Sunday, May 19, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » कर्नाटक में कांग्रेस की जीत पर मनाया जश्न

कर्नाटक में कांग्रेस की जीत पर मनाया जश्न

हाथरस। जिला कांग्रेस कैंप कार्यालय श्री राधा कृष्ण कृपा भवन आगरा रोड पर कर्नाटक में कांग्रेस को पूर्ण बहुमत से अधिक सीट मिलने पर जश्न मनाया गया। जिला अध्यक्ष चंद्रगुप्त विक्रमादित्य ने कांग्रेसियों एवं जनमानस को मिठाई खिलाकर बधाई हो का आदान-प्रदान किया और कहा कि कर्नाटक में कांग्रेस की शुरुआत है। आगे होने वाले राज्यों के चुनावों एवं केंद्र के चुनाव में कांग्रेस पार्टी पूरी शक्ति के साथ आएगी। आने वाला समय कांग्रेस का होगा। भाजपा को जनता ने मुंहतोड़ जवाब दिया है जो लोग जाति और धर्म की राजनीति करते थे आज राहुल गांधी का मोहब्बत का पैगाम जो कर्नाटक से शुरू हुआ है वह पूरे देश में पहुंचेगा।कार्यक्रम में कार्यवाहक शहर अध्यक्ष अनुज कुमार संत, हरीशंकर वर्मा, गिर्राज सिंह गहलोत, अविनाश चंद पचौरी, नारायण प्रसाद पिप्पल, आमना बेगम, बीना गुप्ता एडवोकेट, राधेश्याम अग्निहोत्री, सुनील शर्मा, देवेंद्र शर्मा पूपू बौहरे, अंशुल अग्निहोत्री, कपिल नरूला, मोहम्मद चांद, विष्णु कुमार, मोहम्मद तोशीब, कृष्णा गुप्ता, संतोष उपाध्याय, संजय कप्तान, पन्नालाल आदि मौजूद थे।