Sunday, May 19, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » भारतीय किसान मोर्चा के तत्वाधान में निकाली गई अन्न जागरण अभियान रैली

भारतीय किसान मोर्चा के तत्वाधान में निकाली गई अन्न जागरण अभियान रैली

♦ क्षेत्रीय विधायक अन्न जागरण अभियान रैली में हाथों में पोस्टर लेकर हुए शामिल
मथुरा। गोवर्धन क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के तत्वाधान में प्राकृतिक खेती एवं श्री अन्न जागरण अभियान को लेकर रैली निकाली गई। रैली की शुरुआत बस स्टैंड से लेकर सैनी मोहल्ला होते हुए पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस पर रैली का समापन किया। वही उसके बाद पार्टी के क्षेत्रीय विधायक के साथ पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस पर पहुँचकर फोटो सेशन कराया।वही रैली को लेकर जानकारी देते हुए क्षेत्रीय विधायक ठाकुर मेघश्याम सिंह ने बताया कि यह रैली भारतीय किसान मोर्चा के तत्वाधान में निकाली गई है इस रैली का मुख्य कारण खेत में प्राकृतिक तरीके से फसल उगाना है जो लोग जैविक खेती करके अधिक फसल का उत्पादन करते हैं। वह लोगों को न्योता देते हैं रोगों से बचने के लिए सभी लोगों को प्राकृतिक तरीकों को अपनाकर खेती करने की जनता से अपील की।वही इस मौके पर पार्टी के पदाधिकारियों द्वारा क्षेत्रीय विधायक का स्वागत सम्मान किया गया।वही इस मौके पर क्षेत्रीय विधायक ठाकुर मेघश्याम सिंह योगेश लम्बदार परशुराम ठाकुर रामधन शर्मा महेंद्र सिंह कान्हा चौधरी धीरज आदि पार्टी के कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे।