Sunday, May 19, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » उन्नाव के आरोपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर के भाई मनोज का निधन

उन्नाव के आरोपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर के भाई मनोज का निधन

नई दिल्ली, जन सामना ब्यूरो। उन्नाव बांगरमऊ से आरोपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर के भाई मनोज सिंह सेंगर का देर रात दिल्ली में निधन हो गया। हाल ही में हुए पीड़िता के एक्सिडेंट वाले मामले में मनोज भी आरोपी थे। बताया जा रहा उनकी दिल्ली में हार्ट अटैक से मौत हो गई। मनोज (बीजेपी) के विधायक कुलदीप सिंह सेंगर के छोटे भाई थे।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सुबह 3 बजे मनोज की तबीयत अचानक से बिगड़ी उसके बाद उन्हें अस्पताल लेकर जाया गया। जहां उनकी मौत हो गई। मनोज दिल्ली रहकर कुलदीप सिंह सेंगर के मुकदमों की पैरवी कर रहे थे।