Saturday, May 18, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » विषाक्त सेवन से युवक अचेत

विषाक्त सेवन से युवक अचेत

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। थाना रामगढ़ क्षेत्र के मदीना कालौनी में एक युवक ने अज्ञात कारणों के चलते विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। जिससे उसकी हालत खराब हो गयी। जिसको उपचार के लिए सरकारी ट्रामा सेन्टर में भर्ती कराया गया।
थाना रामगढ़ क्षेत्र के मदीना कालौनी निवासी 19 वर्षीय हसीन पुत्र शरीफ ने अज्ञात कारणों के चलते विगत रात्रि में विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। जिससे उसकी हालत खराब हो गयी। युवक की हालत खराब होता देख शाहिद बेग उसको आनन-फानन में उपचार के लिए सरकारी ट्रामा सेन्टर लेकर पहंुचा। जहाॅ रात्रि में ही उसका उपचार कराया गया, चिकित्सक ने युवक की हालत में सुधार बताया।