Friday, April 26, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » अन्त्योदय मेला व प्रदर्शनी कार्यक्रम राजपुर में हर्षोउल्लास के साथ सम्पन्न हुआ

अन्त्योदय मेला व प्रदर्शनी कार्यक्रम राजपुर में हर्षोउल्लास के साथ सम्पन्न हुआ

2017.08.04 02 ravijansaamnaशासनादेश का किया गया पालन, जनप्रतिनिधियों को पुष्पगुच्छ न भेटकर सरकार की लाभ परक व कल्याणकारी पुस्तक सबका साथ सबका विकास की गई भेंट
पं. दीनदयाल उपाध्याय ने सभी वर्गो को आगे बढ़ने के लिए जीवन पर्यन्त जीवन भर संघर्ष किया
कानपुर देहात, जन सामना ब्यूरो। 2 अगस्त से शुरू हुए तीन दिवसीय पं. दीनदयाल उपाध्याय अन्त्योदय मेला व प्रदर्शनी कार्यक्रम राजपुर में हर्षोउल्लास के साथ सम्पन्न हो गया। खंड विकास अधिकारी संदलपुर महेन्द्र प्रसाद शुक्ला व खंड शिक्षाधिकारी, व्यायम टीचर नीतू कटियार ने कहा कि शिक्षा उन्नति से ही राष्ट्र की उन्नति संभव है इसके अलावा महापुरूषों के आदर्शो को भी जनजन में पहुंचाना हम सभी का दायित्व है। उन्होंने पं. दीनदयाल उपाध्याय को महान चिन्तक बताते हुए कहा कि पं. दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी वर्ष सबका साथ सबका विकास को तरजीह देते थे उन्हीं के मूल मन्त्रों पर प्रदेश सरकार भी सबका साथ सबका विकास को लेकर प्रदेश का चौमुखी विकास कर रही है। उन्होंने राष्ट्र धर्म पांचजन्य, स्वदेश तरूण भारत जैसे समाचार पत्रों का प्रकाशन भी किया। देश के कामकाज के लिए अपनी भाषा का व्यवहारिक रूप से आवश्यक माना है उसको राष्ट्रस्वाभिमान से जोड़ा। पं. दीनदयाल उपाध्याय की जन्म शताब्दी समारोह में आये अतिथियों का स्वागत जिसमें जिलाध्यक्ष राहुल देव अग्निहोत्री, मुख्य विकास अधिकारी केदारनाथ सिंह, बीएसए पवन कुमार, पीडी शिवकुमार पाण्डेय, डीडीओ अभिराम त्रिपाठी, ब्लाक प्रमुख लाखन सिंह यादव, सत्यप्रकाश संखवार, आदि जनप्रतिनिधियों को पुष्पगुच्छ न भेटकर सरकार की लाभ परक व कल्याणकारी पुस्तक सबका साथ सबका विकास व पं. दीनदयाल एकात्मवाद का प्रणेता पं. दीनदयाल उपाध्याय देकर प्रमुख सचिव सूचना अवनीश कुमार अवस्थी द्वारा जारी शासनादेशों का पालन किया गया जिसमें शासकीय कार्यक्रमों, समारोह में बड़े पुष्पगुच्छ के स्थान पर पुस्तकें अथवा एकल पुष्प भेट किया जाने का निर्देश दिया गया है। कार्यक्रम में विभिन्न विद्यालयों के छात्र छात्राओं द्वारा दीनदयाल उपाध्याय के जीवन पाठ पर जादूगर अंगारा, कठपुतली, लोकगीत के माध्यम से जागरूकता सम्बोधन, निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। तीन दिवसीय अन्त्योदय मेला पं. दीनदयाल उपाध्याय सूचना प्रदर्शनी को जहां लोगों ने सराहा वहीं वन विभाग, स्वास्थ्य विभाग, कृषि विभाग, कौशल विकास, मत्स्य विभाग, पशुपालन, समाज कल्याण, जिला कार्यक्रम विभाग की प्रदर्शनी को भी लोगों ने देखा। निबंध प्रतियोगिता का विषय पं. दीनदयाल का जीवन परिचय, विचार तथा वर्तमान में प्रासंगिता में से कई विद्यालयों के विद्यार्थियों ने भाग लिया। उत्साह वर्धन के लिए विद्यालय के छात्र-छात्राओं को प्रशिस्त पत्र देकर सम्मानित भी किया। स्वच्छतामित्र नवीन कुमार दीक्षित ने स्वच्छ भारत मिशन के तहत खुले में शौच से क्या नुकसान है पर विस्तार से प्रकाश डाला। इस मौके पर लोकगीत गायक व अंगारा जादूगर आदि ने लोक गीतों से समा बांधा वहीं क्षेत्र के छोटे-छोटे बच्चे परिजनों के साथ लिए सबका साथ सबका विकास पुस्तक लेकर बच्चे देर तक कार्यक्रम में रहे।