Saturday, May 18, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » सपा ने शांति मार्च निकालकर नागरिकता संसोधन बिल का किया विरोध, नारेबाजी

सपा ने शांति मार्च निकालकर नागरिकता संसोधन बिल का किया विरोध, नारेबाजी

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। भारतीय संविधान के खिलाफ लोकतान्त्रिक संसद में पारित नागरिकता संसोधन बिल के विरोध में समाजवादी पार्टी युवा फ्रंन्टल संगठनों ने गाॅंधी पार्क चैराहा से नालबन्द चैराहा तक काली पट्टी बाॅधकर शांति मार्च निकाला। रास्ते में विरोध प्रकट कर रहे सपा नेताओं को पुलिस बल ने आकर रोक दिया। युवा सपा नेताओं की पुलिस से नोंक-झोंक भी हुई।
विगत दिन लोकसभा के साथ राज्यसभा में नागरिकता संसोधन बिल पास होने के कारण आक्रोशित सपा नेताओं ने गुरूवार को शांति मार्च निकालकर नागरिकता संसोधन विधेयक का विरोध प्रकट किया। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जुलूस को रोका और थाने ले गयी। जहाॅ नेताओं ने कहा कि सपा विरोधी भाजपा की तनाशाही अधिक दिनों तक नहीं चलेगी। जिलाध्यक्ष कमलेश यादव, यूथ बिग्र्रेट युवजन सभा के महानगर अध्यक्ष केवी यादव, रामप्रताप गुर्जर, राजू जर्रार, मोहित शर्मा, दिलीप सिंह, उदयभान प्रजापति, दीपू यादव, पंकज यादव, नीरज यादव, शेख जुबैर, सिराज अली, विनय शंखवार, सद्दाम हुसैन, दीपक लोधी, विकेक सविता आदि मौजूद रहे।