Sunday, May 19, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » पति-पत्नी की मौत से गांव में मातम

पति-पत्नी की मौत से गांव में मातम

घाटमपुर/कानपुर, शिराजी। भीतरगांव पुलिस चौकी क्षेत्र के ग्राम बिरसिंहपुर में आज सुबह दो मौतों के बाद गांव में मातम छा गया। सूचना के बाद घटनास्थल का एसपी ग्रामीण प्रद्युम्न सिंह पुलिस क्षेत्राधिकारी रवि कुमार सिंह प्रभारी निरीक्षक आरबी सिंह, नवाब अहमद सहित फॉरेंसिक टीम ने निरीक्षण कर सबूत तलाशे। तथा शवों को परीक्षण के लिए कानपुर भेजा गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम बिरसिंहपुर के पूर्व प्रधान गंगाराम का पुत्र सूर्यपाल भट्टे में काम करता था। आज सुबह शौच के लिए निकले ग्रामीणों ने सूर्यपाल का शव गांव के बाहर पेड़ से लटकता हुआ पाया। जब वह इसकी सूचना देने मृतक सूर्यपाल के घर पहुंचे तो वहां उसकी पत्नी पुष्पा देवी 35 वर्ष घर में मृत पड़ी हुई थी। पारिवारिक जनों की सूचना के बाद एसपी ग्रामीण, क्षेत्राधिकारी रवि कुमार सिंह प्रभारी निरीक्षक आरबी सिंह, नवाब अहमद तथा कानपुर से आई फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। ग्रामीणों ने बताया सूर्यपाल शराब का लती था। तथा उसका पत्नी से आए दिन पारिवारिक विवाद होता रहता था। अनुमान व्यक्त किया जा रहा है। कि पारिवारिक विवाद के चलते सूर्यपाल ने पत्नी की हत्या कर दी और आत्मग्लानि व पकड़े जाने के भय से गांव के बाहर पेड़ से लटक कर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इंस्पेक्टर आरबी सिंह का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद आगे की कार्यवाही की जाएगी। मृतक सूर्यपाल के एक 5 वर्षीय पुत्र आर्यन व तीन वर्षीय काव्या है। मृतक की शादी 19 जून 2011 को विदंकी निवासी देशराज की पुत्री पुष्पा के साथ हुई थी। ग्रामीणों के अनुसार सूर्यपाल नशे के अलावा मिर्गी का भी रोगी था। तथा मृतका पुष्पा देवी गर्भवती थी।