Friday, May 3, 2024
Breaking News
Home » 2018 » June » 12

Daily Archives: 12th June 2018

ग्राम चौपाल में गिनाईं सरकार की योजनाएं

टूंडला, जन सामना संवाददाता। सोमवार रात्रि को भाजपा द्वारा गांव भक्ति गढी में ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। भाजपा प्रवासी उदय प्रताप सिंह ने ग्रामीणों को केन्द्र सरकार की योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा जन धन योजना, उज्ज्वल योजना, आवास योजना, स्वच्छ भारत, जीवन ज्योति बीमा, प्रधानमंत्री योजना समेत अन्य योजनाओं के बारे में बताया। इस मौके पर तहसीलदार राजेश कुमार वर्मा, ब्लाक अध्यक्ष महीपाल निषाद, पुरूषोत्तम, योगेन्द्र उपाध्याय, मुकेश पचैरी, अनार सिंह, प्रमोद कुमार, दीवान सिंह, रामदास कुशवाह, मोनू चौहान आदि मौजूद रहे।

Read More »

विजय बने अमीन संघ के अध्यक्ष

टूंडला, जन सामना संवाददाता। उत्तर प्रदेश राजस्व संग्रह अमीन संघ के द्विवार्षिक जनपदीय अधिवेशन में कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें विजय कुमार भारतीय जिलाध्यक्ष, दीवान सिंह उपाध्यक्ष, विशेष कुमार यादव मंत्री, जगदीश प्रसाद बघेल उप मंत्री, वीर बहादुर सिंह संगठन मंत्री, प्रवीन कुमार कोषाध्यक्ष बऔर मक्खन सिंह वर्मा आडीटर बनाए गए। इस मौके पर मंडल मंत्री सोबरन सिंह, जिला संरक्षण नत्थीलाल, निर्वाचन अधिकारी शिवकुमार सिंह मौजूद रहे।

Read More »

चलती कार में लगी आग, जान बचाकर भागा कार सवार

टूंडला थाना क्षेत्र के सागर रत्ना के पास की घटना
टूंडला, जन सामना संवाददाता। सोमवार रात्रि हाईवे पर एक कार में अचानक आग लग गई। आग से पूरी कार जलकर राख हो गई। गनीमत रही कि कार सवार कूदकर भाग निकले। अन्यथा गंभीर हादसा हो सकता था।
हादसा रात्रि करीब 10 बजे का है। थाना जगनेर आगरा के नाॅनी निवासी वीरेन्द्र सिंह पुत्र तेज सिंह फीरोजाबाद में टायल्स का काम करते हैं। उन्होंने फीरोजाबाद के करबला गली नंबर 10 में एक कमरा किराए पर भी ले रखा है।

Read More »

टेलेंट का महासंग्राम में युवतियों ने रैंप पर किया कैटवाक

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। भविष्य निर्माण सेवा समिति एवं श्वेता डांस एकेडमी द्वारा पालीवाल हाॅल में टेलेंट का महासंग्राम कार्यक्रम का आयोजन सोमवार की शाम का संपन्न हुआ। मांडलिंग में भी युवतियों ने रैंप पर कैटवाक किया।
कार्यक्रम में लगभग 50 प्रतिभागियों ने डांस प्रस्तुत किया। सोलो डांस, समूह डांस को प्रतिभागियों ने आकर्षण ढंग से प्रस्तुत किया। डांस का देखकर तो दर्शक भी दांतो तले अंगुलियां दबाने को मजबूर हो गये। गायन में भी प्रतिभाशालियो ने अपने स्वर बिखरे। प्रतिभागियों ने मंच पर गीत गाया तो दर्शक भी झूमने का मजबूर हो गए। शाम को मंच पर युवतियां माडलिंग करने के लिए आई। रैंप पर कैटवाक किया तो दर्शकों ने भी तालियां बजाकर उनका उत्साहवर्धन किया। डांस इंडिया डांस से वैभव ने भी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। इस दौरान सेंडी शर्मा, विपिन यादव, माधव तैनगुरिया, प्रिया शर्मा, राकी, संजीव गुप्ता, रूद्र कुमार रहे।

Read More »

जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक कल

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। जिलाधिकारी नेहा शर्मा की अध्यक्षता में 14 जून को अपराहन सांय 04 बजे से न्यू कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक आहुत की गई हैं।
फिरोजाबाद। जिला उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन केन्द्र उपायुक्त ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2018-19 में जनपद हेतु ओडीओपी के अन्तर्गत चयनित उत्पाद ट्रेड-ग्लास आर्ट में हस्तशिल्पियों के प्रशिक्षण तथा कौशल उन्नयन हेतु छः-छः माह के दो प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित कराये जाने हैं। उन्होने यह भी बताया है कि हस्तशिल्पियों के प्रशिक्षण तथा कौशल उन्नयन हेतु निर्यात बाजार हेतु डिजायन वर्कशाॅप में 15 दिवसीय शिक्षण कार्यक्रम हेतु मैपडाइटेक्स संस्था कानपुर द्वारा प्रशिक्षण कार्यक्रम संचालित कराया जाएगा।

Read More »

एसएसपी ने थाना रामगढ़ व रसूलपुर का रात्रि में किया औचक निरीक्षण, मची खलबली

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। एसएसपी राहुल यादुवेन्द्र द्वारा विगत रात्रि में रामगढ़ व रसूलपुर थाने का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान थाना प्रभारियों को कहा कि जनता के साथ मधुर व्यवहार कर उनकी समस्याओं को सुनकर तुरंत हल कराया जाये।
सोमवार की रात्रि में एसएसपी राहुल यादुवेन्दु अपनी टीम के साथ थाना रामगढ़ का निरीक्षण करने के लिए पहुंचे। एसएसपी को देख थाने में तैनात पुलिसकर्मियों के होश उड़ गये। एसएसपी ने निरीक्षण के दौरान हवालात के साथ-साथ कार्यालय रजिस्टरों, मालखाना रजिस्टर, आदि समाधान दिवस की गतविधियों की जानकारी थाना प्रभारी से ली गयी। वही जनता के साथ मधुर व्यवहार करने की हिदायत थाना प्रभारी को दी।

Read More »

गौशाला में आधा दर्जन पंखे, 100 टोकरी पोष्टिक आहार देकर किया सेवा कार्य

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। राष्ट्रीय चेतना सेवा समिति समाज सेवा के साथ शिक्षा जगत में कार्य करते हुए विगत कुछ दिनों से गौ सेवा का कार्य भी करने लगी है। जिसके चलते विगत कुछ दिन पूर्व गौ पौष्टिक सब्जियां खिलाकर पूजन करते हुए शुभ कार्य किया था। इसी क्रम में आज पोष्टिक आहार सलाद के साथ गायों के लिए भीषण गर्म से बचने के लिए आधा दर्जन पंखे में गौशाला में दान दिये है।
मंगलवार की दोपहर राष्ट्रीय चेतना सेवा समिति के जिलाध्यक्ष अनीस अग्रवाल की अध्यक्षता में राष्ट्रीय अध्यक्ष मनीष गुप्ता राष्ट्रीय, सचिव दिनेश यादव की टीम द्वारा आर्य नगर स्थित गौशाला में आधा दर्जन पंखे, लगभग 100 टोकरी पोष्टिक आहार सलाद गायों को खिलाकर सेवा कार्य किया। इस मौके पर मनीष गुप्ता के कहा कि हमारे पूर्वज हमेशा से गायों की सेवा करते रहे है। हर सनातन परिवार में पहली रोटी गाय के लिए देना कहा गया है। गाय रूप में कोटी देवता वास करते है। उनकी सेवा करना भी हम लोगो को अधिकार बनता है। हर व्यक्ति जीव को गाय की सेवा करनी चाहिये। इस मौके पर अनूप भदौरिया, पवन झा, प्रिया अग्रवाल, प्रिया यादव, सौरभ पोरवाल, हरिओम, दीपक गौरव आदि लोग मौजूद रहे।

Read More »

इलाहाबाद बैक के विद्युत मीटर में लगी आग

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। थाना जसराना क्षेत्र के घिरोर रोड पर इलाहाबाद बैंक के विद्युत मीटर में आग लगने से हडकंप मच गया। अग्निशमन यंत्र से आग पर काबू पाया गया। थाना जसराना क्षेत्र के घिरोर रोड स्थित इलाहाबाद बैंक पर उस समय अफरा तफरी मच गयी। जब अचानक बैंक में लगे विद्युत मीटर से जोरदार आवाज के साथ आग की लपटें उठने लगी। उसी दौरान बैंक में कार्यरत कर्मचारी अरविन्द कुमार आनन-फानन में बैक में लगे अग्निशमन यंत्र को लेकर दौडा उसके बाद आग पर काबू पा लिया। अग्निशमन यंत्र से आग पर काबू पाने के बाद लोगो ने राहत की सांस ली।

Read More »

योगी सरकार की प्रकाशमय् योजना को चोरों ने लगाया पलीता

एक ही रात में खैरगढ़ से दस सोलर लाइटों की बैट्रिंया चोरी
फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। योगी सरकार की प्रकाशमय् योजना को आये दिन चोर साफ कर रहे है। रात होते ही सोलर लाइटों को लगने के बाद बैट्रियों को साफ कर दिया जाता है। पुलिस चोरों को पकडने में नाकाम सिद्ध होती नजर आ रही है। खैरगढ़ से एक ही रात में दस पोलों की बैट्रियां चोरी हो गयी।

Read More »

बस चालक की उपचार के दौरान मौत

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। विगत दो दिन पूर्व सड़क हादसें में घायल बस चालक की उपचार के दौरान मौत हो गयी। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल लाया गया।
थाना लाइनपार क्षेत्र के नगला विश्नू निवासी 50 वर्षीय पोपसिंह पुत्र स्व. सरदार सिंह आगरा डिपों में चालक के पद पर तैनात थे। विगत दो दिन पूर्व थाना टूण्डला क्षेत्र के ओवर बृज के समीप गाडी असंतुलित होकर सामने चल रहे ट्रेक से टकरा गयी। जिससे वह गम्भीर रूप से घायल हो गये। घायल चालक को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। जहां उसकी हालत चिन्ताजनक होने के कारण चिकित्सक ने आगरा भेजा दिया। जहां उपचार के दौरान आज सुबह उनकी मौत हो गयी। बस चालक की मौत के बाद परिजन शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल लेकर आये।

Read More »