Sunday, May 5, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » श्री अन्न जन जागरण अभियान के तहत रैली निकाली

श्री अन्न जन जागरण अभियान के तहत रैली निकाली

मथुरा। बिकास खंड राया के गांव लोगाढ़ में भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष चरन सिंह जादौन के नेतृत्व में भाजपा किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष, कार्यक्रम संयोजक डा. नरेंद्र सिंह रावत के नेतृत्व में भाजपा किसान मोर्चा प्रकोष्ठ की बैठक हुई। जिसमें प्राकृतिक खेती करने के विषय में जागरूक किया गया। रविवार को विकास खंड राया के गांव लोहागढ़ में भाजपा किसान मोर्चा की बैठक आयोजित कर सामाजिक न्याय सप्ताह के अंतर्गत प्राकृतिक खेती एवं श्रीअन्न के विषय में जन जागरूक किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ भाजपा की जिलाध्यक्ष मधु शर्मा एवं भाजपा किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष चरन सिंह जादौन ने किया। वहीं कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष मधु शर्मा ने किसानों को संबोधित कर कहा की देश में हो रही भयंकर बीमारियों में जैसे कैंसर समेत अन्य घातक बीमारियां जन्म ले रही हैं। उससे बचाव के लिए हमें प्राकृतिक खेती अपनानी चाहिए साथ ही उन्होंने श्री अन्न जनजागरण अभियान के तहत किसानों को जागरूक किया है। भाजपा ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष संतोष, जिला उपाध्यक्ष मानवेन्द्र सिंह, जिला मंत्री रंधीर सिंह प्रधान, जिला मंत्री भूरी सिंह, अनोड़ा मंडल अध्यक्ष मोहित सारस्वत, पवन उपाध्याय, राजेश चौधरी, सुंदर सिंह जिला मीडिया प्रभारी किसान मोर्चा प्रदीप अग्रवाल आदि मौजूद रहे।