Friday, May 17, 2024
Breaking News
Home » 2019 (page 112)

Yearly Archives: 2019

इण्डिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक ने मनाई पहली वर्षगाँठ, लखनऊ जीपीओ में हुआ कार्यक्रम

साल भर में इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक में खुले एक करोड़ खाते, उत्तर प्रदेश में 15 लाख से अधिक खाते
अब डाकघर से निकालें किसी भी बैंक का पैसा और जानें बैलेंस, बस आधार और मोबाइल होना जरुरी -डाक निदेशक केके यादव
लखनऊ, जन सामना ब्यूरो।  इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक की स्थापना का प्रमुख उद्देश्य सम्पूर्ण भारत विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्रों में सभी वर्ग एवं आय के लोगों को मूलभूत बैंकिंग सुविधाएं उपलब्ध कराना है। “आपका बैंक आपके द्वार” के तहत कार्य करते हुए इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक ने एक साल में भारत में एक करोड़ से अधिक खाते खोल कर जनमानस में अपनी सुदृढ़ उपस्थिति दर्ज कराई है। उत्तर प्रदेश में 15 लाख से अधिक खाते खुले हैं। उक्त उद्गार लखनऊ मुख्यालय परिक्षेत्र के निदेशक डाक सेवाएँ कृष्ण कुमार यादव ने इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक की प्रथम वर्षगाँठ पर लखनऊ जीपीओ में आयोजित कार्यक्रम में व्यक्त किये। इस अवसर पर केक-कटिंग, पौधरोपण और कस्टमर्स के लिए क़्विज प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया।

Read More »

त्योहारों को सदभावपूर्वक मनाने के लिए डीएम व एसएसपी ने दिये निर्देश

कानपुर नगर, जन सामना ब्यूरो। जिलाधिकारी विजय विश्वास पन्त तथा एसएसपी अनन्त देव ने मर्चेंट चैम्बर हाल के सभागार में एस 10, शांति समिति के सदस्यो व सभी क्षेत्रो के सम्भ्रांत लोग के साथ शहर में शान्ति व अमन चैन स्थापित करने के लिए मोहर्रम के जुलूस के आयोजक गण तथा गणेश चतुर्थी के अंतर्गत शहर में स्थापित विभिन्न गणेश पंडालों के आयोजकगण के साथ बैठक आयोजन की। बैठक में जिलाधिकारी ने लोगो को सम्बोधन करते हुए कहा कि शहर की शान्ति व्यवस्था बनाने के लिए आपसी सद्भाव के साथ त्यौहार मनाये। उन्होंने सभी लोगो से अपील करते हुए कहा कि अफवाएं फैलाने वालों पर कड़ी नजर रखे, अफवाएं फैलाने वालो की सूचना प्रशासन को दे। जिलाधिकारी ने समस्त गणेश महोत्सव आयोजकगण को निर्देशित करते हुए कहा कि समस्त पंडालों में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाए तथा अपने अपने पंडालों में वालंटियर भी रखे। मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में दोनों समुदाय के लोग आपस में सामंजस्य स्थापित करते हुए त्यौहार मनाए किसी प्रकार की घटना की सूचना जिला प्रशासन को दे।

Read More »

रक्षा संवाददाता पाठ्यक्रम 2019 का सामुद्रिक चरण मुंबई में सम्पन्न

नई दिल्ली, जन सामना ब्यूरो। रक्षा संवाददाता पाठ्यक्रम के 2019 संस्करण के समुद्री और तट रक्षक चरण मुंबई में 31 अगस्त 2019 को सम्पन्न हुआ। पाठ्यक्रम का संचालन पश्चिमी नौसेना कमान, मुंबई और संयोजन समुद्रीय युद्ध केंद्र, मुंबई ने किया। इस पाठ्यक्रम का उद्देश्य नौसेना की कार्यप्रणाली और उसके महत्व के बारे में पत्रकारों को अवगत करना और ऐसे पत्रकारों का समूह बनाना है जो सशस्त्र बलों को समझता हो।
रक्षा संवाददाता पाठ्यक्रम के नौसेना और तटरक्षक चरण की शुरूआत 26 अगस्त को हुई जिसके पहले तीन दिन प्रतिभागियों को नौसेना, तटरक्षक और समुद्री व्यवस्था के संगठन, भूमिका और जिम्मेदारियों से अवगत कराया गया। प्रतिभागियों को समुद्रीय पोतगाह मुंबई ले जाया गया और उन्हें पोतगाह के बारे में जानकारी दी गयी।

Read More »

यूएनसीसीडी कॉप-14 सम्मेलन शुरु हुआ

प्रधानमंत्री 09 सिंतबर को उच्चस्तरीय बैठक का उद्घाटन करेंगे
दिल्ली घोषणा पत्र भूमि निम्नीकरण की समस्या के लिए भविष्य की कार्य योजना तैयार करेगा : केंद्रीय पर्यावरण मंत्री
नई दिल्ली, जन सामना ब्यूरो। मरुस्थलीकरण का सामना करने के लिए संयुक्त राष्ट्र सम्मेलन के तहत 12 दिवसीय 14वां कॉन्फ्रेंस ऑफ पार्टीज़ (कॉप-14) आज इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट, ग्रेटर नोएडा में शुरु हुआ। यूएनसीसीडी के कार्यकारी सचिव श्री इब्राहिम थियाव तथा राज्यमंत्री श्री बाबुल सुप्रियो तथा अन्य गणमान्यों व्यक्तियों की उपस्थिति में मीडियाकर्मियों को जानकारी देते हुए केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि व्यापक स्तर पर जागरूकता तथा लोगों की भागीदारी समय की आवश्यकता है। चाहे जलवायु परिवर्तन हो या मरुस्थलीकरण हो, मानव के कार्यों ने प्रकृति के संतुलन को नुकसान पहुंचाया है। अब लोगों ऐसा अनुभव करते हैं कि यदि मानव के कार्यों से कुछ नुकसान पहुंचा है तो सकारात्मक मानवीय कार्यों से उस नुकसान को कम किया जा सकता है और आने वाली पीढ़ियों को हम एक बेहतर दुनिया दे सकते हैं।

Read More »

देश के जहाजरानी उद्योग को गति देने वाले जहाजरानी महाननिदेशालय के 70 साल पूरे हुए

नई दिल्ली, जन सामना ब्यूरो। जहाजरानी महानिदेशालय अपनी स्थापना के 70 साल पूरे होने पर कल 3 सितंबर को उत्सव मनाएगा। मुंबई में कल आयोजित होने वाले कार्यक्रम का उद्घाटन जहाजरानी राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और रसायन एवं उर्वरक राज्यमंत्री श्री मनसुख मंडाविया करेंगे। यह विशेष कार्यक्रम जहाजरानी महानिदेशालय की अब तक की यात्रा और 1949 में इसकी स्थापना से अबतक के इसके योगदान पर चर्चा को समर्पित होगा। इस कार्यक्रम में सुरक्षित और प्रदूषण मुक्त जहाजरानी को बढ़ावा देने के लिए भावी कार्यक्रम की रूपरेखा भी तैयार की जायेगी।

Read More »

धान क्रय एजेन्सी 1 नवम्बर से क्रय केन्द्रों को संचालित करना करें सुनिश्चित: डीएम

कानपुर देहात, जन सामना ब्यूरो। खरीफ विपणन वर्ष 2019-20 हेतु मूल्य समर्थन योजनान्तर्गत जनपद कानपुर देहात में धान के्रय हेतु खाद्य विभाग 8, पीसीएम 4, यूपी स्टेट एग्रो 2, कर्मचारी क0 निगम 2, यूपी एस0एस 1, नेफेड 04, पीसीयू 14, भा0खा0 नि0 01 कुल 36 क्रय एजेन्सियों/क्रय केन्द्रों द्वारा प्रस्तावित धान क्रय केन्द्रों को अनुमोदित करते हुए सम्बन्धित क्रय एजेन्सी प्रभारियों को जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह ने निर्देशित किया है कि अपनी अपनी क्रय संस्था के अनुमोदित धान क्रय केन्द्रों पर धान खरीद से सम्बन्धित समस्त व्यवस्थायें यथाशीघ्र पूर्ण करते हुए दिनांक 1 नवम्बर 2019 से क्रय केन्द्रों को संचालित करना सुनिश्चित करें।

Read More »

मक्का क्रय एजेन्सी 15 अक्टूबर से क्रय केन्द्रों को संचालित करना करें सुनिश्चित: डीएम

कानपुर देहात, जन सामना ब्यूरो। खरीफ विपणन वर्ष 2019-20 में मूल्य समर्थन योजनान्तर्गत जनपद कानपुर देहात में मक्का क्रय हेतु पांच मक्का क्रय केन्द्रों को अनुमोदित करते हुए जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह ने क्रय एजेन्सी को निर्देशित किया है कि अनुमोदित मम्का क्रय केन्द्रों पर मक्का खरीद से सम्बन्धित समस्त व्यवस्थायें यथाशीघ्र पूर्ण करते हुए दिनांक 15 अक्टूबर 2019 से क्रय केन्द्रों को संचालित कराना सुनिश्चित करें।

Read More »

जांच अधिकारी जांच आख्या 4 सप्ताह में करायें उपलब्ध

कानपुर देहात, जन सामना ब्यूरो। जिला कारागार जनपद कानपुर देहात में निरूद्ध सिद्धदोष बन्दी रामस्वरूप पुत्र मंगली, उम्र लगभग 83 वर्ष निवासी ग्राम साढ़, थाना घाटमपुर जिला कानपुर नगर की दिनांक 24 अगस्त 2019 को प्रातः समय लगभग 07.30 बजे एलएलआर चिकित्सालय, कानपुर नगर में भर्ती के दौरान हुई मृत्यु की मजिस्ट्रीयल जांच कराये जाने हेतु जिला मजिस्ट्रेट राकेश कुमार सिंह ने उप जिला मजिस्ट्रेट अकबरपुर को जांच अधिकारी नामित किया है। उन्होंने निर्देश दिये है कि जांच अधिकारी अपनी विस्तृत एवं स्पष्ट जांच आख्या 4 सप्ताह के अन्दर जिला मजिस्ट्रेट कार्यालय को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।

Read More »

सदर विधायक व जिलाधिकारी ने हरी झंण्डी दिखाकर संचारी रोग नियंत्रण अभियान का किया शुभारंभ

प्रदेश सरकार के जागरूकता अभियान से, नियन्त्रित हुआ है संचारी रोग: विधायक
रोगग्रस्त होने पर उपचार में देरी और लापरवाही न की जाये: डीएम
कानपुर देहात, जन सामना ब्यूरो। सदर विधायक प्रतिभा शुक्ला व जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह ने अकबरपुर सीएचसी में 2 से 30 सितंबर के मध्य चलाये जाने वाले संचारी रोग नियंत्रण अभियान का हरी झंण्डी दिखांकर शुभारंभ किया तथा शपथ भी दिलायी। प्रतिभा शुक्ला ने कहा कि प्रदेश सरकार राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर करने के लिए प्रतिबद्धता से कार्य कर रही है। इसी क्रम में मच्छर जनित संचारी रोगों के फैलने के दृष्टि से संवेदनशील माह सितंबर में स्वास्थ्य विभाग द्वारा 02 से 30 सितंबर 2019 तक प्रदेश के जनपदों में संचारी रोगों के रोकथाम, नियन्त्रण और बचाव के लिए कई विभागों के सहयोग से प्रदेश सरकार द्वारा अभियान चलाया जा रहा है।

Read More »

मतदेय स्थलों के सम्भाजन के सम्बन्ध में बैठक 4 को

कानपुर देहात, जन सामना ब्यूरो। मतदेय स्थलों के सम्भाजन के सम्बन्ध में जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में दिनांक 4 सितंबर 2019 को अपरान्ह 1 बजे बैठक आयोजित की गयी है। बैठक में समस्त उप जिलाधिकारी, तहसीलदार एवं मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के अध्यक्ष/मंत्री के साथ विचार विमर्श किया जायेगा। यह जानकारी उप जिला निर्वाचन अधिकारी पंकज वर्मा ने दी है।

Read More »