Sunday, May 19, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » जन अधिकार पार्टी का चुनाव कार्यकाल खुला

जन अधिकार पार्टी का चुनाव कार्यकाल खुला

कानपुर देहात। जिले के तहसील सिकंदरा क्षेत्र के अन्तर्गत कस्बा सिकंदरा में निकाय चुनाव को लेकर जन अधिकार पार्टी ने अपने चुनावी कार्यालय का उद्घाटन किया। जन अधिकार पार्टी ने सिकंदरा नगर पंचायत अध्यक्ष पद से डॉ वीरेंद्र सिंह कुशवाहा को उम्मीदवार बनाया है। चुनावी कार्यालय का उद्घाटन जिलाध्यक्ष मोहर सिंह कुशवाहा द्वारा फीता काट कर किया गया। जिलाध्यक्ष मोहर सिंह कुशवाहा ने वार्ता करते हुए कहा कि भाजपा और सपा उम्मीदवारो से कड़ी टक्कर होने के उपरान्त जन अधिकार पार्टी विजयश्री हासिल करेगी। चुनावी कार्यालय उद्घाटन समारोह में विधानसभा अध्यक्ष लल्लन सिंह कुशवाहा, जिलाध्यक्ष मोहर सिंह कुशवाहा, आकाश सक्सेना, अनुराग सिंह, पप्पू, मोहन, मोहित, रानू, श्यामू, रोहित इत्यादि मौजूद रहे।