Saturday, May 18, 2024
Breaking News
Home » 2019 (page 59)

Yearly Archives: 2019

सिंचाई विभाग की अकर्मण्यता से सूख रही किसानों की फसल, धरने पर बैठा किसान विकास मंच

चन्दौली, दीपनारायण यादव। नहर में पर्याप्त पानी न छोडें जाने से जहां क्षेत्र के किसानों की फसल पानी के अभाव में सूख रही है, वहीं सिंचाई विभाग कुम्भकरणी में सो रहा है। बतातें हैं कि कर्मनाशा लेफ्ट सिस्टम के बड़गांवा, हथेड़ा, हथेड़ी, काटा, रज्जूपुर सहित दर्जनों गांवों के किसानों की फसल पानी के अभाव में सूख रही है। लोगों का कहना है कि नहर में पर्याप्त पानी छोड़ा गया होता तो, सबके खेतों तक पानी पहुंच जाता, मगर पर्याप्त पानी न छोड़े जाने से जगह जगह आगे के किसान नहर को बांधें हुए है, जिससे पानी आगे नहीं जा पा रहा है। इस सम्बन्ध में चकिया सिंचाई विभाग परिसर में धरने पर बैठे किसान विकास मंच के जिलाध्यक्ष जयराम सिंह ने बताया कि हम लोग यहां धरने पर पानी के लिए बैठे हैं, कर्मनाशा लेफ्ट में पर्याप्त पानी नहीं जा रहा है, जिससे कई गांवों के किसानों की सिंचाई नहीं हो पा रही है। उन्होंने कहा कि समस्या बताने पर अधिकारी किसानों को घूमा दे रहे हैं, कल इसी समस्या के सन्दर्भ में हम लोगों को एसडीएम द्वारा बुलाया गया है, हम लोग उनसे कल मिलेंगे। धरने पर किसान विकास मंच के राधेश्याम पाण्ड़ेय, बलवन्त यादव, सुरेन्द्र चौहान, श्याम लाल मौर्य, सुबेदार मेजर, मुन्ना यादव, शंकर यादव, शाह मुहम्मद, गनेश यादव, संजय सिंह सहित कई लोग मौजूद रहे।

Read More »

सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती विशेष

सरदार वल्लभभाई पटेल जिनको लौह पुरुष के रूप में जाना जाता है। चूंकि भारत के एकीकरण में सरदार पटेल का योगदान अत्यंत महत्वपूर्ण था, इसलिए उन्हें भारत का लौह पुरूष कहा गया। इनका जन्म 31 अक्टूबर 1875 में हुआ। भारत के लौह पुरुष के साथ-साथ भारत का बिस्मार्क के रूप में भी जाना जाता हैं। इन्होंने आज़ादी के बाद विभिन्न रियासतों के एकीकरण में प्रमुख भूमिका निभाई और भारत के और टुकड़े होने से बचाया हैं। सरदार  वल्लभभाई  पटेल का विचार था  की,”शक्ति के अभाव में विश्वास व्यर्थ है। विश्वास और शक्ति, दोनों किसी महान काम को करने के लिए आवश्यक हैं।”
भारत की आजादी के बाद वे प्रथम गृह मंत्री और उप-प्रधानमंत्री बने। सरदार पटेल ने महात्मा गांधी से प्रेरित होकर स्वतंत्रता आंदोलन में भाग लिया था। बारडोली सत्याग्रहका नेतृत्व कर रहे पटेल को सत्याग्रह की सफलता पर वहाँ की महिलाओं ने सरदार की उपाधि प्रदान की। भारतीय नागरिक सेवाओं (आई.सी.एस.) का भारतीयकरण कर इसे भारतीय प्रशासनिक सेवाएं (आई.ए.एस.) में परिवर्तित करना सरदार पटेल के प्रयासो का ही परिणाम है।

Read More »

दो पक्षों में हुई लड़ाई के बाद एसएसपी से मिलने पहुंची बुंदेलखंड की मंत्री सुधा मौर्य

इटावा, राहुल तिवारी। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य की भाभी और बुंदेलखंड से मंत्री सुधा मौर्य आज एसएसपी से मिलने पहुंची जहां पर उन्होंने पीड़ितों को न्याय दिलाने की मांग की कल दो पक्षों में मामूली विवाद को लेकर झगड़ा हो गया था और पुलिस द्वारा कार्रवाई न होने की वजह से एसएससी मिलने पहुंची थी सुधा मौर्य।
इटावा जनपद के इकदिल थाना क्षेत्र के मोहल्ला कछियांत में मामूली विवाद को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गए थे दोनों तरफ से ईंट पत्थर फेंकना शुरू हो गए इसके बाद पुलिस द्वारा मामले को शांत कराया गया था। लेकिन एक पक्ष द्वारा दूसरे पक्ष के घर पर घुंसकर दबंगों द्वारा मारपीट करने का पीड़ित द्वारा आरोप लगाया गया। पीड़ित पक्ष इकदिल थाने में अपनी शिकायत दर्ज करवाने पहुंचा लेकिन पुलिस ने दूसरे पक्ष के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जिससे नाराज पीड़ित पक्ष ने उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य की भाभी और बुंदेलखंड की मंत्री सुधा मौर्य को सूचना दी सूचना के बाद आज सुधा मौर्य पीड़ित पक्ष के घर पर जाकर उसका हालचाल लिया।

Read More »

उन्नाव के आरोपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर के भाई मनोज का निधन

नई दिल्ली, जन सामना ब्यूरो। उन्नाव बांगरमऊ से आरोपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर के भाई मनोज सिंह सेंगर का देर रात दिल्ली में निधन हो गया। हाल ही में हुए पीड़िता के एक्सिडेंट वाले मामले में मनोज भी आरोपी थे। बताया जा रहा उनकी दिल्ली में हार्ट अटैक से मौत हो गई। मनोज (बीजेपी) के विधायक कुलदीप सिंह सेंगर के छोटे भाई थे।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सुबह 3 बजे मनोज की तबीयत अचानक से बिगड़ी उसके बाद उन्हें अस्पताल लेकर जाया गया। जहां उनकी मौत हो गई। मनोज दिल्ली रहकर कुलदीप सिंह सेंगर के मुकदमों की पैरवी कर रहे थे।

Read More »

पर्यावरण को दूषित होने से बचाएंगे इको फ्रेंडली पटाखे

कानपुर, जन सामना संवाददाता। दीपावली का त्यौहार आते ही बाजारों में आतिशबाजी की दुकानों पर लोगों की भीड़ कितने लगती है लेकिन इस बार महंगाई की मार को पटाखा बाज़ार भी झेल रहा है। 50 सालों से आतिशबाजी का व्यापार कर रहे पटाका व्यापारी प्रेम कुमार गुप्ता ने बताया कि इस बार 20 परसेंट महंगाई आतिशबाजी में बढ़ी हुई है। जिसका असर भी बाजार पर दिख रहा है। लोग सिर्फ काम चलाने के लिए आतिशबाजी खरीद रहे हैं। इस बार सीको 8 से 12 रुपए, राकेट 150 ₹300, बम 10 रुपए से ₹50, चकरी ₹5 से ₹30, अनार ₹80 से 450 रुपए, मिर्ची ₹20 से 2500 रुपए, जानेमन 150 से ₹2500 कुछ इस प्रकार से आतिशबाजी के रेट रहे बाजार में। देश भर में प्रदूषण की वजह से लोग व सरकारें फिक्रमंद रहती है। खास कर जब दिवाली के बाद अचानक से वायू प्रदूषण में इजाफा हो जाता है। लेकिन इस साल पटाखों के शौकीन लोगों के लिए खुशखबरी है। इस दिवाली बाजारों में इको फ्रेन्डली पटाखें बिक रहें है। कानपुर शहर के पटाखा बजार मे इको फ्रेन्डली पटाखें खासी संख्या में दिखाई दे रहें है। दुकानदारों की माने तो इन पटाखों मे प्रदूषण बेहद कम होगी। इनमें केमिकल की मात्रा भी कमी है। वहीं लोगों को आसमान में जा कर फटने वाले पटाखे ज्यादा पसंद आ रहे हैं। जिससे प्रदूषण कम होगा। वहीं धुंआ भी कम होगा। ग्राहक भी पटाखा बाजार मे इको फ्रेन्डली पटाखों को पसंद कर रहें है।

Read More »

लोडर चालक व बाइक सवार भिड़े 87 हजार चोरी का आरोप

घाटमपुर/कानपुर, शिराजी। शनिवार सुबह मंडी समिति घाटमपुर स्तिथ आढ़त में टमाटर बेचकर कालपी लौट रहे लोडर चालक व ओवर टेक कर रही बाइक चालक आपस में भिड़ गए। लोडर चालक शहबाज को लोगों ने जमकर पीटा तथा पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने लोडर चालक शहबाज व हमलावर शिवम पुत्र मेंबर सिंह निवासी कोहरा को भी हिरासत में ले लिया। लोडर चालक का आरोप था कि वह आढ़त से टमाटर बेचने के बाद ₹87400 लेकर वापस लौट रहा था। जिसे मारपीट के दौरान गायब किया गया है। दिन भर चली पंचायत के बाद शाम को रुपया मिलने पर दोनों पक्षों में समझौता करा दिया गया है।

Read More »

पति-पत्नी की मौत से गांव में मातम

घाटमपुर/कानपुर, शिराजी। भीतरगांव पुलिस चौकी क्षेत्र के ग्राम बिरसिंहपुर में आज सुबह दो मौतों के बाद गांव में मातम छा गया। सूचना के बाद घटनास्थल का एसपी ग्रामीण प्रद्युम्न सिंह पुलिस क्षेत्राधिकारी रवि कुमार सिंह प्रभारी निरीक्षक आरबी सिंह, नवाब अहमद सहित फॉरेंसिक टीम ने निरीक्षण कर सबूत तलाशे। तथा शवों को परीक्षण के लिए कानपुर भेजा गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम बिरसिंहपुर के पूर्व प्रधान गंगाराम का पुत्र सूर्यपाल भट्टे में काम करता था। आज सुबह शौच के लिए निकले ग्रामीणों ने सूर्यपाल का शव गांव के बाहर पेड़ से लटकता हुआ पाया। जब वह इसकी सूचना देने मृतक सूर्यपाल के घर पहुंचे तो वहां उसकी पत्नी पुष्पा देवी 35 वर्ष घर में मृत पड़ी हुई थी। पारिवारिक जनों की सूचना के बाद एसपी ग्रामीण, क्षेत्राधिकारी रवि कुमार सिंह प्रभारी निरीक्षक आरबी सिंह, नवाब अहमद तथा कानपुर से आई फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। ग्रामीणों ने बताया सूर्यपाल शराब का लती था। तथा उसका पत्नी से आए दिन पारिवारिक विवाद होता रहता था। अनुमान व्यक्त किया जा रहा है। कि पारिवारिक विवाद के चलते सूर्यपाल ने पत्नी की हत्या कर दी और आत्मग्लानि व पकड़े जाने के भय से गांव के बाहर पेड़ से लटक कर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इंस्पेक्टर आरबी सिंह का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद आगे की कार्यवाही की जाएगी। मृतक सूर्यपाल के एक 5 वर्षीय पुत्र आर्यन व तीन वर्षीय काव्या है। मृतक की शादी 19 जून 2011 को विदंकी निवासी देशराज की पुत्री पुष्पा के साथ हुई थी। ग्रामीणों के अनुसार सूर्यपाल नशे के अलावा मिर्गी का भी रोगी था। तथा मृतका पुष्पा देवी गर्भवती थी।

Read More »

जल जमाव से आजिज ग्रामीणों ने तहसील पर किया प्रदर्शन

चन्दौली/चकिया, दीपनारायण यादव। चकिया तहसील क्षेत्र के भोड़सर गांव में जल जमाव होने से आक्रोशित ग्रामीणों ने शनिवार को तहसील मुख्यालय पर पहुंच कर प्रदर्शन किया तथा उपजिलाधिकारी को समस्या के निस्तारण के लिए पत्रक दिया। बतातें हैं कि भोड़सर गांव में नाबदान तथा नल के पानी को सड़क पर फैलने से ग्रामीणों को काफी फजीहत उठानी पड़ रही है, जिसके सम्बन्ध में ग्रामीणों द्वारा ग्राम प्रधान से कहने के बावजूद भी आज तक पानी निकासी की समस्या का निस्तारण नहीं हो पाया।जिससे आजिज आकर ग्रामीणों ने उपजिलाधिकारी से गुहार लगाई। इस सम्बन्ध में पूर्व जिला पंचायत सदस्य लालचन्द्र सिंह ने बताया कि सड़क पर सत्तर मीटर की दूरी में बराबर जल जमाव रहता है, गंदे पानी से बदबू भी आती है, इससे होकर गुजरने में बच्चों तथा औरतों कोे दिक्कत होती है, ग्राम प्रधान से कहने के बाद भी समस्या का हल नहीं हो पाया, उसी सिलसिले में ग्रामीण उपजिलाधिकारी से मिलने आये हैं।

Read More »

कौशांबी से लापता बालक प्रयागराज में मिला

प्रयागराज, मिथलेश कुमार वर्मा। थाना धूमनगंज अंतर्गत सुलेम सराय में आज सुबह भोर में लगभग 3ः00 बजे एक 8 वर्षीय बालक अज्ञात अवस्था में गश्त कर रहे धूमनगंज पुलिस को मिला। यह लड़का अपना पता सही ढंग से नहीं बता पा रहा था। इसके लिए पुलिस को तीन -चार घंटे काफी मशक्कत करना पड़ा जब इसके बारे लोगों से संपर्क कर खोजबीन की गई तो पता चला कि यह लड़का ग्राम मातपुर पावन थाना पुरामुफ्ती जनपद कौशांबी का रहने वाला है। जिसका नाम मोहम्मद अरशद माता का नाम रेहाना बेगम एवं पिता का नाम मोहम्मद हसीन है।
आपको बताते चले यह बालक कल शुक्रवार को लगभग दोपहर 12ः00 बजे अचानक घर से लापता हो गया था। अचानक कैसे गायब हुआ घर वाले इस बात की सही जानकारी नहीं दे सके। आज शनिवार को बमरौली पुलिस चैकी प्रभारी नित्यानंद सिंह ने बालक के माता-पिता को बमरौली पुलिस चौकी में बुलाकर बच्चे को सुपुर्द कर दिया। बच्चे की मां ने बताया कि मेरे जिगर के टुकड़े अरशद को खोजने के लिए पुलिस का बहुत बहुत धन्यवाद करती हूँ और धूमनगंज पुलिस के इस सराहनीय कार्य लिए एहसानमंद रहूंगी।

Read More »

उपराष्ट्रपति ने चार देशों के साथ भारत के संबंधों को सुदृढ़ बनाने की इच्‍छा जताई

उपराष्ट्रपति ने गुटनिरपेक्ष शिखर सम्मेलन के दौरान अफगानिस्तान के राष्ट्रपति, वियतनाम के उपराष्ट्रपति, क्यूबा के राष्ट्रपति और वेनेजुएला के राष्ट्रपति के साथ बातचीत की
नई दिल्ली, जन सामना ब्यूरो। उपराष्ट्रपति श्री एम. वेंकैया नायडू ने अजरबैजान के बाकू में 18वें गुटनिरपेक्ष शिखर सम्मेलन के दौरान अफ़गानिस्तान के राष्ट्रपति डॉ. मोहम्मद अशरफ़ गनी, वियतनाम की उपराष्ट्रपति सुश्री डांग थि एनजोक थिन्ह, क्यूबा के राष्ट्रपति मिगुएल डाज़-कैनेल बरमूडेज़ और के वेनेजुएला के बोलीवरियन गणराज्य के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो मोरोस के साथ बातचीत की।
इन चार गणमान्य व्यक्तियों के साथ अपनी बातचीत के दौरान, उपराष्ट्रपति ने अफगानिस्तान, वियतनाम, क्यूबा और वेनेजुएला के साथ सभी क्षेत्रों में भारत के घनिष्ठ संबंधों को और सुदृढ़ बनाने की आवश्यकता पर बल दिया।

Read More »