Saturday, May 18, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » नगर निकाय चुनाव में जीत पर डिप्टी सीएम ने जाहिर की खुशी

नगर निकाय चुनाव में जीत पर डिप्टी सीएम ने जाहिर की खुशी

लखनऊः जन सामना ब्यूरो। यूपी के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने निकाय चुनाव में जीत पर खुशी जाहिर की। साथ ही मुख्य विपक्षी समाजवादी पार्टी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जनता ने सपा को पूरी तरह से नाकार दिया है। जनता ने कानून व्यवस्था और जन कल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर उतारने वाली भारतीय जनता पार्टी को चुना है।
डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कि सूबे में सपा का जनाधार खत्म हो चुका है। भाजपा जनता की पहली पसंद बन गई है। इसकी वजह भी है। सरकार लगातार जनता को सुविधाएं दे रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कल्याण कारी योजनाएं यूपी में धरातल पर उतरी हैं। गरीबों को मुफ्त मकान मुहैया कराया जा रहा है। शौचालय बनवाएं गए। किसान सम्मान निधि से लाभांवित हैं। इलाज की सुविधाओं को बेहतर करने की दिशा में कदम उठाया। सभी को मुफ्त वैक्सीन का तोहफा दिया।
ब्रजेश पाठक ने कहा जनता का प्यार और दुलार भाजपा के साथ ही। सपा और बसपा आपस में मिली हुई हैं। जनता इस गठजोड़ को पहचान चुकी है। यूपी की कानून व्यवस्था पूरे देश में नजीर बन चुकी है। कानून व्यवस्था को खिलौना बनाने वालों को जनता ने सबक सिखाया है। उन्होंने कहा कि भाजपा जनता के भरोसा बनाए रखने की दिशा में लगातार प्रयास कर रही है। इसमें कामयाबी भी मिल रही है। सभी महापौर और पार्षद जनता के हितों में काम करें।