Sunday, May 19, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » कौशांबी से लापता बालक प्रयागराज में मिला

कौशांबी से लापता बालक प्रयागराज में मिला

प्रयागराज, मिथलेश कुमार वर्मा। थाना धूमनगंज अंतर्गत सुलेम सराय में आज सुबह भोर में लगभग 3ः00 बजे एक 8 वर्षीय बालक अज्ञात अवस्था में गश्त कर रहे धूमनगंज पुलिस को मिला। यह लड़का अपना पता सही ढंग से नहीं बता पा रहा था। इसके लिए पुलिस को तीन -चार घंटे काफी मशक्कत करना पड़ा जब इसके बारे लोगों से संपर्क कर खोजबीन की गई तो पता चला कि यह लड़का ग्राम मातपुर पावन थाना पुरामुफ्ती जनपद कौशांबी का रहने वाला है। जिसका नाम मोहम्मद अरशद माता का नाम रेहाना बेगम एवं पिता का नाम मोहम्मद हसीन है।
आपको बताते चले यह बालक कल शुक्रवार को लगभग दोपहर 12ः00 बजे अचानक घर से लापता हो गया था। अचानक कैसे गायब हुआ घर वाले इस बात की सही जानकारी नहीं दे सके। आज शनिवार को बमरौली पुलिस चैकी प्रभारी नित्यानंद सिंह ने बालक के माता-पिता को बमरौली पुलिस चौकी में बुलाकर बच्चे को सुपुर्द कर दिया। बच्चे की मां ने बताया कि मेरे जिगर के टुकड़े अरशद को खोजने के लिए पुलिस का बहुत बहुत धन्यवाद करती हूँ और धूमनगंज पुलिस के इस सराहनीय कार्य लिए एहसानमंद रहूंगी।