां, तूरी, दौलताबाद, बढ़ाकला, बढ़ाखुर्द सूरजा आदि गाॅवों के लोगों द्वारा उक्त गाॅवों को जनपद-अलीगढ़ से निकालकर जनपद-हाथरस में सम्मिलित कराने के सम्बन्ध में हाथरस सांसद राजेश दिवाकर को ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणजनों ने बताया कि जब से जनपद-हाथरस से इन गाॅवों को पुनः वापस अलीगढ़ में किया गया है। तभी से आन्दोलन, प्रत्यावेदन, अनशन करके जनता मांग करती आ रही है कि गाॅवों को जनपद हाथरस में शामिल किये जाये।
क्षेत्रीय ग्रामीणजनों की समस्या पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करते हुये सांसद राजेश दिवाकर ने मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ को पत्र के माध्यम से उक्त समस्या से अवगत कराया तथा जनहित में उक्त गाॅवों को जनपद अलीगढ़ से जनपद हाथरस में जोड़े जाने की मांग की।

Read More »