Friday, April 19, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » योगी सरकार की प्रकाशमय् योजना को चोरों ने लगाया पलीता

योगी सरकार की प्रकाशमय् योजना को चोरों ने लगाया पलीता

एक ही रात में खैरगढ़ से दस सोलर लाइटों की बैट्रिंया चोरी
फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। योगी सरकार की प्रकाशमय् योजना को आये दिन चोर साफ कर रहे है। रात होते ही सोलर लाइटों को लगने के बाद बैट्रियों को साफ कर दिया जाता है। पुलिस चोरों को पकडने में नाकाम सिद्ध होती नजर आ रही है। खैरगढ़ से एक ही रात में दस पोलों की बैट्रियां चोरी हो गयी।
योगी सरकार ने जनपद को प्रकाशमय् करने के लिए सोलर लाइटों को लगाने का कार्य किया था। योगी सरकार के आदेश पर फिरोजाबाद नगर के साथ देहातों में भी सोलर लाइट लगायी गयी थी। लेकिन रख-रखाब ठीक न होने पर अधिकाश लाइटों की बैटरियों को चोरी कर लिया गया। पूर्व में फिरोजाबाद नगर में लगी सैकडों सोलर लाइटों की बैटरियों चोर चोरी कर ले गये। जिला प्रशासन से लेकर पुलिस प्रशासन आज तक चोरो को नही पकड़ सकी। लेकिन चोरो ने एक ओर चिनौती देते हुए थाना खैरगढ़ क्षेत्र थाने की कुछ ही दूरी पर लगी लगभग एक दर्जन सोलर लाइटों में से दस लाइटों की बैट्रियां चोरी हो गयी। जबकि खैरगढ़ को प्रकाशमय करने के लिए जिलाधिकारी नेहा शर्मा द्वारा अधंकार दूर करने के लिए सोलर लाइटों को लगवाया गया था। घटना की जानकारी सुंबह जागने पर हो सकी। पुलिस को घटना की जानकारी दी गयी। जबकि रात्रि में पुलिस का पहरा रहता है। एक साथ दस लाइटों की बैट्ररी चोरी होने से अनुमान लगाया जा सकता है। कि पुलिस कप्तान रात्रि में जाग-जागकर थानों को चैक करते है। पुलिस क्या करती है, यह तो पुलिस अधिकारी ही जान सकते है।