Monday, May 20, 2024
Breaking News
Home » 2019 (page 13)

Yearly Archives: 2019

नए भारत में पुलिस की छवि की चुनौती

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जिस नए भारत की परिकल्पना की है, उसमें पुलिस का चेहरा बदलना बड़ी चुनौती है। समूचा देश इस वक्त महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराधों की रोकथाम के लिए आंदोलित है। खासकर बलात्कार और हत्या के बढ़ते अपराध पुलिस के रवैये की व्यापक आलोचना का आधार बने हैं। प्रधानमंत्री ने पुणे में आयोजित देश भर के पुलिस महानिदेशकों और महानिरीक्षकों के 55वें वार्षिक सम्मेलन में इस बात पर जोर दिया है कि महिलाओं के प्रति सुरक्षा का भाव जगाने वाली पुलिसिंग होनी चाहिए। पुलिस को अपने कामकाज और रवैये में भी बदलाव लाना चाहिए। यह एक संयोग ही है कि जिस वक्त हैदराबाद से उन्नाव तक की पुलिस कठघरे में खड़ी है, उसी वक्त पुणे में यह सम्मेलन हुआ है। प्रधानमंत्री और गृह मंत्री दोनों ने पुलिस सुधार की जरूरत को रेखांकित किया है। पूरे देश के पुलिस तन्त्र में शामिल अधिकारियों, पुलिस एकेडमियों को बिना वक्त गवाएं अपनी छवि बदलने की प्रभावी पहल करनी होगी। आज के भारत में पुलिसिंग की यह मौजूदा सूरत किसी हाल में स्वीकार नहीं हो सकती है। भारत की सिविल सोसाइटी अब अपराध के खिलाफ सामूहिक तौर पर सड़क पर उतरने लगी है। वह भयमुक्त माहौल और त्वरित न्याय की उम्मीद रखती है। उसे संविधान में यह सब गारंटियां दी गई हैं। ऐसे में न सिर्फ देश के राजनीतिक तन्त्र को ही संवेदनशील होना पड़ेगा, वरन अदालतों के भी सचेत होने का यही सही वक्त है। पीड़ित का पहला वास्ता पुलिस से है और यदि पहले ही कदम पर उसे मदद की जगह दुत्कार और अपमान मिलेगा तो मुश्किलें बढ़ना तय है। दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र में पुलिस की छवि कैसी है? यह किसी से छिपा नहीं है। जिस दिन प्रधानमंत्री ने पूणे में पुलिस में सुधार की नसीहत की, ठीक उसी दिन भारत के गृह मंत्रालय की एक सर्वे रिपोर्ट ने पुलिस को आइना दिखाया है। यह सर्वे रिपोर्ट पुलिस को समग्रता के साथ सोचने के लिए अवश्य विवश करेगी।

Read More »

हत्यारोपियों को बचने का पूरा मौका दे रही सजेती पुलिस!

⇒थाना प्रभारी व जाँच अधिकारी के अनुसार हत्यारोपी के आत्म समर्पण की तारीख अलग अलग।
⇒जाँच अधिकारी ने मृतक के बेटे से कहा कि आला कत्ल बरामद करवाओ।
⇒आरोपी की रिमाण्ड लेने से बचती दिख रही सजेती पुलिस।
⇒जाँच अधिकारी अलख निरंजन की भूमिका पर परिजनों ने उठाये सवाल।
कानपुरः जन सामना ब्यूरो। सजेती थाना क्षेत्र का एक मामला प्रकाश में आया है जिसमें पीड़ित परिजनों ने पुलिसिया कार्यशैली पर प्रश्न चिन्ह लगाया है और आरोपियों को बचाने का आरोप स्थानीय पुलिस पर लगाया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, कानपुर के बर्रा-6 निवासी राज कुमार सिंह अपने गांव कोहरा पारिवारिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने गये थे। इस दौरान गांव निवासी सुशील सिंह उन्हें अपने साथ ले गया और अपने घर में मरणासन्न कर दिया। मरणासन्न हालत में राज कुमार को पहले कानपुर के हैलट अस्पताल में भरती करवाया और स्थिति बिगड़ती देख बाद में लखनऊ स्थित एक प्राईवेट अस्पताल में भर्ती करवाया गया। इलाज के दौरान 27 नवम्बर 2019 को राज कुमार सिंह की मौत हो गई। सूचना पाकर लखनऊ पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाया और शव को परिजनों के हवाले कर दिया।

Read More »

निवेश मित्र पोर्टल के प्रशिक्षण का हुआ आयोजन

कानपुर देहात, जन सामना ब्यूरो। जनपद कानपुर देहात के कलेक्ट्रट सभागार कानपुर देहात में निवेश मित्र पोर्टल के प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। उपायुक्त उद्योग चन्द्रभान सिंह ने बताया कि आनलाईन निवेशमित्र पोर्टल पर उद्यमी रजिस्ट्रेशन कर सकते है। एवं अनापत्ति पत्र प्राप्त कर सकते है अब उन्हें विभागों मे इस कार्य के लिये चक्कर नही लगाना पड़ेगा उद्यमी विभिन्न विभागों से अनापत्ति/लाईसेन्स निवेश मित्र आनलाईन पोर्टल के माध्यम से ही प्राप्त कर सकते है, जो कि पूर्ण रूप से आनलाईन प्रक्रिया है। इसमें सभी दस्तावेज आनलाईन के माध्यम से ही जमा किया जा सकता है तथा इसमे शुल्क एक मुश्त जमा करने की सुविधा दी गयी है। विनय मौर्या, सलाहकार, उद्योग बन्धु ने बताया कि निवेश मित्र पर जितनी भी सेवायें दी गयी है सभी की समयसीमा जनहित गारन्टी अधिनियम के अन्तर्गत निर्धारित की गयी है। इस निवेशमित्र पोर्टल पर 20 सरकारी विभागों की 118 सेवायें जोड़ी गयी है, जिसका लाभ उद्यमी ले सकते है। इसके अतिरिक्त निवेशमित्र पोर्टल पर आनलाईन आवेदन करने की प्रक्रिया को विस्तार पूर्वक बताया गया।

Read More »

नगर निगम क्षेत्र का कोई भी घर जलसंयोजन से नहीं रहेगा अछूता-मेयर

नगर निगम कार्यकाल के दो वर्ष पूरे होने पर गिनाई उपलब्धिया
फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। नगर निगम के प्रथम सदन के दो वर्ष पूरे होने पर नगर आयुक्त विजय कुमार, महापौर नूतन राठौर द्वारा दो वर्ष में हुए विकास कार्यो का वर्णन किया। वही दो वर्ष में हुई उपलब्धियों के बारे में जानकारी दी। इतना ही नहीं आने वाले 2020 के वर्ष में क्रियान्वित की जाने वाली योजनाएं के बारे में भी बताया गया।
गुरूवार को महापौर नूतन राठौर एवं नगर आयुक्त विजय कुमार ने संयुक्त रूप से बताया कि योगी सरकार की योजना कान्हा गौशाला, स्वच्छता मिशन को ध्यान में रखते हुए बीते वर्ष में सर्वोच्य प्राथमिकता के अंतर्गत कान्हा गौशाला एवं बेसहारा पशु आश्रम योजना के अन्तर्गम कान्हा गौशाला का निर्माण कराया गया। 20 सितम्बर 2019 को समस्त पार्षदों द्वारा विधिवत् रूप से हवन पूजन करते हुए गौशाला में गौ-माता का प्रवेश कराया गया। 12 अक्टूवर 2019 को महामहिम राज्यपाल आनंदीबेन पटेल द्वारा निरीक्षण किया गया।

Read More »

परिवार परामर्श केन्द्र द्वारा तीन परिवारो का कराया समझौता, भेजा घर

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। एसएसपी सचिन्द्र पटेल के निर्देशन में चल रहे परिवार परामर्श केन्द्र पुलिस लाइन में आज तीन परिवारो को समझौता कराकर आपसी मेल के साथ उनके घर भेजा।
गुरूवार को जागृति भारद्वाज पत्नी श्रेय शर्मा रानी नगर कोटला, समीना पत्नी राहुल राजमऊ छर्रा अलीगढ़, भूरी देवी पत्नी पवन कुमार सदाबाद हाथरस को परिवार परामर्श केंद्र द्वारा समझौता कराकर उनके घर भेज दिया गया। इस दौरान काउन्सलर अखिलेश शर्मा, संजीव वर्मा, नीलम सिंह, नोडल अधिकारी राजेश चैरसिया, सहाबुद्दीन खान प्रभारी, संतोष गौतम, मिथिलेश सिंह आदि रहे।

Read More »

रामलीला की भूमि पर अवैध कब्जा मुक्त कराने की मांग

राष्ट्रीय विद्यार्थी मंच ने नगर मजिस्ट्रेट को सौंपा ज्ञापन
फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। राष्ट्रीय विद्यार्थी मंच (छात्र संगठन) ने रामलीला की भूमि पर अवैध कब्जा व आम रास्ता रोकने के संबंध में एक शिकायती पत्र नगर मजिस्ट्रेट कुंवर पंकज सिंह को सौंपा है। जिसमें रामलीला की भूमि को अवैध कब्जा से मुक्त कराने की मांग की है।
मंच के ब्रजक्षेत्र प्रांतीय प्रभारी हिमांशु शर्मा एवं जिलाध्यक्ष अनिकेत जैन कहा कि ईश्वरी ब्रहमाकुमार विश्वविद्यालय की संचालिका संगीत बहिन ने रामलीला मंचन के समय रामलीला ग्राउण्ड को जाने वाले आम रास्ते को बंद कर दिया है। जबकि यहां रावण वध की लीला होती है। तो 20 से 25 हजार लोगों की भीड़ इसी रास्ते से गुजरती है। इस दौरान अगर कोई अप्रिय घटना घटित होती है। जिसका जिम्मेदार कौन होगा। मंच ने नगर मजिस्ट्रेट कुंवर पंकज सिंह से जल्द ही अवैध कब्जा हटाने की मांग की है। मांग करने वालों में दीपक कुशवाह, अर्पित जैन, सनी प्रजापति, राज बाल्मीकि, राहुल शंखवार, दिव्यांशु शर्मा, रिंकू शर्मा, राहुल मिश्रा, करन गोला, आकाश शर्मा, विशाल दिवाकर, पवन राठौर आदि मौजूद रहे।

Read More »

राज्य सभा में नागरिकता संशोधन बिल पास होने पर हिंदू जागरण मंच ने किया हर्ष व्यक्त

गांधी पार्क पर मिष्ठान वितरण एवं आतिशबाजी चलाकर मनाया जश्न
फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। राज्य सभा में नागरिकता संशोधन बिल पास होने के बाद गुरूवार को राष्ट्रीय हिन्दू एकता मंच ने गांधी पार्क में मिष्ठान वितरण एवं आतिशबाजी चलाकर खुशी इजहार किया।
गुरूवार को मंच के प्रदेश अध्यक्ष धर्मवीर अरोरा के नेतृत्व में गांधी पार्क चैराहे पर मिष्ठान वितरण कर खुशी जताई। साथ कहा भारत और हमारे देश करूणा और भाई चारे के लिए ऐतिहासिक दिन है। बिल को राज्यसभा में मंजूरी दिलाने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं गृहमंत्री अमित शाह का आभार व्यक्त किया है। कार्यक्रम में प्रदेश महासचिचव गौरव शर्मा, राहुल गुप्ता, जिलाध्यक्ष विशाल दीक्षित, उमेश शखंवार, नितिन वर्मा, अमित शर्मा, विजय कुमार, लालू, कार्तिक, नंदू, राजकुमार, राजू वर्मा आदि मौजूद रहे।

Read More »

सपा ने शांति मार्च निकालकर नागरिकता संसोधन बिल का किया विरोध, नारेबाजी

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। भारतीय संविधान के खिलाफ लोकतान्त्रिक संसद में पारित नागरिकता संसोधन बिल के विरोध में समाजवादी पार्टी युवा फ्रंन्टल संगठनों ने गाॅंधी पार्क चैराहा से नालबन्द चैराहा तक काली पट्टी बाॅधकर शांति मार्च निकाला। रास्ते में विरोध प्रकट कर रहे सपा नेताओं को पुलिस बल ने आकर रोक दिया। युवा सपा नेताओं की पुलिस से नोंक-झोंक भी हुई।
विगत दिन लोकसभा के साथ राज्यसभा में नागरिकता संसोधन बिल पास होने के कारण आक्रोशित सपा नेताओं ने गुरूवार को शांति मार्च निकालकर नागरिकता संसोधन विधेयक का विरोध प्रकट किया। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जुलूस को रोका और थाने ले गयी। जहाॅ नेताओं ने कहा कि सपा विरोधी भाजपा की तनाशाही अधिक दिनों तक नहीं चलेगी। जिलाध्यक्ष कमलेश यादव, यूथ बिग्र्रेट युवजन सभा के महानगर अध्यक्ष केवी यादव, रामप्रताप गुर्जर, राजू जर्रार, मोहित शर्मा, दिलीप सिंह, उदयभान प्रजापति, दीपू यादव, पंकज यादव, नीरज यादव, शेख जुबैर, सिराज अली, विनय शंखवार, सद्दाम हुसैन, दीपक लोधी, विकेक सविता आदि मौजूद रहे।

Read More »

लखनऊ से आई टीम ने मेडीकल काॅलेज व जिला अस्पताल का किया निरीक्षण

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। जिला अस्पताल को मेडीकल कालेज बनने के बाद निरन्तर निरीक्षण किया जा रहा है। लेकिन जनता को किसी भी असुविधा का सामना न करने की बात कही जा रही है। इसी क्रम में आज मेडीकल कालेज के निरीक्षण के लिए एक टीम लखनऊ से आयी। जिसने निरीक्षण के बाद सब कुछ ठीक होने की बात कही।
बताते चले कि दिनो-दिन मरीजों तीमारदारों के साथ आये दिन जिला अस्पताल, मेडीकल कालेज में निराशा मिल रही है। लेकिन निरीक्षण में सब कुछ ठीक मिला है। आज भी लखनऊ से आयी एमसीए की टीम द्वारा मेडीकल कालेज की प्राचार्या संगीता अनेजा, सीएमएस डा. आरके पाण्डे, वरिष्ठ चिकित्सक डा. आलोक के साथ सौ शैय्या अस्पताल, अपातकाल विभाग, ट्रामा सेन्टर, ओपीडी के साथ चिकित्सक कक्ष, दवा वितरण के साथ वार्डाे का निरीक्षण किया।

Read More »

विषाक्त सेवन से युवक अचेत

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। थाना रामगढ़ क्षेत्र के मदीना कालौनी में एक युवक ने अज्ञात कारणों के चलते विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। जिससे उसकी हालत खराब हो गयी। जिसको उपचार के लिए सरकारी ट्रामा सेन्टर में भर्ती कराया गया।
थाना रामगढ़ क्षेत्र के मदीना कालौनी निवासी 19 वर्षीय हसीन पुत्र शरीफ ने अज्ञात कारणों के चलते विगत रात्रि में विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। जिससे उसकी हालत खराब हो गयी। युवक की हालत खराब होता देख शाहिद बेग उसको आनन-फानन में उपचार के लिए सरकारी ट्रामा सेन्टर लेकर पहंुचा। जहाॅ रात्रि में ही उसका उपचार कराया गया, चिकित्सक ने युवक की हालत में सुधार बताया।

Read More »